CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » MP में पति की गुहार: “मुख्यमंत्री जी, मेरी पत्नी मुझे मरवा सकती है”…….लगाए हैं गंभीर आरोप…

MP में पति की गुहार: “मुख्यमंत्री जी, मेरी पत्नी मुझे मरवा सकती है”…….लगाए हैं गंभीर आरोप…

By Newsdesk Admin
28/03/2025
Share

सीजी भास्कर, 28 मार्च। ग्वालियर में एक शख्स अपनी ही पत्नी से जान का खतरा बताते हुए बीच चौराहे पर धरने पर बैठ गया है। उसने मुख्यमंत्री से न्याय की गुहार लगाई है। युवक एक कागज भी दिखा रहा है। उस पर लिखा है –

“मुख्यमंत्री जी मेरी पत्नी को सजा दिलाओ। उसने मुझे धोखा दिया है। मेरे बेटे की हत्या की है। मेरी भी हत्या करवा सकती है। देश में पत्नी द्वारा बॉयफ्रेंड के साथ मिलकर पति की हत्या करवाने के हाल ही में कई मामले सामने आ चुके है। मेरी पत्नी के भी 3-4 बॉयफ्रेंड हैं।“

फरियादी युवक का नाम अमित कुमार सेन (उम्र 38 वर्ष) है। वह ग्वालियर के जनकपुरी का रहने वाला है। उसका कहना है कि उसकी पत्नी के तीन से चार प्रेमी हैं। अभी वह राहुल बाथम नाम के व्यक्ति के साथ लिव-इन में रह रही है।

पत्नी ने मेरे बेटे की हत्या करवा दी, मुझे भी डर अमित ने आरोप लगाया कि पत्नी और उसके प्रेमी ने मिलकर उसके बड़े बेटे हर्ष की हत्या करवा दी। छोटा बेटा भी पत्नी अपने साथ ले गई है। अमित ने आशंका जताई है कि मेरठ के ‘ब्लू ड्रम हत्याकांड’ की तरह मेरी भी हत्या करवाई जा सकती है, क्योंकि पत्नी का प्रेमी मुझे लगातार जान से मारने की धमकी दे रहा है।

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के पोस्टर के नीचे धरना अमित के मुताबिक, उन्होंने कई बार पुलिस में शिकायत दर्ज कराई, लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई। जब न्याय नहीं मिला तो वह फूलबाग चौराहे पर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के पोस्टर के नीचे धरने पर बैठ गया और सुरक्षा की मांग कर रहा है।

पुलिस ने कहा- अब तक शिकायत नहीं आई है जनकगंज थाना प्रभारी वीपेंद्र सिंह चौहान ने बताया कि फिलहाल उनके पास इस मामले की कोई शिकायत नहीं आई है। यदि शिकायत पहले दर्ज कराई गई है, तो उसकी जांच की जाएगी। पुलिस ने आश्वासन दिया कि शिकायत मिलने पर कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

बंगाल जा रही वंदे भारत एक्सप्रेस पर पथराव, टूटा खिड़की का शीशा
Credit Score Check Free : CIBIL स्कोर कितना होना चाहिए? जानें लोन और क्रेडिट कार्ड के लिए जरूरी अंक, फ्री में भी कर सकते हैं चेक
Bihar Assembly Election 2025 : दो चरणों में होगी वोटिंग, 6 और 11 नवंबर को मतदान, 14 को आएगा नतीजा
Noida Event Permission Ban: क्रिसमस और न्यू ईयर से पहले नोएडा में सख्ती, बिना इजाज़त कोई आयोजन नहीं
Teacher suspended in Mahasamund : ड्यूटी में लापरवाही पर सहायक शिक्षक राहुल बैपारी निलंबित, विभागीय जांच में दोषी पाए गए
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Chhattisgarh Weather Alert : 19 अगस्त तक भारी बारिश और वज्रपात का अलर्ट
Chhattisgarh Weather Alert : 19 अगस्त तक भारी बारिश और वज्रपात का अलर्ट

छत्तीसगढ़ में मानसून एक बार फिर सक्रिय हो…

Har Ghar Tiranga
Har Ghar Tiranga : तिरंगे के साथ गूंजा अहिवारा, हजारों लोगों ने निकाली रैली, अटल परिसर में पौधे लगाकर दिया बड़ा संदेश

नंदिनी अहिवारा में शुक्रवार को देशभक्ति का अलग…

Jharkhand Student Protest  :  झारखंड छात्र आंदोलन पर भूपेश बघेल की चुप्पी, अजय चंद्राकर ने कसा तंज, कहा...
Jharkhand Student Protest  :  झारखंड छात्र आंदोलन पर भूपेश बघेल की चुप्पी, अजय चंद्राकर ने कसा तंज, कहा…

झारखंड में छात्रों के आंदोलन (Jharkhand Student Protest)…

Illegal Liquor
Illegal Liquor : सिंगारपुर में शराब का अवैध कारोबार पकड़ाया, तीन आरोपी गिरफ्तार, 32 पाव शराब और बाइक जब्त

बलौदाबाजार-भाटापारा जिले के ग्राम सिंगारपुर में अवैध शराब…

Singarpur Crime
Singarpur Crime : दुकान में घुसकर धारदार हथियार से हमला, सिंगारपुर में तीन आरोपी गिरफ्तार, पुलिस ने शराब और दो बाइक जब्त की

सिंगारपुर में दुकान के भीतर घुसकर मारपीट और…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?