CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » Thefts in empty houses revealed : 7 आरोपी गिरफ्तार, जेवरात और सामान बरामद

Thefts in empty houses revealed : 7 आरोपी गिरफ्तार, जेवरात और सामान बरामद

By Newsdesk Admin
13/05/2026
Share

सीजी भास्कर, 13 मई । दुर्ग जिले के जामुल थाना क्षेत्र में सूने मकानों में चोरी करने वाले गिरोह का पुलिस ने खुलासा करते हुए मुख्य आरोपी समेत 7 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से सोने-चांदी के जेवरात, नगदी, घरेलू सामान और वारदात में इस्तेमाल किए गए औजार बरामद किए गए हैं। सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है। (Thefts in empty houses revealed)

Contents
  • सोने-चांदी के जेवर, नगदी और घरेलू सामान पार : Thefts in empty houses revealed
  • जब्त सामान की कुल कीमत करीब 5 लाख रुपए

मामले में हाउसिंग बोर्ड निवासी सिम्मी अहिरवार ने शिकायत दर्ज कराई थी कि 13 अप्रैल की रात अज्ञात चोर उनके सूने मकान का दरवाजा तोड़कर अंदर घुस गए और आलमारी में रखे लाखों रुपए नगद व चांदी के सामान चोरी कर ले गए।

सोने-चांदी के जेवर, नगदी और घरेलू सामान पार : Thefts in empty houses revealed

इसी तरह हाउसिंग बोर्ड भिलाई निवासी देव सिंह थापा ने भी रिपोर्ट दर्ज कराई थी। उन्होंने बताया कि परिवार सहित विवाह कार्यक्रम में बाहर जाने के दौरान चोरों ने मकान का ताला और आलमारी का लॉकर तोड़कर सोने-चांदी के जेवर, नगदी और घरेलू सामान पार कर दिया।

मामले की जांच में जुटी ACCU और जामुल थाना पुलिस की संयुक्त टीम ने सीसीटीवी फुटेज, मुखबिर सूचना और तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर कार्रवाई करते हुए आदतन आरोपी अर्जुन सिंह उर्फ गोरखा उर्फ सुखविंदर उर्फ सरदार को गिरफ्तार किया। पूछताछ में उसने अपने साथियों के साथ मिलकर चोरी करना स्वीकार किया।

जब्त सामान की कुल कीमत करीब 5 लाख रुपए

गिरफ्तार आरोपियों में अर्जुन सिंह उर्फ गोरखा, सोनू सरदार उर्फ पुच्ची, तोप सिंह बंजारे, शेख रशीद, हेमा जांगड़े, रूबी कौर और एक नाबालिग शामिल हैं। (Thefts in empty houses revealed)

पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से सोने की अंगूठी, हार, लॉकेट, कान की बाली, चांदी की पायल, बिछिया, कड़ा, चेन, सिक्का, चांदी का लोटा, एलसीडी टीवी, दो मोबाइल फोन, वारदात में प्रयुक्त एक्टिवा और दरवाजा तोड़ने के औजार बरामद किए हैं। जब्त सामान की कुल कीमत करीब 5 लाख रुपए आंकी गई है।

Green Leaf Award : पर्यावरण संरक्षण की मिसाल बना जशपुर, मुख्यमंत्री ने सरना एथनिक रिसॉर्ट को किया ग्रीन लीफ अवॉर्ड से सम्मानित
छत्तीसगढ़ में प्रिंसिपल प्रमोशन का मामला पहुंचा हाईकोर्ट:प्राचार्य बनने के लिए बीएड अनिवार्य करने की मांग; लेक्चरर ने दायर की हस्तक्षेप याचिका
GST Rate Cut in India: अब घरेलू सामान से लेकर सर्विस तक सस्ते होंगे, महंगाई में आएगी बड़ी गिरावट
छत्तीसगढ़ में टीचर्स और स्कूलों का एडजस्टमेंट प्लान: पेरेंट्स समर्थन में, शिक्षक संघ और कांग्रेस ने जताई नाराजगी
Snake Bite Cases : मानसून में बढ़ा सर्पदंश का खतरा, घर से निकले 10 बेबी कोबरा, सांप के डसने से तीन लोगों की मौत
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Bhupesh Baghel on E20 Petrol
Bhupesh Baghel on E20 Petrol : भूपेश का BJP पर पलटवार: ‘अपने बाप के घर से शुद्ध पेट्रोल लाएं’

Bhupesh Baghel on E20 Petrol :मुद्दे पर केंद्र…

Balrampur Forest Guard Attack
Balrampur Forest Guard Attack : लकड़ी की अवैध कटाई रोकने पर फॉरेस्ट गार्ड को पीटा, डंडे से हमले में हालत गंभीर

Balrampur Forest Guard Attack ; इस घटना के…

Dhamtari Crime News
Dhamtari Crime News : ब्लेड से हमला कर नाबालिग को किया घायल, आरोपी बदमाश गिरफ्तार

Dhamtari Crime News : पुलिस ने गवाहों की…

Divyang News : स्कूटी मांगने पहुंचा दिव्यांग, जांच में शराब के नशे में मिला; विधायक रिकेश सेन बोले- पहले नशा छोड़िए, फिर स्कूटी भी मिलेगी
Divyang News : स्कूटी मांगने पहुंचा दिव्यांग, जांच में शराब के नशे में मिला; विधायक रिकेश सेन बोले- पहले नशा छोड़िए, फिर स्कूटी भी मिलेगी

जरूरतमंद को सहायता देना (Divyang News) केवल उसके…

Ram Gopal Agrawal Arrest
Ram Gopal Agrawal Arrest : शराब घोटाला मामले में ED की कार्रवाई

Ram Gopal Agrawal Arrest:सभी पहलुओं पर स्थिति ED…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?