CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » ‘कर्मचारियों को कुत्ता बनाने की शिकायत’, शिकायतकर्ता के खिलाफ FIR दर्ज

‘कर्मचारियों को कुत्ता बनाने की शिकायत’, शिकायतकर्ता के खिलाफ FIR दर्ज

By Newsdesk Admin
07/04/2025
Share

केरल , 07 अप्रैल 2025 :

Kerala Case: केरल से एक ऐसा मामला सामने आया है, जिसे सुनकर आप भी हैरान रह जाएंगे. यहां एक मार्केटिंग कंपनी में खराब प्रदर्शन करने वाले कर्मचारियों के साथ अपमानजनक व्यवहार का दावा किया गया था. लेकिन अब इस मामले में बड़ा मोड़ आ गया है. जिस मनाफ नाम के शख्स ने यह दावा किया था और कंपनी पर प्रताड़ित करने के आरोप लगाए थे, अब पुलिस ने उसी शख्स के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है.

क्या है पूरा मामला?

दरअसल जब मामले की जांच की गई और पुलिस ने बयान दर्ज किए तो पेरुंबवूर में रहने वाली एक महिला ने कर्मचारियों को प्रताड़ित करने वाली शिकायत करने वाले शख्स के खिलाफ ही केस दर्ज करा दिया. शिकायतकर्ता महिला का दावा है कि जो वीडियो वायरल हो रहा है, वह मनाफ के दबाव में बनाया गया था.

वायरल वीडियो में क्या है?

महिला जिस वायरल वीडियो की बात कर रही है, उसमें कर्मचारियों को कुत्तों की तरह व्यवहार करने के लिए मजबूर किया जा रहा है. पहले कंपनी में वरिष्ठ पद पर तैनात रहे मनाफ ने कथित तौर पर कर्मचारियों पर परेशान करने वाले कृत्य में भाग लेने के लिए दबाव डाला था.

इस मामले में पुलिस ने बताया है कि मनाफ के खिलाफ एक महिला की गरिमा भंग करने के इरादे से उस पर हमला करने और आपराधिक बल का प्रयोग करने का मामला दर्ज किया गया है. इस बीच, श्रम विभाग के सूत्रों ने बताया कि एर्नाकुलम जिला श्रम अधिकारी ने राज्य श्रम आयुक्त को एक रिपोर्ट दी है, जिसमें कहा गया है कि वीडियो के आधार पर ऑफिस मे उत्पीड़न का मामला नहीं बनता है. हालांकि मनाफ ने एक टेलीविजन चैनल को बताया कि युवकों ने दबाव में आकर अपना बयान बदल दिया.

कर्मचारियों ने कंपनी पर लगाए थे गंभीर आरोप

वायरल वीडियो में कथित तौर पर एक व्यक्ति को एक कर्मचारी को कुत्ते की तरह पट्टा पहनाकर उसे घुटनों के बल फर्श पर रेंगने के लिए मजबूर करते हुए दिखाया गया है. बाद में कुछ कर्मचारियों ने एक टीवी चैनल को बताया कि जो लोग लक्ष्य हासिल करने में विफल रहते हैं, उन्हें कंपनी के प्रबंधन द्वारा इस तरह की सजा दी जाती है.

कंपनी के मालिक ने आरोपों से किया इनकार

पुलिस के मुताबिक, यह घटना कथित तौर पर कलूर में कार्यरत एक निजी कंपनी से जुड़ी है और यह अपराध कथित तौर पर निकटवर्ती पेरुम्बवूर में हुआ. पुलिस ने मीडिया को बताया कि उन्हें कोई शिकायत नहीं मिली है और कंपनी के मालिक ने आरोपों से इनकार किया है. राज्य मानवाधिकार आयोग ने भी उच्च न्यायालय के वकील कुलथूर जयसिंह द्वारा दायर शिकायत के आधार पर इस घटना में मामला दर्ज किया.

VIT University negligence : VIT University पर गंभीर लापरवाही के आरोप, जांच रिपोर्ट में उजागर हुए चौंकाने वाले तथ्य
एक भी ट्रांसफार्मर फुंका तो अधिकारी भी फुंकेगा… बिजली कटी तो ऊर्जा मंत्री की धमकी; टॉर्च से खोजना पड़ा था जूता
भारत से पंगा लेना पड़ा महंगा..! डोल गया ट्रूडो का सिंहासन, कनाडा के प्रधानमंत्री ने दिया इस्तीफा
निकिता बनीं फेमिना मिस इंडिया, कौन है निकिता जिसके सिर सजा “मिस इंडिया 2024” का ताज
संभल मस्जिद विवाद: सुप्रीम कोर्ट ने हाई कोर्ट के आदेश पर सोमवार तक लगाई रोक, यथास्थिति बनाए रखने के निर्देश
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Mungeli Liquor Seizure
Mungeli Liquor Seizure : मुंगेली में ड्राई डे पर अवैध शराब परिवहन का खुलासा, मोटरसाइकिल से 102 पाव शराब जब्त; आरोपी जेल भेजा गया

Mungeli Liquor Seizure के तहत स्वतंत्रता दिवस पर…

Supriya Shrinate FIR  :  सुप्रिया श्रीनेत और नेहा सिंह राठौर पर FIR 
Supriya Shrinate FIR  :  सुप्रिया श्रीनेत और नेहा सिंह राठौर पर FIR 

छत्तीसगढ़ में कांग्रेस नेता सुप्रिया श्रीनेत और सोशल…

Vande Mataram Row : बैज बोले- भाजपा देशभक्ति का पाठ न पढ़ाए, BJP ने पूछा- कांग्रेस अपने कार्यक्रमों में गाती है क्या
Vande Mataram Row : बैज बोले- भाजपा देशभक्ति का पाठ न पढ़ाए, BJP ने पूछा- कांग्रेस अपने कार्यक्रमों में गाती है क्या

छत्तीसगढ़ में वंदे मातरम् (Vande Mataram Row) को…

Baba Ramdev Raipur
Baba Ramdev Raipur : बाबा रामदेव की दो टूक, आंदोलन करो लेकिन बच्चों का भविष्य दांव पर मत लगाओ, बोले- खतरे में धर्म नहीं, देश का बचपन

Baba Ramdev Raipur पहुंचे योग गुरु बाबा रामदेव…

Chhattisgarh Rain Alert  :  सूरजपुर में सड़कें बहीं, कच्चे मकान गिरे; केलो डैम के 4 गेट खुले
Chhattisgarh Rain Alert  :  सूरजपुर में सड़कें बहीं, कच्चे मकान गिरे; केलो डैम के 4 गेट खुले

छत्तीसगढ़ में लगातार बारिश (Chhattisgarh Rain Alert) से…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?