CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » दुर्ग की घटना ने किया आहत, MLA रिकेश ने सुप्रीम कोर्ट अधिवक्ता टीम करी घोषित, आरोपियों को सजा दिलाने हरसंभव सहयोग का दिया भरोसा

दुर्ग की घटना ने किया आहत, MLA रिकेश ने सुप्रीम कोर्ट अधिवक्ता टीम करी घोषित, आरोपियों को सजा दिलाने हरसंभव सहयोग का दिया भरोसा

By Newsdesk Admin
10/04/2025
Share

सीजी भास्कर, 10 अप्रैल। Durg के उरला में मासूम बच्ची से अमानवीय हरकत बाद उसकी हत्या के आरोपियों को कड़ी से कड़ी सजा दिलाने की मंशा से दिल्ली में सुप्रीम कोर्ट के अधिवक्ताओं से चर्चा कर भिलाई लौटे विधायक रिकेश सेन ने आज वकीलों के पैनल की जानकारी दी है। श्री सेन ने इस मामले को लेकर पुलिस प्रशासन से भी बात की है।

कोई भी चूक न होने पाए जिसका लाभ आरोपी को मिले
श्री सेन ने कहा कि दुर्ग जिला के उरला में रामनवमीं के दिन मासूम बच्ची के साथ हुई घटना ने सभी को हैरत में डाल दिया है। बच्ची के साथ हुई इस अमानवीय घटना की जितनी भर्त्सना की जाए, कम है। यह मानवता को कलंकित और सभ्य समाज को गहरा आघात पहुंचाने वाला दुष्कृत्य है।

ऐसे अपराधियों की समाज में कोई जगह नहीं है। हमारे समाज में हो रही ऐसी विभत्स घटनाओं से मैं काफी व्यथित हूं और मेरा मानना है कि ऐसे घृणित कृत्य के आरोपियों को फांसी के समान कड़ी सजा होनी चाहिए। साक्ष्य एकत्रीकरण और मामले में कोई भी ऐसी चूक या कमी न होने पाए जिसका लाभ आरोपी को मिले।

लीगल टीम आवश्यकतानुसार पैनल से लेगी अभिमत
इसी बात के मद्देनजर मैंने स्वयं सुप्रीम कोर्ट दिल्ली का रूख किया और एक पैनल गठित कर अधिवक्ताओं की टीम से मेरी चर्चा हुई है।

पैनल में उच्चतम न्यायालय की वरिष्ठ अधिवक्ता श्रीमती सोनिया माथुर, नचिकेत जोशी, अजय अवस्थी, श्रीमती निकिता कपूर और सुयश पाण्डेय शामिल हैं।

यह पैनल इस मुकदमे में आरोपियों को सजा दिलाने हर संभव मदद करेगा और स्थानीय लीगल टीम को आवश्यकता महसूस होने पर टीम यहां आ भी जाएगी।

पुलिस प्रशासन को मिले हैं पर्याप्त साक्ष्य – रिकेश
आपको बता दें कि भिलाई लौटने पर जब विधायक रिकेश सेन ने मामले को लेकर पुलिस अधिकारियों से चर्चा की तो उन्होंने विधायक (MLA) को आश्वस्त किया कि हमारे पास आरोपी के दोष सिद्ध होने और उसे कड़ी सजा दिलवाने पर्याप्त साक्ष्य हैं जिसके आधार पर पब्लिक प्रोसिक्यूटर मजबूती से पक्ष रखने सक्षम हैं।

श्री सेन ने पुलिस अधिकारियों और जिले की लीगल टीम से बात करने के पश्चात कहा कि सुप्रीम कोर्ट अधिवक्ता पैनल से जहां भी अभिमत लेने या उन्हें दुर्ग बुलाने की आवश्यकता पड़ेगी, पैनल हर संभव सहयोग करेगा।

