CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » Waqf Law: संजय निरुपम का उद्धव ठाकरे गुट पर हमला, ‘मुस्लिम संगठनों से दबाव में आकर…’

Waqf Law: संजय निरुपम का उद्धव ठाकरे गुट पर हमला, ‘मुस्लिम संगठनों से दबाव में आकर…’

By Newsdesk Admin
08/04/2025
Share

08 अप्रैल 2025 :

Maharashtra Politics: एकनाथ शिंदे गुट के नेता संजय निरुपम ने वक्फ बोर्ड की जमीन पर शिवसेना (UBT) के स्टैंड समेत कई मसलों को लेकर अपनी प्रतिक्रिया दी है. उन्होंने कहा कि UBT (उद्धव बालासाहेब ठाकरे) गुट के नेताओं का यह कहना कि वक्फ बोर्ड का किसी धर्म या जाति से लेना-देना नहीं है, यह जनता की आंखों में धूल झोंकने जैसा है. यह विषय सिर्फ रियल एस्टेट या जमीन-जायदाद का नहीं, बल्कि देश की ज़मीन और जनभावनाओं से जुड़ा मुद्दा है.

शिवसेना प्रवक्ता ने आगे कहा, ”UBT नेताओं की संपत्ति और जमीन में गहरी दिलचस्पी जगजाहिर है. इसी कारण वो वक्फ के मुद्दे को सिर्फ प्रॉपर्टी विवाद बताकर सच्चाई से भाग रहे हैं. सवाल ये है कि क्या UBT वाकई वक्फ बोर्ड की जमीनों में रुचि ले रही है?”

वक्फ की जमीनें कोई गल्फ कंट्री से नहीं आईं- संजय निरुपम

उन्होंने आगे कहा, ”आज वक्फ की जमीनें कोई गल्फ कंट्री से नहीं आईं है. ये भारत की जमीनें हैं और जब इनका दुरुपयोग होता है तो सरकार का कर्तव्य है कि वो निगरानी रखे और जरूरी कदम उठाए लेकिन अगर UBT इस पर चुप्पी साधती है, तो यह आम जनता के साथ विश्वासघात है.”

वक्फ बिल पर UBT की भूमिका उजागर हो चुकी- निरूपम

एकनाथ शिंदे गुट के नेता निरुपम ने आग कहा, ”वक्फ बोर्ड से जुड़े संशोधन बिल पर संसद में शिवसेना (UBT) की भूमिका पूरी तरह उजागर हो चुकी है. मुस्लिम संगठनों से दबाव में आकर संशोधन का विरोध करना और अब पीछे हट जाना यह साफ दर्शाता है कि यूबीटी की नीति और नीयत में फर्क है.”

यूबीटी ने अपने ही आदर्शों को तिलांजलि दी- निरुपम

संजय निरुपम ने हमला बोलते हुए कहा, ”मुस्लिम वोट बैंक की राजनीति के लिए अगर शिवसेना (UBT) बालासाहेब ठाकरे के सिद्धांतों की बलि चढ़ा रही है, तो ये गद्दारी उन्हें महंगी पड़ेगी. UBT जिसका पूरा नाम कुछ यूं समझा जा सकता है कि U मतलब Use, B- (Baap), T मतलब Throw है. ये पार्टी आज अपने ही आदर्शों को तिलांजलि दे चुकी है.

खुलताबाद का नाम बदलने को लेकर क्या बोले?

शिंदे गुट के नेता ने कहा, ”खुलताबाद का नाम रक्तपुरी रखने की बात मंत्री संजय सिरसाट ने पहले ही उठाई थी लेकिन अब जब जनता का दबाव बढ़ा है तो UBT ‘चलती ट्रेन’ में चढ़कर उसका समर्थन कर रही है. सवाल ये है कि 22 महीनों के कार्यकाल में ये कहां थे?”

महंगाई के मुद्दे पर क्या बोले संजय निरुपम?

संजय निरुपम ने महंगाई के सवाल पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा, ”महंगाई आज एक गंभीर मुद्दा बन चुकी है. डीजल और पेट्रोल के दामों में बढ़ोतरी से आम आदमी की कमर टूट रही है. हालांकि सरकार का दावा है कि ऑयल मार्केटिंग कंपनियों पर 41,000 करोड़ रुपये का कर्ज है और उससे कुछ भार जनता पर आया है, लेकिन सुधार की जिम्मेदारी भी सरकार की ही है.

