CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » सुशासन तिहार में युवक ने लगाई अनोखी फरियाद: ससुराल जाने के लिए मांगी बाइक…

सुशासन तिहार में युवक ने लगाई अनोखी फरियाद: ससुराल जाने के लिए मांगी बाइक…

By Newsdesk Admin
11/04/2025
Share

सीजी भास्कर, 11 अप्रैल |

छत्तीसगढ़ में सुशासन तिहार के तहत 8 अप्रैल से लगाए जा रहे शिविरों में अजीब मांग वाले आवेदन भी मिल रहे हैं। सरगुजा जिले के मैनपाट में एक युवक ने शिविर में आवेदन दिया है कि उसकी ससुराल और हॉट बाजार दूर है। उसे ससुराल और हाट बाजार जाने के लिए बाइक दिलाई जाए। यह आवेदन शिविर में जमा हो गया है, जो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

छत्तीसगढ़ में सुशासन तिहार की शुरुआत की गई है। पहले चरण में 08 अप्रैल से 11 अप्रैल तक गांवों में शिविर लगाकर आवेदन लिए जा रहे हैं। सुशासन तिहार में मैनपाट ब्लॉक के कदनई पंचायत के युवक अजेश कुमार ठाकुर ने आवेदन देकर अपने लिए बाइक मांगी है, ताकि वह ससुराल और हॉट बाजार जा सके।

दूर है ससुराल और बाजार

युवक ने आवेदन में लिखा है कि उसे ससुराल जाने और हॉट बाजार जाने के लिए एक बाइक की आवश्यकता है, क्योंकि उसके गांव से ससुराल और हाट बाजार दूर है। आवेदन में संबंधित विभाग का नाम छत्तीसगढ़ शासन ऑटो एजेंसी लिखा गया है। यह आवेदन 10 अप्रैल को कदनई पंचायत के शिविर में जमा किया गया है।

आवेदक अगेश कुमार ठाकुर ने बताया कि उसकी शादी नवानगर दरिमा के पास गांव में हुई है। बाजार भी दूर है, जहां जाने में दिक्कत होती है, इसलिए बाइक की मांग शासन से की है। अगेश कुमार ठाकुर ने पांचवीं तक पढ़ाई की है और स्वयं खेती का काम करता है। उसने यह आवेदन एक परिचित युवक ने लिखवाना बताया है।

सीईओ बोले-आवेदन मिला, लेकिन प्रावधान नहीं

मैनपाट जनपद सीईओ कुबेर सिंह ने कहा कि ऐसा आवेदन मिला है। आवेदन को निराकरण के लिए भेजा जाएगा। हालांकि, ऐसा कोई प्रावधान किसी योजना में नहीं है। आवेदन में तकनीकी त्रुटियां भी हैं। छत्तीसगढ़ शासन ऑटो एजेंसी नाम का कोई विभाग नहीं है।

कलेक्टर पहुंचे मैनपाट शिविरों में

सरगुजा कलेक्टर विलास भोसकर रविवार को मैनपाट ब्लॉक के ग्राम पंचायत बिसरपानी, लुरेना, सरभंजा, केसरा और कुदारीडीह पहुंचे और सुशासन तिहार के शिविरों का निरीक्षण किया। उन्होंने प्राप्त आवेदनों की जानकारी ली और ग्रामीणों से संवाद कर सुशासन तिहार की जानकारी दी।

उन्होंने डयूटी में लगाए गए अधिकारियों को निर्देशित किया कि नागरिकों की से सहज संवाद करें और आवेदन भरने में सहयोग करें।

A group of 51 elephants descended on the road : रायगढ़ में शावकों संग रोड क्रॉस करते दिखे गजराज
Bhilai Steel Plant Fire : भिलाई इस्पात संयंत्र पीबीएस-2 गैस लाइन में आग से हड़कंप
EOW Case : ईओडब्ल्यू अफसरों पर फर्जी दस्तावेज और 164 के बयान में छेड़छाड़, चार नवंबर को अगली सुनवाई
Bhilai Dogra Association : ओमान तट पर मिसाइल हमले में भारतीय नाविक की मौत : भिलाई के हिमाचली समाज ने विधायक रिकेश के माध्यम से केंद्र सरकार से लगाई न्याय की गुहार
बिलासपुर में NHM कर्मचारियों का अनोखा विरोध: मंत्रियों का मुखौटा पहनकर गाया-बजाया
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Durg Loan Fraud
Durg Loan Fraud : मुद्रा लोन के नाम पर 15 लाख की ठगी, महिलाओं के नाम पर लोन लेकर आरोपी ने हड़पे पैसे

Durg Loan Fraud :पुलिस ने आरोपी के कब्जे…

Labour Welfare
Labour Welfare: छत्तीसगढ़ में श्रमिकों के लिए बड़ा बदलाव, 56.83 लाख पंजीकृत, शिक्षा-स्वास्थ्य से रोजगार तक बढ़ी सुविधाएं

छत्तीसगढ़ में श्रमिकों के कल्याण और सामाजिक सुरक्षा…

Kesra Irrigation Project
Kesra Irrigation Project : दुर्ग में सिंचाई योजना को 14.61 करोड़ मंजूर, 1000 हेक्टेयर खेतों को मिलेगा पानी

दुर्ग जिले के किसानों के लिए बड़ी राहत…

Jashpur Road Project
Jashpur Road Project : जशपुर में सड़कों के लिए 12.63 करोड़ मंजूर, 27.6 किमी मार्ग होंगे मजबूत

जशपुर जिले में सड़क कनेक्टिविटी को मजबूत करने…

Fish Farming
Fish Farming: मछली पालन से बदली किस्मत, सालाना 8 लाख से ज्यादा कमाई और 15 लोगों को रोजगार

मनेन्द्रगढ़ विकासखंड के ग्राम ताराबहरा निवासी अरविंद सिंह…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?