पीड़ित परिवार और मृत मासूम को जल्द मिलेगा न्याय
विधायक रिकेश सेन ने कहा कि ऐसी हृदय विदारक घटना के बाद जहां आमजन हैरान हैं वहीं क्षेत्रीय लोगों में भी आरोपियों को लेकर आक्रोश देखा गया। इस घटना से वे स्वयं काफी आहत हैं इसलिए किसी भी परिस्थिति में आरोपियों को सजा दिलाने की मंशा से उन्होंने यह पहल की।

श्री सेन ने कहा कि सुप्रीम कोर्ट का पैनल हमेशा इस मामले में पीड़ित पक्ष और उस मासूम को न्याय दिलाने तत्पर है। यह काबिले तारीफ है कि जिले की पुलिस टीम ने जिस मुस्तैदी से आरोपियों को पकड़ उन्हें सलाखों के पीछे धकेलने का काम किया उसी तरह जिला प्रशासन ने भी आक्रोशित लोगों को पूर्ण पारदर्शिता के साथ त्वरित कार्रवाई कर उन्हें आश्वस्त किया है कि ऐसा दुष्कृत्य करने वाले बख्शे नहीं जाएंगे। इसके लिए उन्होंने मुख्यमंत्री से चर्चा कर फास्ट ट्रैक कोर्ट में मुकदमा चलाए जाने की मांग भी की है।

श्री सेन ने कहा कि शासन प्रशासन जनता और जनप्रतिनिधि सभी का उद्देश्य दोषियों को कड़ी सजा दिलवाना ही है और इस संवेदनशील मामले में न्याय दिलाने के लिए कोई भी कसर नहीं छोड़ी जाएगी।

पहले पति को छोड़ किया दूसरा विवाह, अब तीसरी शादी के लिए उठाया खौफनाक कदम… घोंट दिया कलेजे के टुकड़े का गला
भिलाई-3 में अज्ञात वाहन की एक्टिवा को ठोकर, हेल्थ सेक्टर मार्केटिंग एक्जीक्यूटिव की मौके पर मौत, पुरानी भिलाई पुलिस कर रही मामले की जांच
Rehabilitation of Surrendered Naxalites: जंगल से हुनर तक, आत्मसमर्पित नक्सलियों की बदली हुई दुनिया
ढोल बजा कर परिवार पालने वाले बुजुर्ग की भिलाई में बाईक की ठोकर से मौत, भाग रहे बाइकर्स को पुलिस ने दबोचा
सूखे का असर: पानी की खोज में हाथियों का हमला, गांवों में मची अफरा-तफरी
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Philips 5G Smartphone
Philips 5G Smartphone : Philips की भारत में 5G एंट्री, 64MP कैमरा और 120Hz डिस्प्ले के साथ आएगा नया फोन

Philips भारत में अपना नया 5G स्मार्टफोन 2…

India Iran Relations
India Iran Relations : मोदी से मिले पेजेशकियन, फिर शहबाज से मुलाकात… क्या हुई बड़ी बात?

ईरान और अमेरिका के बीच तनाव के बीच…

Bilaspur Crime News
Bilaspur Crime News : बिलासपुर में चाकूबाजी की दो वारदातें, छात्र और निगमकर्मी के पिता पर हमला

शहर में अलग-अलग जगहों पर चाकूबाजी और मारपीट…

NMIMS Campus Chhattisgarh
NMIMS Campus Chhattisgarh : नवा रायपुर में खुलेगा प्रतिष्ठित NMIMS, लीज और भूमि रजिस्ट्री की प्रक्रिया पूरी

छत्तीसगढ़ में उच्च शिक्षा के क्षेत्र में बड़ी…

Gausul Azam Committee
Gausul Azam Committee : मोहम्मद अय्यूब पारेख को मिली गौसुल आजम कमेटी की कमान, नदीम मेमन महासचिव

छत्तीसगढ़ गौसुल आजम कमेटी की बैठक 31 अगस्त…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?