कुणाल कामरा विवाद पर संजय निरुपम ने क्या कहा?

शिवसेना नेता ने विवादों में घिरे कॉमेडियन कुणाल कामरा को लेकर भी प्रतिक्रिया दी. उन्होंने कहा, ”कुणाल कामरा जैसे लोगों को लेकर भी सवाल उठते हैं. अगर वो किसी नेता पर टिप्पणी करते हैं तो उन्हें उसके कानूनी परिणामों के लिए तैयार रहना होगा. अभिव्यक्ति की आजादी के नाम पर चरित्रहनन स्वीकार्य नहीं है.”

‘मराठी भाषा का सम्मान करना हर किसी का कर्तव्य’

संजय निरुपम ने कहा, ”मनसे द्वारा महाराष्ट्र में रहने वाले लोगों से मराठी बोलने का आग्रह कोई नई बात नहीं है. महाराष्ट्र की माटी से जुड़े होने के नाते मराठी भाषा का सम्मान करना हर किसी का कर्तव्य है चाहे वह औपचारिक स्थिति हो या अनौपचारिक लेकिन इसका मतलब यह नहीं है कि जो लोग हाल ही में शहर में आए हैं या जिन्हें मराठी बोलनी नहीं आती, उन पर दबाव बनाया जाए या उनके साथ मारपीट की जाए.”

उन्होंने ये भी कहा कि किसी भी भाषा को सिखाने का रास्ता प्रेम और संवाद से होकर जाता है, न कि हिंसा और धमकी से. हाल ही में कुछ बैंकों में कर्मचारियों के साथ हुई मारपीट जैसी घटनाएं निंदनीय हैं.

अबू आजमी को इशारा कर दिया है, जो संभाजी का अपमान करेगा उसे…’, शिंदे की वॉर्निंग
Bus Safety Inspection : अब सभी स्लीपर और एसी बसों की अनिवार्य जांच, यात्रियों की सुरक्षा पर सरकार सख्त
अंधविश्वास में दो दोस्तों और चौकीदार की हत्या, फिर काट दिया P पार्ट…IITian साइको किलर अरेस्ट
Bihar Assembly Session 2025 : एक नेता ऐसा भी! ऑटो चलाकर विधानसभा पहुंचे विधायक, बोले संघर्ष मेरी पहचान
RSS की अखिल भारतीय समन्वय बैठक, 5 से 7 सितंबर तक चलेगा कार्यक्रम

Quick Link

  • My Bookmark
  • Interests
  • Contact Us
  • Blog Index
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Trump Kim Jong Un Nuclear Policy
Trump Kim Jong Un Nuclear Policy : ट्रंप ने किम जोंग को बताया दोस्त, ईरान और उत्तर कोरिया के परमाणु कार्यक्रम पर अलग रुख की वजह समझाई

Trump Kim Jong Un Nuclear Policy : अमेरिका…

Asian Games 2026 Archery Gold
Asian Games 2026 Archery Gold : एशियन गेम्स में भारत का कमाल, तीरंदाजी में गोल्ड के साथ 2028 ओलंपिक का टिकट पक्का

Asian Games 2026 Archery Gold : भारतीय जोड़ी…

Teak Tree Cutting Case
Teak Tree Cutting Case : सरकारी प्लांटेशन में 25 सागौन के पेड़ों की कटाई, बल्लियां बनाकर छिपाई गई लकड़ी जब्त

Teak Tree Cutting Case : सूचना पर गौरेला…

Arabian Sea Drug Bust
Arabian Sea Drug Bust : अरब सागर में ड्रग्स तस्करी पर बड़ी कार्रवाई, 526 किलो नशीले पदार्थ के साथ 5 पाकिस्तानी नागरिक हिरासत में

Arabian Sea Drug Bust : संदिग्ध नाव की…

Professor WhatsApp Case
Professor WhatsApp Case : बेमेतरा कॉलेज में छात्राओं से कथित अश्लील मैसेज का मामला, प्रोफेसर ने दिया इस्तीफा

Professor WhatsApp Case :आरोपों की वास्तविक स्थिति जांच…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?