CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » कन्या भोज में निकली मासूम की कार डिक्की में मिली लाश, दुर्ग में आक्रोश, देर रात कार मालिक के घर लगाई आग, जम कर बवाल

कन्या भोज में निकली मासूम की कार डिक्की में मिली लाश, दुर्ग में आक्रोश, देर रात कार मालिक के घर लगाई आग, जम कर बवाल

By Newsdesk Admin
07/04/2025
Share

सीजी भास्कर, 07 अप्रैल। रविवार को दुर्ग में मासूम की मौत से हड़कंप मच गया है। कल सुबह कन्या भोज के लिए निकली मासूम वापस घर नहीं लौटी। शाम को मोहल्ले के ही एक युवक की कार में बच्ची की लाश मिली है। घटना के बाद मोहल्ले में सनसनी मच गई। देखते ही देखते भीड़ जमा हो गई और संदेही के घर को फूंक दिया।

परिजनों का आरोप है कि मासूम की दुष्कर्म के बाद हत्या की गई है। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची। पुलिस ने लोगों को समझाइश दी और संदेही को हिरासत में लिया। यह पूरा मामला दुर्ग के मोहन नगर थाना क्षेत्र का है।

मिली जानकारी के अनुसार नवरात्रि के मौके पर कन्या भोज के लिए निकली बच्ची की लाश मिलने से पूरे क्षेत्र में हड़कंप मचा हुआ है। रामनवमी पर सुबह सुबह 6 साल की मासूम बच्ची खुशी-खुशी नौ कन्या भोग खाने के लिए निकली तो फिर वापस नहीं लौटी। परिजनों ने काफी तलाश किया लेकिन उसका कुछ भी पता नहीं चला। शाम को उसी के घर के पास पार्क एक युवक की कार की डिक्की में बच्ची की लाश मिली। इसकी जानकारी मिलते ही लोग आक्रोशित हो गए। इसके बाद लोगों ने कार वाले के घर में तोड़फोड़ शुरू कर दी।

घटना की सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस को लोगों को समझाने में काफी मशक्कत करनी पड़ी। पुलिस ने बच्ची के शव को जिला अस्पताल पहुंचाया। पुलिस ने लोगों को समझाइश दी और संदेही युवक को हिरासत में लिया। पुलिस के आश्वासन के बाद भी लोगों की नाराजगी कम नहीं हो रही थी। परिजनों ने दुष्कर्म का भी आरोप लगाया है।

दूसरी तरफ शाम को बच्ची का शव मिलने के बाद जैसे तैसे पुलिस ने लोगों को समझाया लेकिन रात होते होते लोगों को गुस्सा भड़क गया। इसके बाद देर रात मोहल्ले के लोगों ने संदेही के घर पर आग लगा दी। इसकी सूचना के बाद बड़ी संख्या में पुलिस मौके पहुंची।

आग लगाने के बाद घर के लोगों ने मुश्किल से अपनी जान बचाई। आग घर के बाहर खड़ी बाइक पूरी जल गई। पुलिस की मौजूदगी में आग पर काबू पाया गया। लोगों के आक्रोश को देखते हुए संदेही के परिजन दूसरी जगह चले गए हैं। घटना स्थल के आसपास पुलिस बल तैनात है।

पुलिस का कहना है कि शुरुआती जांच में दुष्कर्म की पुष्टि नहीं हुई है। डॉक्टरों ने बच्ची की मौत का कारण इलेक्ट्रिक शाक बताया है। फाइनल पीएम रिपोर्ट आने के बाद ही मामला स्पष्ट हो पाएगा।

Food Safety Inspection Durg : दुर्ग में खाद्य सुरक्षा विभाग का निरीक्षण अभियान: होटल और रेस्टोरेंट्स से लिए गए फूड सैंपल, लैब जांच जारी
Used to watch cricket match 7 seconds ago : रायगढ़ पुलिस ने गोवा से 6 सट्टेबाज पकड़े
Bhilai News : फ्रूट व्यवसायी और उसके बेटे से जमकर मारपीट, कपड़े भी फाड़े, महिला समेत अन्य के खिलाफ जुर्म दर्ज
Ratan Dubey Murder Case : रतन दुबे हत्याकांड… एनआईए ने 2 माओवादी कार्यकर्ताओं के खिलाफ दाखिल की चार्जशीट
Cocktail 2 receives an ‘A’ certificate : 2 घंटे 30 मिनट की होगी शाहिद कपूर की फिल्म
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Patna Charlapalli Special Train
Patna Charlapalli Special Train : पटना-चर्लपल्ली स्पेशल दिसंबर तक चलेगी, 10 ट्रेनों के समय में बदलाव

Patna Charlapalli Special Train : पटना-चर्लपल्ली-पटना के बीच…

Chhattisgarh Board of Visitors
Chhattisgarh Board of Visitors : जेल बंदियों की शिकायतों के लिए बनेगा बोर्ड ऑफ विजिटर्स, जिला जज होंगे अध्यक्ष

Chhattisgarh Board of Visitors : बोर्ड बंदियों की…

Modi Putin Meeting
Modi Putin Meeting : मोदी-पुतिन की 45 मिनट बैठक, एक कार से एग्जिबिशन पहुंचे; Su-57 डील पर नजर

Modi Putin Meeting :प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और रूस…

Police Officers Transfer
Police Officers Transfer : जांजगीर-चांपा में चार पुलिस अधिकारियों के तबादले

अधीक्षक विजय कुमार पांडेय ने प्रशासनिक दृष्टिकोण से…

Bhilai Municipal Corporation Elections
Bhilai Municipal Corporation Elections : आरक्षण ने बदला सियासी गणित, 19 महिला और 23 OBC सीटों ने कई दिग्गजों की राह रोकी, OBC महापौर सीट बनी सबसे बड़ी राजनीतिक परीक्षा

Bhilai Municipal Corporation Elections : 9 सितंबर को…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?