CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » जन्मदिन पर विधायक रिकेश ने पूजा अर्चना कर लुधियाना से मंगाई मशीन मंदिर समिति को करी समर्पित

जन्मदिन पर विधायक रिकेश ने पूजा अर्चना कर लुधियाना से मंगाई मशीन मंदिर समिति को करी समर्पित

By Newsdesk Admin
10/08/2025
Share

श्रद्धालुओं ने कहा – महाभंडारा में अब होगी आसानी

सीजी भास्कर, 10 अगस्त। आज जन्मदिन पर वैशाली नगर विधायक रिकेश सेन ने श्री सिद्ध बाबा बालकनाथ मंदिर (Shri siddha baba balaknath mandir khursipar bhilai) में लुधियाना से आई रोटी बनाने की मशीन मंदिर समिति को समर्पित की।

श्री सेन ने अपने तीन माह की मानदेय राशि से मार्च महीने में रोटी बनाने की मशीन देने की घोषणा की थी जिसे आज उन्होंने मूर्त रूप दे दिया है। लगभग 6 लाख की लागत से आई मशीन मंदिर समिति को समर्पित की गई है।

आपको बता दें कि पार्षद रहते हुए रिकेश सेन ने 2023 के विधानसभा चुनाव के पूर्व बाबा बालकनाथजी से मन्नत मांगी थी और अपने शांति नगर निवास से लगातार 5 रविवार तक पैदल यात्रा कर वे खुर्सीपार स्थित बालकनाथ मंदिर पहुंचे थे।

रिकेश ने आज सुबह मंदिर पहुंच अपने जन्मदिन पर विशेष पूजा अर्चना की और आशिर्वाद ग्रहण करते हुए उन्होंने लुधियाना से मंगाईं गई मशीन समिति को भेंट की।

आपको बता दें कि लगभग 62 वर्ष पूर्व गुरुदेव महाराज सेवाराम भगत द्वारा सिद्ध श्री बाबा बालकनाथ की प्रतिमा की स्थापना खुर्सीपार में की गई थी।

तब से भिलाई दुर्ग रायपुर सहित छत्तीसगढ़ और अन्य राज्यों से श्रद्धालु मंदिर पहुंचते हैं। श्री सिद्ध बाबा बालकनाथजी मंदिर में प्रतिवर्ष महायज्ञ एवं विशाल महाभंडारा होता है जिसमें लाखों श्रद्धालु पहुंच कर महाप्रसाद ग्रहण करते हैं। 

बाबाजी का महायज्ञ एवं महाभंडारा मार्च महीने में लगभग 8 से 10 दिन तक होता है। इस दौरान वाहन रैली, झंडा लेकर प्रभात फेरी, बाबाजी का अभिषेक एवं विशाल भंडारा के आयोजन में देश के भिन्न भिन्न शहरों से श्रद्धालुजन भाग लेते हैं और एक लाख से अधिक लोग महाप्रसाद ग्रहण करते हैं।

समिति और श्रद्धालुओं ने कहा कि रोटी बनाने की यह मशीन महाभंडारा के दौरान विशेष रूप से लाभकारी होगी क्योंकि उस समय लाखों-लाख रोटी और पुरी बेलने के लिए बड़ी संख्या में माताएं बहनें श्रमदान करती रहीं हैं। अब मशीन होने पर हर भंडारे में समय और मांग अनुरूप भक्तों को महाप्रसाद वितरण में समिति के लिए आसानी होगी।

धर्म स्वातंत्र्य कानून पर विवाद: मसीही समाज पहुंचा हाईकोर्ट, उम्रकैद प्रावधान पर उठाए सवाल
रायपुर में नाबालिगों ने परिवार पर किया चाकू से हमला, स्कूटी टकराने से हुआ था विवाद
दिल्ली से लंदन जा रही विस्तारा की फ़्लाइट को धमकी मिलने के बाद फ़्रैंकफ़र्ट डायवर्ट किया गया
UIDAI और चिप्स ने 1346 आधार ऑपरेटरों पर ठोका करोड़ों का जुर्माना, विरोध की तैयारी में जुटे संचालक
Delhi Air Pollution: राजधानी में 90% नमी से और घनी हुई धुंध, AQI फिर ‘बहुत खराब’ श्रेणी में
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Congress Bastar Plan : राहुल गांधी के बस्तर दौरे की तैयारी, आदिवासी मुद्दों पर बनेगी रिपोर्ट
Congress Bastar Plan : राहुल गांधी के बस्तर दौरे की तैयारी, आदिवासी मुद्दों पर बनेगी रिपोर्ट

राहुल गांधी बस्तर दौरा (Rahul Gandhi Bastar Visit)…

Joe Root : घर में सबसे सफल टेस्ट बल्लेबाज बने, पोंटिंग का महारिकॉर्ड टूटा
Joe Root : घर में सबसे सफल टेस्ट बल्लेबाज बने, पोंटिंग का महारिकॉर्ड टूटा

इंग्लैंड के दिग्गज बल्लेबाज जो रूट (Joe Root)…

Raipur Overbridge : पटरी पार करने वालों को राहत, एक्सप्रेस-वे से जुड़ेगा फोरलेन
Raipur Overbridge : पटरी पार करने वालों को राहत, एक्सप्रेस-वे से जुड़ेगा फोरलेन

रायपुर में रेलवे क्रॉसिंग (Raipur Overbridge) पर जाम…

Mann Ki Baat : CM बोले- देशभर के नवाचारों को राष्ट्रीय पहचान देती है ‘मन की बात’
Mann Ki Baat : CM बोले- देशभर के नवाचारों को राष्ट्रीय पहचान देती है ‘मन की बात’

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने रायपुर में प्रधानमंत्री…

RanaBali : विजय देवरकोंडा की ‘राणाबाली’ की रिलीज डेट फाइनल, इस दिन आएगी फिल्म
RanaBali : विजय देवरकोंडा की ‘राणाबाली’ की रिलीज डेट फाइनल, इस दिन आएगी फिल्म

विजय देवरकोंडा की बहुप्रतीक्षित पीरियड एक्शन ड्रामा फिल्म…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?