CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » West बंगाल में रामनवमी पर जगह-जगह जुलूस और शोभा यात्राएं, गूंज रहा “जय श्री राम” हाई अलर्ट पर पुलिस

West बंगाल में रामनवमी पर जगह-जगह जुलूस और शोभा यात्राएं, गूंज रहा “जय श्री राम” हाई अलर्ट पर पुलिस

By Newsdesk Admin
06/04/2025
Share

सीजी भास्कर, 6 अप्रैल। आज रामनवमी का त्यौहार है और पूरे पश्चिम बंगाल में सुरक्षा बढ़ा दी गई है। BJP ने खास तैयारी की है। जगह-जगह शोभायात्रा और जुलूस निकाले जा रहे हैं, जिसमें पार्टी कार्यकर्ता बड़ी संख्या में शामिल हो रहे हैं। सड़कों पर जय श्री राम के नारे गूंज रहे हैं. रामनवमी पर बीजेपी और टीएमसी के बीच जारी सियासत के बीच तमाम संवेदनशील इलाकों में भारी पुलिस बंदोबस्त है। पुलिस को हाई अलर्ट पर रखा गया है।

दरअसल, रामनवमी पर एक तरफ BJP का मेगा प्लान है तो दूसरी तरफ ममता सरकार ने शांतिपूर्व पर्व मनाने का फरमान जारी किया है। पुलिस सड़कों पर है।

मुस्तैदी जबरस्त है ताकि कहीं कोई अप्रिय घटना ना हो। संवेदनशील इलाकों की पहचान कर वहां सुरक्षा बढ़ाई गई है। भारी सुरक्षा के बीच ही बंगाल के अलग-अलग हिस्सों रामभक्त निकल पड़े हैं।

लोगों में गजब का जोश देखा जा रहा है। भगवा ध्वज लहरा रहे हैं। राम धुन पर भक्त झूम रहे हैं। जुलूसों का रंग भगवामय हो चुका है। रामनवमी पर शोभा यात्रा के लिए बीजेपी की कई दिनों से तैयारी थी। प्लान के मुताबिक बीजेपी के नेता-कार्यकर्ता 20 हजार से ज्यादा शोभायात्रा और जुलूस निकाल रहे हैं। इसमें पूरे बंगाल में करीब 1 करोड़ लोग शामिल हो रहे हैं।

हावड़ा में शोभायात्रा : हावड़ा में अंजना पुत्र सेना की भी शोभायात्रा निकलने वाली है। जिस रूट पर ये शोभायात्रा निकलेगी, वहां जबरदस्त सुरक्षा इंतजाम हैं। आज सुबह ही बंगाल पुलिस की डॉग स्क्वॉयड टीम ने तलाशी ली है। भारी संख्या में पुलिसवालों की तैनाती की गई है, ताकि रामनवमी के जुलूस में किसी तरह की खलल ना पड़े।

नंदीग्राम में राम मंदिर की नींव : बीजेपी नेता शुभेंदु अधिकारी भी आज नंदीग्राम पहुंचेंगे, जहां वे एक राम मंदिर की नींव रखेंगे. नंदीग्राम में बनाए जाने वाले इस राम मंदिर की नींव आज रामनवमी के मौके पर रखी जा रही है. शुभेंदु अधिकारी ममता सरकार पर लगातार हमला बोल रहे हैं. नंदीग्राम में मंदिर की नींव रखे जाने को लेकर तैयारी पूरी हो चुकी है.

शुभेंदु अधिकारी ने हाल ही में दावा किया था कि इस साल रामनवमी मनाने के लिए कम से कम 1.5 करोड़ हिंदू बाहर आएंगे और पूरे राज्य में 2,000 से अधिक रैलियां आयोजित की जाएंगी.

विश्व हिंदू परिषद (VHP) और हिंदू जागरण मंच समेत बीजेपी से जुड़े हिंदुत्व संगठन भी पश्चिम बंगाल में जुलूस निकाल रहे हैं. राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) और उसके सहयोगियों ने राज्य के हर ब्लॉक में रैलियां आयोजित करने की योजना बनाई है.

हाईकोर्ट के आदेश पर शोभायात्रा : पश्चिम में हाईकोर्ट के आदेश पर ये शोभायात्रा निकाली जा रही है। शनिवार से इसकी तैयारियों की झलक दिखने लगी थी। हावड़ा में बड़ी संख्या में राम भक्तों ने भव्य जुलूस निकाला। रामनवमी के मौके पर बंगाल में 10 जिलों को संवेदनशील घोषित किया गया है।

शोभायात्रा के दौरान उन इलाकों में भारी सुरक्षा है। 29 पुलिस अधिकारियों की तैनाती की गई है, जो हालात पर नजर रखे हुए हैं। सीसीटीवी से भी पुलिस भीड़ पर नजर रख रही है. सोशल मीडिया पर भी प्रशासन की नजर है।

कोलकाता में 59 जगहों पर जुलूस की अनुमति : सिर्फ कोलकाता में ही 59 जगहों पर रामनवमीं के जुलूस की अनुमति मिली है और उन तमाम जगहों पर रामभक्त शोभा यात्रा लेकर निकले हैं। कोलकाता में करीब 5000 हजार पुलिसवाले तैनात किए गए हैं।

डिप्टी कमिश्नर और जॉइंट कमिश्नर रैंक के वरिष्ठ अधिकारियों को रैली के रास्तों पर सुरक्षा की निगरानी का काम सौंपा गया है।

