CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » Transfer Of Patwaris : रायगढ़ में कलेक्टर कार्तिकेया गोयल की बड़ी कार्रवाई…एक साथ 169 पटवारियों का हुआ ट्रांसफर…

Transfer Of Patwaris : रायगढ़ में कलेक्टर कार्तिकेया गोयल की बड़ी कार्रवाई…एक साथ 169 पटवारियों का हुआ ट्रांसफर…

By Newsdesk Admin
11/04/2025
Share
Chhattisgarh Teacher Transfer
Chhattisgarh Teacher Transfer

रायगढ़, 11 अप्रैल|  Transfer Of Patwaris : कलेक्टर कार्तिकेया गोयल के निर्देश पर रायगढ़ में पटवारियों के बड़े पैमाने पर तबादले किए गए हैं। सभी एसडीएम ने अपने तहसीलों में पटवारियों के प्रभार में फेर बदल किया है।

9 अप्रैल को यह स्थानांतरण आदेश जारी कर सभी स्थानांतरित पटवारियों को रिलीव कर सभी को 11 अप्रैल को अपने नए प्रभार में ज्वाइनिंग के निर्देश दिए गए हैं। इस फेरबदल में सबसे अधिक 70 पटवारियों का ट्रांसफर रायगढ़ अनुभाग अंतर्गत किया गया है। वहीं खरसिया में 24, लैलूंगा में 25, धरमजयगढ़ में 14 और घरघोड़ा में 36 पटवारियों का ट्रांसफर किया गया है।

इस संबंध में भू-अभिलेख शाखा से प्राप्त जानकारी अनुसार जिला रायगढ़ में राजस्व प्रशासन के उत्कृष्ठ संचालन तथा प्रशासनिक काम-काज की बेहतरी की अवधारणा को दृष्टिगत रखते (Transfer Of Patwaris)हुये राजस्व प्रशासन में पटवारियों के व्यापक स्तर पर स्थानांतरण किये गये हैं।

भू-अभिलेख शाखा से प्राप्त जानकारी के अनुसार जिले में कुल 169 पटवारियों को उनके पदस्थापना स्थल वाली तहसील से भिन्न तहसीलों तथा पटवारी हल्कों में पदस्थापित किया गया है। जानकारी के अनुसार अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) रायगढ़ द्वारा 70 पटवारियों को, अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) खरसिया द्वारा 24 पटवारियों को, अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) लैलूंगा द्वारा 25 पटवारियों को अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) धरमजयगढ़ द्वारा 14 पटवारियों को एवं अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) घरघोड़ा द्वारा 36 पटवारियों को दिनांक 09 अप्रैल 2025 को उनके वर्तमान कार्य स्थल से हटाकर नवीन कार्य स्थल पर कार्य करने हेतु आदेशित किया गया है।

समस्त पटवारियों को अपने नवीन कार्य स्थल पर 11 अप्रैल 2025 को अनिवार्य रूप से उपस्थित होकर कार्य प्रभार ग्रहण करने हेतु निर्देश जारी किए गए (Transfer Of Patwaris)हैं। उपरोक्त स्थानांतरण से जिले के राजस्व प्रशासन में एक नवीन गतिशीलता स्थापित होगी तथा लोक हित के कार्य और अधिक प्रभावी तथा कुशलतापूर्ण ढंग से संपादित किये जा सकेंगे।

Chhattisgarh Weather Update: वेस्टर्न डिस्टर्बेंस कमजोर, 48 घंटे में तापमान चढ़ेगा फिर उत्तर में हल्की ठंड लौटेगी
Shiv Sahis Death : पुलिस अभिरक्षा में युवक की मौत का आरोप, परिजनों ने चांपा थाना घेरा
Forced Circumcision and Property Fraud Case : अविवाहित अधेड़ का खतना कराया, हड़पी करोड़ों की संपत्ति
NSUI protests over NEET paper leak : पुलिस लाठीचार्ज पर भड़के दीपक बैज; जांच की मांग
नवा रायपुर की सड़कों पर स्टंटबाजी करने वालों के खिलाफ एक्शन, 6 कार ड्राइवरों पर लगा जुर्माना

Quick Link

  • My Bookmark
  • Interests
  • Contact Us
  • Blog Index
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Raigarh News
Raigarh News :  रायगढ़ में शादी का झांसा देकर नाबालिग से दुष्कर्म का आरोप, 19 वर्षीय युवक गिरफ्तार

नाबालिग को शादी का झांसा देकर दुष्कर्म और…

Kharge Statement
Kharge Statement :  खड़गे की टिप्पणी पर देशभर में भाजपा का प्रदर्शन, माफी की मांग को लेकर कई शहरों में हंगामा

कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे की प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी…

Yamuna Cruise
Yamuna Cruise :  दिल्ली की यमुना में शुरू हुई क्रूज की सैर, 500 रुपये में 40 मिनट का सफर

दिल्ली में यमुना नदी पर क्रूज सेवा शुरू…

Kharge Statement
Kharge Statement :  खड़गे के बयान पर छत्तीसगढ़ में सियासी घमासान, विजय शर्मा नाराज तो दीपक बैज ने लगाया प्रोपेगेंडा का आरोप

कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी…

Mungeli News
Mungeli News :  मुंगेली में सौतेली मां की हत्या का आरोप, 16 साल के बेटे को पुलिस ने हिरासत में लिया

छत्तीसगढ़ के मुंगेली जिले के लोरमी क्षेत्र में…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?