CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » रायपुर शोरूम चोरी का खुलासा: कर्मचारी निकला मास्टरमाइंड, चार आरोपी गिरफ्तार….

रायपुर शोरूम चोरी का खुलासा: कर्मचारी निकला मास्टरमाइंड, चार आरोपी गिरफ्तार….

By Newsdesk Admin
06/04/2025
Share

सीजी भास्कर, 6 अप्रैल |

Contents
  • घटना का राजफाश ऐसे हुआ
  • गिरफ्तार आरोपी
  • तत्काल कार्रवाई पर पुलिस टीम को इनाम

पंडरी स्थित श्री शिवम शोरूम में हुई लाखों की नगदी चोरी की गुत्थी को रायपुर पुलिस ने सुलझा लिया है। पुलिस ने शोरूम के ही एक कर्मचारी सहित कुल चार आरोपियों को गिरफ्तार करते हुए उनके कब्जे से लगभग 16.89 लाख रुपये की नगदी, चार मोबाइल फोन, दो कार, एक एक्टिवा और एक पल्सर मोटरसाइकिल बरामद की है। कुल जब्त सामग्री की कीमत लगभग 23 लाख रुपये आंकी गई है।

इस पूरे मामले का मास्टरमाइंड कोई और नहीं बल्कि शोरूम में कार्यरत कर्मचारी राजेश टंडन निकला। आरोपी ने अपने मामा परमेश्वर बघेल उर्फ प्रेम, सुरेश कुमार दीवान और मोहनीश श्रीवास्तव उर्फ सिद्धार्थ के साथ मिलकर इस चोरी की साजिश रची थी।

घटना का राजफाश ऐसे हुआ

शोरूम संचालक संजय राठी ने 1 अप्रैल को थाना सिविल लाइन में रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि किसी अज्ञात चोर ने दुकान के काउंटर से लाखों रुपये की नगदी चुरा ली है। पुलिस महानिरीक्षक अमरेश मिश्रा और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. लाल उमेद सिंह के मार्गदर्शन में एक विशेष टीम का गठन किया गया।

एंटी क्राइम एंड साइबर यूनिट और थाना सिविल लाइन की संयुक्त टीम ने घटना स्थल का निरीक्षण किया और सीसीटीवी फुटेज का विश्लेषण और तकनीकी साक्ष्य के आधार पर जांच शुरू की। जांच में पाया गया कि शोरूम में कार्यरत राजेश टंडन घटना में संलिप्त हो सकता है।

पूछताछ में राजेश ने जुर्म कबूलते हुए बताया कि उसने अपने साथियों के साथ मिलकर यह वारदात अंजाम दी। चोरी के बाद वह ऊपर से रस्सी के सहारे नीचे उतरते वक्त गिर पड़ा, जिससे उसके पैर में चोट आई।

गिरफ्तार आरोपी

  • राजेश टंडन, 26 वर्ष
  • परमेश्वर बघेल उर्फ प्रेम, 32 वर्ष
  • मोहनीश श्रीवास्तव उर्फ सिद्धार्थ, 33 वर्ष
  • सुरेश कुमार दीवान, 31 वर्ष

तत्काल कार्रवाई पर पुलिस टीम को इनाम

घटना का सफलतापूर्वक और त्वरित राजफाश करने पर पुलिस उप महानिरीक्षक एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रायपुर द्वारा टीम को 10,000 रुपये नगद इनाम देने की घोषणा की गई है। इस कार्रवाई में एसीसीयू और थाना सिविल लाइन की टीम ने उत्कृष्ट भूमिका निभाई।

Stray Dog Attack India : स्कूल में घुसे आवारा कुत्ते ने छात्र-टीचर को काटा – बच्चे को नोचते देख बचाने दौड़ी टीचर भी घायल, अब तक 10 शिकार
दिल्ली के विधायकों को झटका, अब सिर्फ इतना मिलेगा फंड, रेखा गुप्ता सरकार का बड़ा फैसला
Bilaspur BJP vs Congress Statement: चड्‌डी-बनियान गिरोह जैसे कांग्रेस नेता, भाजपा का बड़ा हमला
Kartik Purnima Celebration Korba: मां हसदेव के अभिषेक और 21000 दीपदान से नहाया पूरा शहर
Free IVF Treatment : अब हर गरीब दंपत्ति को मिल सकता है संतान सुख! जिला अस्पतालों में फ्री IVF सेंटर की अनुशंसा
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Police Officers Transfer
Police Officers Transfer : जांजगीर-चांपा में चार पुलिस अधिकारियों के तबादले

अधीक्षक विजय कुमार पांडेय ने प्रशासनिक दृष्टिकोण से…

Bhilai Municipal Corporation Elections
Bhilai Municipal Corporation Elections : आरक्षण ने बदला सियासी गणित, 19 महिला और 23 OBC सीटों ने कई दिग्गजों की राह रोकी, OBC महापौर सीट बनी सबसे बड़ी राजनीतिक परीक्षा

Bhilai Municipal Corporation Elections

Shivraj Singh Chouhan
Shivraj Singh Chouhan : शिवराज का कांग्रेस पर हमला- ‘कका और कांग्रेस ने मिलकर छत्तीसगढ़ को तबाह किया’, साय सरकार के गिनाए काम

भूपेश बघेल सरकार पर तीखा हमला बोला। उन्होंने…

Mahasamund Rojgar Mela
Mahasamund Rojgar Mela : 24 सितंबर को रोजगार मेला, 200 पदों पर भर्ती, 10वीं से स्नातक तक को मौका

जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केंद्र में 24…

Bhandara Road Accident
Bhandara Road Accident : नागपुर-रायपुर हाईवे पर भीषण हादसा, 9 की मौत; मुख्यमंत्री साय ने अधिकारियों की टीम भेजी

महाराष्ट्र के भंडारा जिले में हुए भीषण सड़क…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?