बीजेपी ने ममता सरकार को घेरा : इस बीच, BJP नेता दिलीप घोष ने ममता बैनर्जी सरकार पर सवाल उठाए हैं। उन्होंने कहा कि पूरे बंगाल में धूमधाम से राम नवमी मनाई जाएगी। पुलिस-प्रशासन का काम गड़बड़ी को रोकना है।

हिन्दू समाज अपने ढंग से अपने ढंग से त्यौहार मनाता है। इसमें किसी को कोई ऐतराज और कोई परेशानी नहीं होनी चाहिए। रास्ते में करोड़ों लोग निकलेंगे। उन्होंने ये भी कहा है कि आज मंदिर तोड़ा जा रहा है, मूर्ति चोरी हो रही है, पंडाल जलाया जा रहा है, ऐसे में हिन्दू अपनी सुरक्षा के लिए निकलेगा। अगर कोई हथियार लेकर निकल गया तो उसमें गुनाह क्या है। अगर जय श्री राम बोल दिया तो कौन सी प्रॉब्लम हो जाएगी?

बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष सुकांत मजूमदार ने कहा कि रामनवमी पर लाखों हिंदुओं के सड़कों पर उतरने की उम्मीद है। मैं राज्य सरकार से आग्रह करूंगा कि वो व्यवस्था में सहयोग दे ताकि इसे शांतिपूर्वक मनाया जा सके। समारोह को जबरन रोकने की किसी भी कोशिश को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

टीएमसी ने क्या कहा है… इस बीच, सत्तारूढ़ तृणमूल कांग्रेस ने बीजेपी पर माहौल को सांप्रदायिक बनाने की कोशिश करने का आरोप लगाया है।

TMC प्रवक्ता कुणाल घोष ने कहा कि बीजेपी रामनवमी को राजनीतिक कार्यक्रम में बदलने की कोशिश कर रही है। वे विकास की राजनीति में नहीं हैं, वे धर्म से ऊपर राजनीति करना चाहते हैं और किसी तरह की अशांति पैदा करना चाहते हैं, बंगाल इसे बर्दाश्त नहीं करेगा।

क्या हैं सुरक्षा के इंतजाम : पुलिस सूत्रों ने कहा कि सभी जुलूसों पर कड़ी नज़र रखने के लिए ड्रोन और सीसीटीवी का बड़े पैमाने पर इस्तेमाल किया जा रहा है। कोलकाता के एंटाली, कोसीपुर, खिदरपुर और चितपुर जैसे संवेदनशील स्थानों पर त्वरित प्रतिक्रिया दल भी तैनात किए गए हैं। रैलियों की लाइव फुटेज लाल बाजार स्थित कोलकाता पुलिस मुख्यालय में स्ट्रीम की जा रही है, जहां 20 से अधिक आईपीएस अधिकारियों को अलग-अलग शहर डिवीजनों की निगरानी के लिए नियुक्त किया गया है।

जिलों में, वरिष्ठ आईपीएस अधिकारी हावड़ा, हुगली, उत्तर 24 परगना, पश्चिम बर्धमान में आसनसोल, पूर्व बर्धमान, मालदा, मुर्शिदाबाद, जलपाईगुड़ी और सिलीगुड़ी में स्थिति की निगरानी कर रहे हैं ताकि यह सुनिश्चित किया जा सके कि उत्सव शांतिपूर्ण रहे।

मेरी बेटी मर गई थी, फिर जिंदा कैसे हुई?’ हमीरपुर में लाश को लेकर उलझी पुलिस, पिता ने कर दिया था अंतिम संस्कार
Extortion by sending obscene videos to lawyer : वायरल करने की दी धमकी
तीज के दिन विवाहिता की संदिग्ध मौत, परिजनों ने ससुरालवालों पर लगाया हत्या का आरोप
सीएम धामी का अधिकारियों को निर्देश, भ्रष्टाचार, धर्मांतरण, अतिक्रमण जैसे मामलों में हो कार्रवाई
बाड़मेर में सामूहिक आत्महत्या या कुछ और…? पानी की टंकी में मिले पूरे परिवार के शव
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Jhiram Ghati Attack
Jhiram Ghati Attack : झीरम घाटी मामले में 10 दोषियों को मृत्युदंड, 13 साल बाद NIA कोर्ट का बड़ा फैसला

2013 के बहुचर्चित झीरम घाटी माओवादी हमले के…

Nuakhai Milan Samaroh
Nuakhai Milan Samaroh : नुआखाई मिलन समारोह में एकजुटता का संदेश, सावित्री जगत बोलीं- बेटियों की शिक्षा को दें प्राथमिकता

सावित्री जगत ने छत्तीसगढ़ समेत देशभर में रहने…

Teacher Ratna Award 2026
Teacher Ratna Award 2026 : रायपुर में शिक्षक रत्न सम्मान समारोह, प्रदेशभर के करीब 100 शिक्षकों को मिला सम्मान

शिक्षक दिवस के अवसर पर आयोजित शिक्षक रत्न…

Chhattisgarh Excise Department
Chhattisgarh Excise Department : आबकारी विभाग में बड़ा फेरबदल, 39 कर्मचारियों के तबादले; रायपुर समेत कई जिलों में बदलाव

छत्तीसगढ़ आबकारी विभाग ने प्रशासनिक स्तर पर फेरबदल…

BJP Councillor Attack
BJP Councillor Attack : रायगढ़ में पार्षद पर जैक रॉड से हमला, समझाने पहुंचे थे; आरोपी गिरफ्तार

जूटमिल थाना क्षेत्र में मारपीट कर रहे युवकों…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?