CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » मर्डर:कन्याभोज करने गई बच्ची पर सेक्सुअल-असॉल्ट; इलेक्ट्रिक शॉक दिया, कार की डिक्की में छिपाई लाश

मर्डर:कन्याभोज करने गई बच्ची पर सेक्सुअल-असॉल्ट; इलेक्ट्रिक शॉक दिया, कार की डिक्की में छिपाई लाश

By Newsdesk Admin
07/04/2025
Share

सीजी भास्कर, 7 अप्रैल |

छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले में कन्या भोज के लिए गई 6 साल की बच्ची का मर्डर हुआ है। बच्ची पर सेक्सुअल असॉल्ट, प्राइवेट पार्ट को सिगरेट से दागा, लाइटर से जलाया, फिर इलेक्ट्रिक शॉक देकर मारा है। इसके बाद लाश को कार की डिक्की में छिपाई।

मिली जानकारी के मुताबिक कार की डिक्की में बच्ची के हाथ अकड़े हुए थे। चेहरे पर खरोंच के निशान हैं। होंठ और नाक से खून निकल रहा था। परिजन ने रेप के बाद हत्या का आरोप लगाया है। वारदात के बाद भीड़ उग्र हो गई। संदेही युवक के घर और कार में तोड़फोड़ कर आग लगा दी।

मृत बच्ची की मां ने बताया कि मेरी बेटी के प्राइवेट पार्ट को दागा है। दोनों तरफ से शरीर के हिस्से को फाड़ दिया है। ऐसा कौन करता है। जानवरों की तरह नोचा है। राक्षसों के जैसे मारा है। आरोपियों को फांसी पर लटकाया जाए।

वहीं पुलिस पर मृत बच्ची के चाचा कि बेटी को भी पीटने का आरोप है। बच्ची कह रही है कि मेरे को पुलिस अंकल पीटे हैं। बोल रहे थे तेरे को यहीं सुला देंगे। बच्ची रो-रोकर पुलिसकर्मियों की पिटाई की बात बता रही है। बताया जा रहा है कि केस को दबाने के लिए राजनीतिक दबाव की बात भी सामने आ रही है।

अब जानिए क्या है पूरा मामला ?

दरअसल, बच्ची रविवार सुबह रविवार सुबह 9 बजे बच्ची पास के मंदिर में अन्य बच्चियों के साथ कन्या भोज के लिए गई थी। जब वह घर नहीं लौटी तो परिजनों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। दिनभर तलाश के बावजूद मासूम का पता नहीं चला।

परिजन लगातार बच्ची की तलाश कर रहे थे। इसी बीच संदेही बादल (28) ने बताया कि बच्ची की लाश कार की डिक्की में है। परिजन मौके पर पहुंचकर लाश को डिक्की से बाहर निकाला। इस दौरान बच्ची खून से लहूलुहान मिली।

बच्ची बहुत बुरी हालत में कार के अंदर सीट के नीचे पड़ी थी, उसके पूरे शरीर पर चोट के निशान थे, चमड़ी उधड़ी हुई थी। परिजन बच्ची को लेकर दुर्ग जिला अस्पताल लेकर गए, जहां डॉक्टर्स ने मृत घोषित कर दिया। डॉक्टर ने शुरुआती जांच में बच्ची की मौत इलेक्ट्रिक शॉक लगने से होना बताया है।

संदेही बादल के घर भीड़ ने लगाई आग

वारदात के बाद परिजनों ने देर रात संदेही बादल के घर जाकर आग लगा दी। बड़ी मुश्किल में घर के लोगों ने अपनी जान बचाई। आग लगने से घर के बाहर खड़ी बाइक पूरी जल गई। संदेही के परिजन घर में ताला लगाकर दूसरी जगह चले गए थे। इलाके में बड़ी संख्या में पुलिस बल तैनात किया गया है।

वहीं बच्ची की मां ने बताया कि उसकी बच्ची रामनवमी पर सुबह-सुबह हंसते हुए कन्या भोज खाने गई थी, लेकिन लाश मिली। आरोपियों के खिलाफ कड़ी से कड़ी सजा की मांग रही है।

संदेहियों का ब्लड और सीमन टेस्ट होगा

पुलिस ने बादल समेत 5 संदेहियों को हिरासत में लिया था। इनमें बच्ची के करीबी भी बताए जा रहे हैं। इसके चलते सभी के नाम आधिकारिक तौर पर सामने नहीं आए हैं। हालांकि इसके पीछे राजनीतिक दबाव की भी बात वहां के लोग कर रहे हैं।

वहीं, संदेही बादल के पिता और दादा को पूछताछ के बाद छोड़ दिया गया है। इसके अलावा बाकी आरोपियों के ब्लड और सीमन टेस्ट के लिए अस्पताल ले जाया गया है।

शॉर्ट पीएम रिपोर्ट में सेक्सुअल असॉल्ट की पुष्टि

3 आरोपियों को हिरासत में लिया गया है। शॉर्ट पीएम रिपोर्ट में सेक्सुअल असॉल्ट होने सामने आया है। इसी के आधार पर जांच कर रहे हैं। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने के बाद कार्रवाई की जाएगी। FSL की रिपोर्ट आने है अभी। संदेहियों से पूछताछ की जा रही है। एक संदेही आरोपी उनके घर के ही हैं, उनसे भी पूछताछ की जा रही है।

रायपुर में शराबियों ने चौकीदार की पीट-पीटकर हत्या की, पहचान छिपाने चेहरा कुचला
Government Calendar 2026 : महतारी गौरव वर्ष’ व समृद्ध छत्तीसगढ़ थीम पर शासकीय कैलेंडर जारी
महादेव ऑनलाइन सट्टा ऐप प्रमोटर सौरभ चंद्राकर और रवि उप्पल ने पं. प्रदीप मिश्रा पर बरसाए फूल, दुबई बुलाकर कराई कथा, विडियो हुआ वायरल, कांग्रेस अध्यक्ष ने डबल इंजन सरकार को घेरा
कांग्रेस की राह में रोड़ा गुटबाजी: पर्यवेक्षकों पर टिकी उम्मीद, क्या होगा संगठन का विस्तार?
Epstein Files Modi Name Controversy : एपस्टीन फाइल्स में पीएम मोदी के उल्लेख पर दीपक बैज ने मांगा जवाब
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Bhilai Colonizer Fraud
Bhilai Colonizer Fraud : भिलाई में कॉलोनाइजरों की धोखाधड़ी पर विधायक रिकेश के सवाल पर वित्त मंत्री का बड़ा खुलासा

सीजी भास्कर, 16 जुलाई : भिलाई नगर निगम…

Bhilai Regularization
Bhilai Regularization : भिलाई निगम में 2,878 नियमितीकरण आवेदन लंबित, विधानसभा में विधायक रिकेश सेन ने उठाया मुद्दा

सीजी भास्कर, 16 जुलाई : भिलाई नगर निगम…

41वें चक्रधर समारोह की तैयारियां तेज, रामलीला मैदान में 10 दिनों तक सजेगा संस्कृति का महाकुंभ

रायगढ़ में आयोजित होने वाले 41वें चक्रधर समारोह…

CSCS anti-doping seminar
CSCS anti-doping seminar : 200 क्रिकेटरों को दी गई ट्रेनिंग, दवाओं और सप्लीमेंट को लेकर किया गया जागरूक

CSCS anti-doping seminar

Bilaspur train cancellation
Bilaspur train cancellation : 18-19 जुलाई को 8 ट्रेनें रद्द, यात्रियों को होगी परेशानी

Bilaspur train cancellation

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?