CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » बिलासपुर के 1,008 भक्त करेंगे रामलला के दर्शन, पांच अप्रैल को रवाना होगा भक्तों का जत्था

बिलासपुर के 1,008 भक्त करेंगे रामलला के दर्शन, पांच अप्रैल को रवाना होगा भक्तों का जत्था

By Newsdesk Admin
03/04/2025
Share

सीजी भास्कर, 3 अप्रैल। रामनवमी के पावन पर्व पर पांच अप्रैल को अयोध्या धाम के दिव्य दर्शन करने भव्य यात्रा का आयोजन किया जा रहा है। 1008 राम भक्तों के मन में आस्था और उत्साह का संचार करते हुए इस यात्रा की तैयारियां जोरों पर हैं।

Contents
  • बैठक में ये सदस्य रहे मौजूद
  • प्रयागराज में निकलेगी पदयात्रा
  • दर्शनार्थियों के लिए जरूरी दिशा-निर्देश

यात्रा संयोजक प्रवीण झा की अध्यक्षता में यात्रा की तैयारियों को मंगलवार को अंतिम रूप दिया गया। दर्शनार्थियों के लिए एक दिशा-निर्देश भी जारी किया गया। हंसा विहार स्थित कार्यालय में हुई बैठक में यात्रा संयोजक प्रवीण झा ने विभिन्न समितियों को जिम्मेदारियां सौंपी।

श्रद्धालुओं की सुरक्षा, सुविधा और सुचारू संचालन को ध्यान में रखते हुए 21 एसी बसों का प्रबंध किया गया है। श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की कठिनाई न हो, इसके लिए भोजन, जलपान और विश्राम स्थलों की भी व्यवस्था की गई है। यात्रा का उद्देश्य भगवान श्रीराम के दिव्य दर्शन कराना है।

बैठक में ये सदस्य रहे मौजूद

बैठक में समिति के सदस्य, स्वयंसेवक उपस्थित थे। इसमें प्रमुख रूप से रामप्रताप सिंह, रौशन सिंह, त्रिभुवन सिंह, एके कंठ, रिंकू मित्रा, मुकेश झा, हरिशंकर कुशवाहा, सागर साहू, सनद पटेल, संतोष सिंह, संतोष चौहान, अभिषेक साहू, संजय द्विवेदी, सन्नी गिरि, जयदीप घोष, चन्द्रकिशोर, शैलेन्द्र सिंह, शुभम राय, अशोक पाण्डेय, सूरज कौशिक, अजित पंडित, उचित सूद, राकेश राय, वैनकट नायडू, राजीव अग्रवाल, निभा दास, भाग्यलक्ष्मी, निहारिका त्रिपाठी, नितिन श्रीवास्तव, राजकुमार जैसवानी, योगेश बोले, रूपेश कुशवाहा शामिल थे।यह ध्यान रखना भी अनिवार्य

पांच अप्रैल की दोपहर एक बजे पुलिस ग्राउंड से बस अयोध्या धाम के लिए प्रस्थान करेगी। दर्शनार्थियों की रात्रि भोजन व्यवस्था अंबिकापुर में होगी। 45 मिनट का समय निर्धारित है। रात्रि भोजन के बाद अंबिकापुर से बस सीधे प्रयागराज सुबह पांच बजे पहुंचेगी।

प्रयागराज में सुबह दैनिक क्रिया से निवृत होकर संगम स्नान के बाद बस किसी भी स्थिति में 6.30 बजे अयोध्या के लिए प्रस्थान कर जाएगी। कोई यात्री प्रयागराज में देरी करता है या उससे बस छूटती है तो उनको अपने स्वयं के साधन से अयोध्या पहुंचना होगा। प्रयागराज से निकलते ही बस में नाश्ता का पैकेट वितरण किया जाएगा।

प्रयागराज में निकलेगी पदयात्रा

रामनवमी के दिन छह अप्रैल को दोपहर भोजन के बाद सूर्या पैलेस होटल से पीला वस्त्र धारण करके 1008 लोगों का जत्था प्रभु रामलाल दर्शन के लिए मंदिर प्रस्थान करेगा। सूर्या पैलेस होटल में शाम 7:00 बजे आध्यात्मिक कार्यक्रम उसके बाद रात्रि भोजन और भोजन के बाद वापसी यात्रा प्रारंभ होगा। दर्शनार्थी को अपने बस में ही यात्रा करनी होगी। अन्य बस में यात्रा की अनुमति नहीं है।

