CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » Mukhyamantri Teerth Darshan Yojana : मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना में अब इन महिलाओं को भी मिलेगा तीर्थ में जाने का अवसर

Mukhyamantri Teerth Darshan Yojana : मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना में अब इन महिलाओं को भी मिलेगा तीर्थ में जाने का अवसर

By Newsdesk Admin
05/04/2025
Share
Mukhyamantri Teerth Darshan Yojana
Mukhyamantri Teerth Darshan Yojana

सीजी भास्कर, 05 अप्रैल : अब विधवा एवं परित्यक्त महिलाएं भी मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना (Mukhyamantri Teerth Darshan Yojana) का लाभ उठा सकेंगी। पूर्व में यह योजना केवल वरिष्ठ नागरिकों एवं दिव्यांगजनों के लिए सीमित थी, लेकिन राज्य सरकार ने इसका दायरा बढ़ाते हुए विधवा और परित्यक्त महिलाओं को भी शामिल कर लिया है।

योजना के प्रभावी क्रियान्वयन के लिए छत्तीसगढ़ के जिलों में जिला स्तरीय समिति का गठन किया गया है, जिसमें जिले के प्रभारी मंत्री अध्यक्ष, कलेक्टर उपाध्यक्ष तथा अन्य प्रमुख अधिकारी सदस्य होंगे। आवेदन पत्र निर्धारित प्रारूप में हिंदी भाषा में दो प्रतियों में जमा करना होगा, जिस पर आवेदक की रंगीन फोटो चस्पा होनी चाहिए।

निवास प्रमाण के रूप में आधार कार्ड, राशन कार्ड, ड्राइविंग लाइसेंस, मतदाता पहचान पत्र अथवा राज्य शासन द्वारा मान्य कोई अन्य प्रमाण पत्र संलग्न करना अनिवार्य होगा। साथ ही, दो नाम निर्देशितियों के नाम एवं मोबाइल नंबर भी देना आवश्यक है। 65 वर्ष से अधिक उम्र के आवेदक यदि अकेले यात्रा कर रहे हैं, तो वे 21 से 50 वर्ष के बीच एक सहायक को साथ ले जा सकते हैं।

दिव्यांग यात्रियों (Mukhyamantri Teerth Darshan Yojana) के लिए सहायक की उपस्थिति अनिवार्य होगी, और यदि पति-पत्नी में से कोई एक पात्र है, तो जीवनसाथी को साथ जाने की अनुमति होगी, बशर्ते उसका आवेदन साथ संलग्न हो। योजना के तहत 75% लाभार्थी ग्रामीण क्षेत्रों से और 25% शहरी क्षेत्रों से होंगे।

कुल लाभार्थियों में 80% बीपीएल, अंत्योदय एवं मुख्यमंत्री खाद्यान्न योजना कार्डधारी तथा 20% गरीबी रेखा से ऊपर के लेकिन गैर-आयकरदाता नागरिक होंगे। आवेदन की संख्या अधिक होने पर चयन लॉटरी प्रणाली द्वारा होगा और 25% अतिरिक्त प्रतीक्षा सूची भी बनाई जाएगी। यह योजना (Mukhyamantri Teerth Darshan Yojana) राज्य सरकार की समावेशी सोच को दर्शाती है, जो सामाजिक रूप से वंचित वर्गों को भी धार्मिक व सांस्कृतिक यात्रा का अवसर प्रदान करती है।

Lok Adalat Rajnandgaon : टूटते रिश्तों को मिला सहारा, राजनांदगांव लोक अदालत में सुलह से बचीं कई शादियां, फिर साथ आए बिछड़े जोड़े
Police Vehicle Seizure : कुछ सेकंड का जोश, फिर सड़कों पर पसरा सन्नाटा; पुलिस की कार्रवाई ने सबको चौंकाया
बुलडोजर कार्रवाई पर बवाल: विरोध में आज बंद का आह्वान, SDM दफ्तर घेरने की तैयारी
Sardar Patel Statue Chhattisgarh : पांचों संभाग मुख्यालयों में लगेगी लौह पुरुष की प्रतिमा, विभाग ने जारी किए 2.5 करोड़ रुपये
Bhilai Employment Fair : सरकारी नौकरी ही नहीं, निजी क्षेत्र में भी उज्ज्वल भविष्य: संभाग स्तरीय रोजगार मेले में बोले स्कूल शिक्षा मंत्री यादव
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Mungeli Police
Mungeli Police : मुंगेली में साइबर जागृति अभियान तेज, स्कूल के 450 बच्चों और बाजारों में 1000 लोगों को किया जागरूक

जिले में बढ़ते साइबर अपराध और ऑनलाइन ठगी…

Smart Meter Chhattisgarh
Smart Meter Chhattisgarh : 4,800 परीक्षणों में सही निकली रीडिंग, 74 मीटरों की लैब जांच में भी नहीं मिली गड़बड़ी

स्मार्ट मीटर की रीडिंग को लेकर उपभोक्ताओं की…

Chakradhar Samaroh 2026
Chakradhar Samaroh 2026 : कविता कृष्णमूर्ति से अनुज शर्मा तक, 10 दिन सजेगी सुर-संगीत की महफिल

रायगढ़ में कला और संस्कृति का सबसे बड़ा…

Placement Camp Mungeli : 10वीं पास बेरोजगारों के लिए सुनहरा मौका, तारीख और जगह नोट कर लें
Placement Camp Mungeli : 10वीं पास बेरोजगारों के लिए सुनहरा मौका, तारीख और जगह नोट कर लें

10वीं पास युवाओं के लिए नौकरी पाने का…

Digital Crop Survey : 30 सितंबर तक पूरा होगा सर्वे, 2 अक्टूबर को ग्राम सभाओं में होगा सत्यापन
Digital Crop Survey : 30 सितंबर तक पूरा होगा सर्वे, 2 अक्टूबर को ग्राम सभाओं में होगा सत्यापन

किसानों से जुड़ी योजनाओं और धान खरीदी की…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?