CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » ‘क्या कभी रेलवे स्टेशन जाकर उन मासूम बच्चों की…’, दिल्ली हाई कोर्ट ने किसे लगाई फटकार?

‘क्या कभी रेलवे स्टेशन जाकर उन मासूम बच्चों की…’, दिल्ली हाई कोर्ट ने किसे लगाई फटकार?

By Newsdesk Admin
08/04/2025
Share

दिल्ली , 08 अप्रैल 2025 :

Delhi High Court News: दिल्ली हाई कोर्ट ने बच्चों के अधिकारों की उपेक्षा पर दिल्ली सरकार को कड़ी फटकार लगाई है. कोर्ट ने साफ कहा दिल्ली बाल अधिकार संरक्षण आयोग (DCPCR) पिछले जुलाई से ठप पड़ा है, और सरकार मूक दर्शक बनी बैठी है.2025

दिल्ली हाई कोर्ट के चीफ जस्टिस डी. के. उपाध्याय और जस्टिस तुषार राव गेडेला की बेंच ने दिल्ली सरकार को अंतिम चेतावनी देते हुए आदेश दिया है कि DCPCR में खाली पदों को छह हफ्तों के भीतर और जिला बाल संरक्षण इकाइयों (DCPU) की चयन प्रक्रिया को आठ हफ्तों में हर हाल में पूरा किया जाए.

दिल्ली HC ने मामले में लगाई फटकार

दिल्ली हाई कोर्ट ने मामले की सुनवाई के दौरान कहा, ”आयोग कोई साधारण संस्था नहीं, बच्चों के अधिकारों की ढाल है. इसे निष्क्रिय छोड़ना सरकार की संवेदनहीनता को उजागर करता है, जो कतई बर्दाश्त नहीं की जा सकती.”

कोर्ट ने सरकार को यह भी याद दिलाया कि वह पहले ही अक्टूबर 2024 के आदेश का उल्लंघन कर चुकी है. कोर्ट ने तीखा सवाल पूछते हुए कहा क्या किसी अधिकारी ने कभी रेलवे स्टेशन या बस अड्डे पर जाकर उन मासूम बच्चों की हालत देखी है जो नशे और शोषण का शिकार हैं.

दिल्ली सरकार के वकील ने दी दलील

दिल्ली सरकार की ओर से पेश वकील ने कोर्ट में सफाई दी कि भर्तियों के लिए दिसंबर में विज्ञापन निकाला गया था और जनवरी 2025 में स्क्रीनिंग कमेटी भी बनी है. DCPU के इंटरव्यू अप्रैल के अंत तक होंगे और योग्य उम्मीदवारों की सूची जल्द दी जाएगी. लेकिन अदालत संतुष्ट नहीं हुई. उसने स्पष्ट आदेश दिया कि छह हफ्तों के भीतर एक हलफनामा दाखिल कर यह बताया जाए कि कोर्ट के आदेशों का पूरी तरह पालन हुआ या नही

दिल्ली सरकार ने कोर्ट में दी जानकारी

दिल्ली हाई कोर्ट इस बीच सरकार ने यह भी बताया कि बाल कल्याण समितियों (CWC) और किशोर न्याय बोर्ड (JJB) में नियुक्तियां पूरी कर ली गई हैं 12 JJB सदस्य, 8 CWC अध्यक्ष और 27 अन्य सदस्यों की अधिसूचना जारी हो चुकी है. लेकिन कोर्ट ने यह भी सुनिश्चित किया कि सभी नियुक्त सदस्यों को वेतन समय पर मिल रहा है या नहीं, इसका ब्योरा भी हलफनामे में दिया जाए.

दिल्ली HC में NGO ने दाखिल की है अर्जी

यह मामला एनजीओ ‘बचपन बचाओ आंदोलन’ की याचिका के बाद सामने आया, जिसमें बच्चों से जुड़ी संस्थाओं की खस्ताहाली और खाली पदों को लेकर गंभीर चिंता जताई गई थी. अब इस जनहित याचिका पर अगली सुनवाई जुलाई में होगी.

‘क्या कभी रेलवे स्टेशन जाकर उन मासूम बच्चों की…’, दिल्ली हाई कोर्ट ने किसे लगाई फटकार?

Prateek Yadav : प्रतीक यादव की मौत को लेकर सामने आई बड़ी जानकारी, पोस्टमार्टम रिपोर्ट में हुआ नया खुलासा
Coldrif Syrup Ban : बच्चों की मौत के बाद दिल्ली में भी बैन हुआ Coldrif Syrup, सरकार ने बिक्री और वितरण पर लगाई रोक
Mohammed Shami ने रोजा ना रखकर गुनाह किया, माफी मांगें’, Ind Vs Aus मैच में क्रिकेटर के एनर्जी ड्रिंक पीने पर भड़के बरेली के मौलाना
“ED Raid Action: छापे के दौरान बिजनेसमैन ने अफसरों पर छोड़ दिए कुत्ते, कई ठिकानों से कैश–ज्वेलरी जब्त”
OMG….इस राष्ट्रीय पार्टी के पदाधिकारी चला रहे थे जाली नोट का रैकेट 🛑 मास्टर माइंड नेता समेत 10 गिरफ्तार, 10 देसी तमंचा, 30 गोलियां और 12 खोखा, सुतली बम भी बरामद
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Trailer Theft
Trailer Theft : रायगढ़ से ट्रेलर का डाला चोरी कर रायपुर में बेचने वाला गिरोह पकड़ा, 300 कैमरों से खुला राज

रायगढ़ में सड़क किनारे खड़े ट्रेलर का डाला…

Rajya Sabha Election
Rajya Sabha Election : सरोज पांडेय के कथित बैंक खाते की जानकारी पर हाईकोर्ट सख्त, दो सप्ताह में मांगा जवाब

छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट में पूर्व राज्यसभा सांसद सरोज पांडेय…

River Drowning
River Drowning : अरपा नदी में नहाने गए 14 वर्षीय छात्र की डूबने से मौत, दो घंटे चला रेस्क्यू अभियान

बिलासपुर में गुरुवार दोपहर अरपा नदी में नहाने…

Housing Society Election
Housing Society Election : आशीर्वाद वैली समिति चुनाव को लेकर तस्वीर साफ, 25 अगस्त को होगा मतदान

आवासीय सहकारी समिति मर्यादित, बोदरी के चुनाव को…

Teacher Recruitment
Teacher Recruitment : 57 हजार शिक्षक भर्ती के वादे पर फिर उठी आवाज, दुर्ग में अभ्यर्थियों ने किया प्रदर्शन

दुर्ग में 13 अगस्त को शिक्षक भर्ती की…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?