दर्शनार्थियों के लिए जरूरी दिशा-निर्देश

सभी भक्त भगवा वस्त्र धारण कर पांच अप्रैल की सुबह 10 बजे पुलिस मैदान में पहुंचेंगे।भक्तों को अपना ओरिजनल पावती और आधार कार्ड अनिवार्य रूप से रखना होगा।प्रस्थान से ठीक पहले आई कार्ड वितरण सुबह 10.30 से 11.30 बजे तक ही होगा।ओरिजनल पावती जमा करने पर ही आई कार्ड एवं अन्य सामग्री का पैकेट मिलेगा।बस में प्रवेश के लिए आधार कार्ड साथ में लाना एवं आई कार्ड पहनना अनिवार्य।दर्शनार्थी बस इंचार्ज के दिशा-निर्देशों का पालन करेंगे।

Wild Boar Rescue Korba : 6 जंगली सूअर कुएं में गिरे, वन विभाग ने एक घंटे में रेस्क्यू कर सभी को सुरक्षित बाहर निकाला
अमरनाथ यात्रा 2025: पहले जत्थे को उपराज्यपाल ने दिखाई हरी झंडी, बोले – “ये आस्था और आत्म-खोज की यात्रा है”
Weather Forecast Chhattisgarh : छत्तीसगढ़ में भीषण गर्मी के बीच बारिश और आंधी का अलर्ट
Cultural Revival : जहां कभी गूंजती थी बंदूकों की आवाज, अब सुनाई देती है ढोल-नगाड़ों और आरती की गूंज
Korba Jail Escape : गमछा बना रस्सी, रॉड बना लंगर, कोरबा जेल से दुष्कर्म के चार बंदी ऐसे हुए फरार
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Supebeda Water Supply Project : 12 माह जल आपूर्ति के लिए एनीकेट निर्माण को हरी झंडी

सीजी भास्कर, 07 जून। किडनी बीमारी की समस्या…

Korea cylinder blast : एसईसीएल के डिप्टी मैनेजर की मौके पर मौत

सीजी भास्कर, 07 जून। कोरिया। जिले के एसईसीएल…

Manendragarh unknown youth’s body found : भूतहिया नाला के पास खून से लथपथ अज्ञात युवक का शव, हत्या की आशंका

सीजी भास्कर, 07 जून। मनेन्द्रगढ़। जिले के जनकपुर…

The intersection of environment and health : विश्व साइकिल दिवस पर छत्तीसगढ़ में चली जागरूकता की साइकिल

सीजी भास्कर, 07 जून। विश्व साइकिल दिवस के…

Shreyas Iyer gets the command of the T20 team : सूर्यकुमार बाहर; वैभव और प्रिंस को पहली बार मौका

सीजी भास्कर, 07 जून। Board of Control for…

You Might Also Like

छत्तीसगढ़ट्रेंडिंग

Tourist Bus Accident Chhattisgarh: तिरुपति यात्रा पर निकली बस हादसे का शिकार, राजनांदगांव के युवक की मौत

18/12/2025
टेक्नोलॉजीट्रेंडिंगदेश-दुनिया

ChatGPT introduces new finance feature : अब बैंक अकाउंट और खर्चों पर रखेगा नजर

17/05/2026
ट्रेंडिंगदेश-दुनिया

Randeep Hooda Pregnancy: शादी की दूसरी सालगिरह पर कपल ने दी खुशखबरी, “नन्हा मेहमान आने वाला है”

29/11/2025
अन्यट्रेंडिंगदेश-दुनियाफीचर्ड

बड़ी कार्रवाई: कीटनाशक की 29 दुकानों पर कृषि विभाग टीम का छापा, एक दुकान का लाइसेंस Cancel, सात को नोटिस, तीन तहसील जांच के दायरे में

12/09/2024
छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?