CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » आतंकी तहव्वुर राणा को भारत लाए जाने पर कपिल सिब्बल ने किसे दिया क्रेडिट? कहा- ‘…तब गृहमंत्री थे’

आतंकी तहव्वुर राणा को भारत लाए जाने पर कपिल सिब्बल ने किसे दिया क्रेडिट? कहा- ‘…तब गृहमंत्री थे’

By Newsdesk Admin
11/04/2025
Share

11 अप्रैल 2025 :

Tahawwur Rana News: 2008 के मुंबई आतंकी हमले ( 26/11 Mumbai Terror Attack) के आरोपी तहव्वुर राणा से राष्ट्रीय जांच एजेंसी NIA पूछताछ कर रही है. राणा को गुरुवार (10 अप्रैल) को भारत लाया गया. इसको लेकर वरिष्ठ वकील और राज्यसभा सांसद कपिल सिब्बल ने कहा कि मैं सरकार को मुबारकबाद देता हूं कि आज तहव्वुर राणा को हिंदुस्तान लाया गया और NIA को 18 दिन की कस्टडी दी गई.

उन्होंने कहा, ”UPA सरकार के दौरान ही NIA का गठन हुआ था. चिदंबरम तब होम मिनिस्टर थे. एक केस रजिस्टर हुआ. डेविड कोलमैन हेडली और तहव्वुर राणा के खिलाफ. तहव्वुर राणा की गिरफ़्तारी शिकागों में हुई. कुछ आरोपों में उसको रिहा कर दिया गया था. ये पहले पाकिस्तान आर्मी में था फिर कनाडा की नागरिकता ले ली थी. हमने इसका विरोध किया और हमने हिरासत में लेने का प्रयास किया.”

2009 में चार्जशीट दाखिल की गयी- कपिल सिब्बल

सिब्बल ने कहा, ”2009 में चार्जशीट दाखिल की गयी. NIA की टीम अमेरिका पंहुची और इस दौरान हेडली हिरासत में था. और हमारी रिक्वेस्ट पर NIA की टीम को पूछताछ करने का मौक़ा मिला. इस दौरान पता चला कि तहव्वुर राणा ने भारत में एक इमिग्रेशन सेंटर खोला. तहव्वुर राणा ने तब कहा कि हेडली इसके हेड होंगे. इसके चलते दो साल हेडली यहां आता रहा. ये पूरी साजिश थी. जो NIA की पूछताछ में सामने आयी थी.”

उन्होंने कहा, ”इसके बाद प्रत्यर्पण की लगातार कोशिश होती रही. लेकिन अब ये सफलता मिल पायी. UPA सरकार और मौजूदा सरकार दोनों की कोशिश रही कि आज तहव्वुर राणा भारत लाया जा सका है.”

कपिल सिब्बल ने कहा, ”जहां जहां भी टेरिज्म है, वहां सरकारों को मिलकर आवाज उठानी चाहिए, लेकिन सरकारें सेलेक्टिव हो गई है. डेविड हेडली को हम चाहते थे, हिन्दुस्तान लाया जाए. वो डबल एजेंट था. प्री बार्गेनिंग मे उसे 35 साल की सजा हुई इस मामले में अमेरिका को भी हम दोषी मानते हैं, जो हुआ दुरूस्त हुआ, आतंकवाद का मिलकर मुकाबला करना चाहिए.”

उन्होंने कहा, ”जो सरकार टेररिज्म के खिलाफ लड़ना चाहती है, उसे सलेक्टिव नहीं होना चाहिए. सरकार को इसपर फास्टट्रैक करके जल्द सुनवाई करने की व्यवस्था करनी चाहिए. कस्टोडियल पूछताछ से ये भी पता चल जाएगा कि पाकिस्तान के कौन कौन से लोग शामिल थे.”

सिब्बल ने कहा, ”UPA सरकार की ही कोशिश थी कि हेडली से NIA को पूछताछ के दौरान सबकुछ मिला. जो कोर्ट में सुबूत के तौर पर रखा जायेगा. हिलेरी क्लिंटन से भी सरकार ने तब इस मामले में मुलाक़ातें की है. तमाम कोशिशें तब की गयी थी, जिसका आज नतीजा सामने आया है. हमें इस बात पर खुश होना चाहिए कि उसे भारत लाया जा सका है. इस पर राजनीति नहीं होनी चाहिये.”

भारत पर ट्रंप के करीबी की धमकी: “अगर रूस से तेल नहीं रोका तो 100% टैरिफ झेलो” – अमेरिका-भारत ट्रेड वॉर?
राज्यसभा में खड़गे के ‘ठोकेंगे’ वाले बयान पर हंगामा:डिप्टी चेयरमैन ने बोलने से रोका तो कहा- क्या-क्या ठोकना है, हम ठीक से ठोकेंगे
बदमाश ने की गंदी हरकत, लड़की को परेशान कर रहा था अरबाज, करता था पीछा
Nepal Electricity : बाढ़ की तबाही के बीच नेपाल ने भारत को बेची 370 करोड़ की बिजली, बांग्लादेश को भी सप्लाई शुरू
Fuel Supply Status Bilaspur: कलेक्टर का दावा—नहीं है ईंधन संकट, घबराहट से बढ़ी डिमांड

Quick Link

  • My Bookmark
  • Interests
  • Contact Us
  • Blog Index
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Police Action Against Tobacco Sellers
Police Action Against Tobacco Sellers : कोरबा में स्कूल-कॉलेज के पास तंबाकू बेचने पर 15 दुकानदारों पर कार्रवाई

Police Action Against Tobacco Sellers : पुलिस ने…

SECL Wins First Prize
SECL Wins First Prize : एसईसीएल को सोशल मीडिया में देशभर में मिला पहला स्थान, कोल इंडिया स्थापना दिवस पर झोली में आए 7 पुरस्कार

SECL Wins First Prize : कंपनी प्रबंधन ने…

SECR 840 Trains Cancelled
SECR 840 Trains Cancelled : 9 महीने में SECR की 840 ट्रेनें रद्द, बिलासपुर रेल मंडल में यात्रियों को सबसे ज्यादा परेशानी

SECR 840 Trains Cancelled : 22 नवंबर को…

Balod Government Property Damage Case : जेसीबी से 12 शौचालयों के टैंक तोड़े, गौठान की जाली भी उखाड़ी; पूर्व जनपद सदस्य पर FIR
Balod Government Property Damage Case : जेसीबी से 12 शौचालयों के टैंक तोड़े, गौठान की जाली भी उखाड़ी; पूर्व जनपद सदस्य पर FIR

ग्राम पंचायत सरपंच की शिकायत पर पुलिस ने…

Durg Police DGP 15 Instructions : नशे और साइबर अपराध पर अब पुलिस का कड़ा प्रहार, डीजीपी ने अधिकारियों को दिए 15 सख्त निर्देश
Durg Police DGP 15 Instructions : नशे और साइबर अपराध पर अब पुलिस का कड़ा प्रहार, डीजीपी ने अधिकारियों को दिए 15 सख्त निर्देश

दुर्ग पुलिस डीजीपी के निर्देश (Durg Police DGP…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?