CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » CM ने जिलाधिकारियों को दिए सख्त निर्देश जनसेवाओं की गुणवत्ता बढ़ाने, गड्ढा मुक्त सड़कों पर जोर

CM ने जिलाधिकारियों को दिए सख्त निर्देश जनसेवाओं की गुणवत्ता बढ़ाने, गड्ढा मुक्त सड़कों पर जोर

By Newsdesk Admin
07/04/2025
Share

उत्तराखंड , 07 अप्रैल 2025 :

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रदेश की जनता को बेहतर सेवाएं प्रदान करने के लिए सोमवार को एक महत्वपूर्ण वर्चुअल बैठक आयोजित की, जिसमें राज्य के सभी जिलाधिकारियों से सीधा संवाद किया गया. मुख्यमंत्री आवास से हुई इस वर्चुअल बैठक में मुख्यमंत्री ने जनसेवाओं की गुणवत्ता सुधारने, सड़कों की मरम्मत, पेयजल आपूर्ति, वन अग्नि नियंत्रण समेत विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों पर जिलाधिकारियों को स्पष्ट और सख्त दिशा-निर्देश दिए.

मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार का प्राथमिक उद्देश्य आम जनता तक सुशासन पहुंचाना है और इसके लिए जिला प्रशासन की जिम्मेदारी सबसे अहम है. उन्होंने सभी जिलाधिकारियों को अपने जनपदों में पब्लिक सर्विस डिलीवरी को बेहतर करने के लिए विशेष प्रयास करने के निर्देश दिए.

बैठक में मुख्यमंत्री ने सड़कों की खराब स्थिति पर चिंता व्यक्त करते हुए कहा कि सभी जिलों में 15 दिन के भीतर सड़कों को गड्ढा मुक्त किया जाए. उन्होंने स्पष्ट रूप से कहा कि कोई भी जिला इस दिशा में लापरवाही न बरते. साथ ही जिलाधिकारियों को निर्देश दिया कि वे नियमित रूप से सड़कों का स्थलीय निरीक्षण करें और सुधार कार्यों की निगरानी स्वयं करें.

गर्मियों के मौसम को देखते हुए मुख्यमंत्री ने सभी जिलों में सुचारू पेयजल आपूर्ति सुनिश्चित करने के निर्देश दिए. उन्होंने कहा कि आवश्यकता पड़ने पर पेयजल टैंकरों की पूर्व व्यवस्था की जाए ताकि किसी भी क्षेत्र में जल संकट न उत्पन्न हो. साथ ही, विद्युत आपूर्ति को सुचारू बनाए रखने के लिए सभी आवश्यक व्यवस्थाएं समय रहते सुनिश्चित की जाएं.

राज्य में गर्मियों के साथ ही वनाग्नि की घटनाएं बढ़ जाती हैं. इसे देखते हुए मुख्यमंत्री ने वन अग्नि नियंत्रण को लेकर जिलाधिकारियों को विशेष सतर्कता बरतने को कहा. उन्होंने निर्देश दिए कि वन अग्नि की घटनाओं पर त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित की जाए और रिस्पांस टाइम को न्यूनतम किया जाए. इसके लिए संबंधित विभागों की टीमों को पूरी तरह सक्रिय रखा जाए.

बैठक में मुख्यमंत्री ने आगामी चारधाम यात्रा की तैयारियों की समीक्षा करते हुए कहा कि श्रद्धालुओं की सुविधा को सर्वोच्च प्राथमिकता दी जाए. यात्रा मार्ग से जुड़े जिलों में कंट्रोल रूम पूरी तरह सक्रिय रहें, और यात्रा के दौरान यातायात प्रबंधन के लिए सुव्यवस्थित ट्रैफिक प्लान तैयार किया जाए. उन्होंने कहा कि श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की असुविधा न हो, इसके लिए मूलभूत सुविधाएं जैसे शौचालय, पेयजल, चिकित्सा आदि की व्यवस्था सुनिश्चित की जाए.

