CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » Electronics :‌ CG की तकनीकी उड़ान, इलेक्ट्रॉनिक्स, सेमीकंडक्टर और ईवी उद्योग को मिलेगा नया आयाम

Electronics :‌ CG की तकनीकी उड़ान, इलेक्ट्रॉनिक्स, सेमीकंडक्टर और ईवी उद्योग को मिलेगा नया आयाम

By Newsdesk Admin
09/04/2025
Share
Electronics
Electronics

सीजी भास्कर, 9 अप्रैल। छत्तीसगढ़ सरकार ने राज्य के तकनीकी और औद्योगिक विकास (Electronics) की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए नवा रायपुर में अत्याधुनिक कॉमन फैसिलिटी सेंटर (सीएफसी) की स्थापना शुरू कर दी है।

यह सेंटर ग्रीनफील्ड इलेक्ट्रॉनिक विनिर्माण क्लस्टर के अंतर्गत सेक्टर-22 में विकसित किया जा रहा है, जो राज्य को सेमीकंडक्टर और इलेक्ट्रॉनिक विनिर्माण के क्षेत्र में अग्रणी बनाने की दिशा में एक निर्णायक पहल है।

यह परियोजना केंद्र सरकार (Electronics) के ईएमसी 2.0 योजना के तहत 75 करोड़ रुपए की सहायता से विकसित हो रही है, जिसकी कुल लागत 108.43 करोड़ रुपए है। इसमें 33.43 करोड़ रुपए राज्य सरकार द्वारा वहन किए जाएंगे। नवा रायपुर अटल नगर विकास प्राधिकरण द्वारा विकसित यह सेंटर 3.23 एकड़ भूमि में फैला होगा और अत्याधुनिक तकनीकों जैसे प्रिंटेड सर्किट बोर्ड प्रोटोटाइपिंग, 3डी प्रिंटिंग, ईएमसी टेस्टिंग, पर्यावरण एवं विश्वसनीयता परीक्षण से सुसज्जित रहेगा।

यह सेंटर सेमीकंडक्टर, एलईडी, सोलर चार्ज कंट्रोलर, इलेक्ट्रिक (Electronics) वाहन उपकरण, ऑटोमेशन सॉल्यूशन और एससीएडीए पैनल निर्माण में लगे उद्योगों और स्टार्टअप्स को तकनीकी सहयोग प्रदान करेगा। छोटे उद्यम भी अपने उत्पादों की गुणवत्ता जांच, परीक्षण और डिज़ाइन विकास के लिए इस सेंटर का उपयोग कर सकेंगे।

मुख्यमंत्री ने कहा है कि उद्देश्य केवल उद्योग स्थापित करना नहीं, बल्कि युवाओं को तकनीकी अवसरों से जोड़कर छत्तीसगढ़ को आत्मनिर्भर बनाना है। यह सेंटर निवेशकों के लिए नया अवसर खोलेगा और राज्य को इलेक्ट्रॉनिक्स विनिर्माण के राष्ट्रीय मानचित्र पर प्रमुखता दिलाएगा। यह परियोजना रोजगार सृजन, स्टार्टअप संवर्धन और तकनीकी नवाचार के साथ छत्तीसगढ़ को एक नई पहचान देगी और औद्योगिक विकास के एक नए युग की शुरुआत करेगी।

उत्तर प्रदेश में तूफानी कहर, अलग-अलग जिलों में कुल 49 की मौत, कई जगह भारी नुकसान
Elephant Calf Death Raigarh: करंट की चपेट में आकर दो हाथी शावकों की मौत, जंगल निगरानी पर उठे गंभीर सवाल
GPM Crime News : बड़े भाई ने छोटे भाई को डंडे से पीट-पीटकर उतारा मौत के घाट, परिवार में पसरा मातम
New Assembly Building Inauguration मुख्यमंत्री विष्णु देव साय को रमन सिंह ने दिया लोकार्पण समारोह का आमंत्रण
बिहार की तरह पूरे देश में वोटर लिस्ट के SIR को हरी झंडी, अक्टूबर से होगी शुरुआत
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Smart Meter Chhattisgarh
Smart Meter Chhattisgarh : 4,800 परीक्षणों में सही निकली रीडिंग, 74 मीटरों की लैब जांच में भी नहीं मिली गड़बड़ी

स्मार्ट मीटर की रीडिंग को लेकर उपभोक्ताओं की…

Chakradhar Samaroh 2026
Chakradhar Samaroh 2026 : कविता कृष्णमूर्ति से अनुज शर्मा तक, 10 दिन सजेगी सुर-संगीत की महफिल

रायगढ़ में कला और संस्कृति का सबसे बड़ा…

Placement Camp Mungeli : 10वीं पास बेरोजगारों के लिए सुनहरा मौका, तारीख और जगह नोट कर लें
Placement Camp Mungeli : 10वीं पास बेरोजगारों के लिए सुनहरा मौका, तारीख और जगह नोट कर लें

10वीं पास युवाओं के लिए नौकरी पाने का…

Digital Crop Survey : 30 सितंबर तक पूरा होगा सर्वे, 2 अक्टूबर को ग्राम सभाओं में होगा सत्यापन
Digital Crop Survey : 30 सितंबर तक पूरा होगा सर्वे, 2 अक्टूबर को ग्राम सभाओं में होगा सत्यापन

किसानों से जुड़ी योजनाओं और धान खरीदी की…

Minor Girl Suicide Case
Minor Girl Suicide Case : घर में काम करने वाली 12 वर्षीय बच्ची ने लगाई फांसी, आत्महत्या के लिए उकसाने के आरोप में 67 वर्षीय व्यक्ति गिरफ्तार

सूरजपुर जिले में घर में काम करने वाली…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?