मुख्यमंत्री ने निर्देश दिए कि जनता की समस्याओं के समाधान के लिए नियमित रूप से जनता दरबार, तहसील दिवस, बीडीसी की बैठकें और ब्लॉक स्तर पर बहुउद्देशीय शिविर आयोजित किए जाएं. उन्होंने कहा कि इन कार्यक्रमों के माध्यम से जनता की शिकायतों का समयबद्ध समाधान सुनिश्चित किया जाना चाहिए.

मुख्यमंत्री ने जिलाधिकारियों को अपने-अपने क्षेत्रों में अतिक्रमण के विरुद्ध नियमित अभियान चलाने के निर्देश दिए. इसके साथ ही खाद्य सुरक्षा को लेकर सभी जिलों में खाद्य पदार्थों की नियमित सैंपलिंग की जाए. बरसात से पहले सभी रिवर ड्रेजिंग और नालों की सफाई के कार्यों को पूर्ण करने के लिए भी समयसीमा तय करते हुए कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए.

मुख्यमंत्री ने कहा कि जिलाधिकारी अपने जिलों की मुख्य समस्याओं को चिन्हित करें और उनके समाधान के लिए संबंधित विभागों के अधिकारियों की टीम बनाकर समन्वय के साथ काम करें. सभी समस्याओं का यथाशीघ्र समाधान सुनिश्चित किया जाए.

मुख्यमंत्री धामी ने सभी जिलाधिकारियों को निर्देशित किया कि एक ही स्थान पर तीन साल से अधिक समय से तैनात कार्मिकों के स्थानांतरण की कार्रवाई शीघ्र पूरी की जाए. इससे प्रशासनिक निष्पक्षता और पारदर्शिता बनी रहेगी.

मुख्यमंत्री ने केंद्र और राज्य सरकार की योजनाओं को प्रभावी ढंग से लागू करने और सभी पात्र लाभार्थियों तक इसका लाभ पहुंचाने के निर्देश दिए. उन्होंने कहा कि योजनाओं का व्यापक प्रचार-प्रसार किया जाए, ताकि किसी भी पात्र व्यक्ति को उसका हक न छूटे.

मुख्यमंत्री धामी के इस संवाद को राज्य में प्रशासनिक सक्रियता और जवाबदेही बढ़ाने की दिशा में एक अहम कदम माना जा रहा है.

गोरखपुर: बिजली के तार पर भ्रूण मिलने पर इलाके में मची सनसनी, पुलिस कर रही है पूछताछ
दुर्ग की हृदय विदारक घटना को लेकर दिल्ली पहुंचे MLA रिकेश, किया यह इंतजाम, देखिए क्या बता रहे वैशाली नगर विधायक
इंस्टाग्राम पर हुई दोस्ती, प्यार में बदली और शादी के बाद मौत
Madhya Pradesh Dog Attack : शिवपुरी में पागल कुत्ते का आतंक: चार घंटे में 35 लोगों को काटा, गांव में फैली दहशत
मेरठ: शराब पीकर पीटता था पति, दूध वाले से लड़े 3 बच्चों की मां के नैन… फिर हो गई फरार
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Kabir Jayanti : कबीर जयंती पर दो जिलों में रहेंगे मुख्यमंत्री, आज किन कार्यक्रमों में करेंगे शिरकत

सीजी भास्कर, 29 जून। कबीर जयंती के अवसर…

Congress Training : कांग्रेस के प्रशिक्षण शिविर का आज आखिरी दिन, जिला अध्यक्षों को मिलेंगे आगे की तैयारी के खास मंत्र

सीजी भास्कर, 29 जून। प्रदेश में कांग्रेस के…

Chhattisgarh Education
Chhattisgarh Education : बच्चों की दुनिया को मिलेगी नई आवाज, आज होगा खास काव्य संग्रह का विमोचन

सीजी भास्कर, 29 जून। राजधानी में आज शिक्षा…

Raipur Demolition : विधायक कॉलोनी की तैयारी में चली बड़ी कार्रवाई, घर टूटने के बाद गांव में क्यों बढ़ गया विरोध

सीजी भास्कर, 29 जून। राजधानी के नकटी गांव…

Gautam Gambhir : आयरलैंड से हार के बाद क्यों घिरे गौतम गंभीर, एक विदेशी टीम के पोस्ट ने मचा दी नई चर्चा

सीजी भास्कर, 29 जून। आयरलैंड के खिलाफ टी20…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?