CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » हनुमान का किरदार निभाने वाले शख्स के पीछे बेल्ट लेकर दौड़े युवक, वेशभूषा भी फाड़ दी

हनुमान का किरदार निभाने वाले शख्स के पीछे बेल्ट लेकर दौड़े युवक, वेशभूषा भी फाड़ दी

By Newsdesk Admin
13/04/2025
Share

सीजी भास्कर 13 अप्रैल। मध्य प्रदेश के गुना जिले के कर्नलगंज क्षेत्र में हनुमान जयंती के जुलूस के दौरान हुई हिंसा ने पूरे शहर को हिलाकर रख दिया।

शनिवार की शाम को शाह के कोल्हू पुरा से निकाले गए जुलूस पर मदीना मस्जिद के पास पथराव, बेल्ट और धारदार हथियारों से हमला किया गया, जिससे माहौल तनावपूर्ण हो गया।

इस घटना में BJP पार्षद ओमप्रकाश कुशवाह उर्फ गब्बर के 11 वर्षीय बेटे अकुल कुशवाह सहित कई लोग घायल हुए हैं। पुलिस ने मुख्य आरोपी विक्की खान समेत 9 लोगों को गिरफ्तार किया है। हिंसा के एक वीडियो में हनुमान का रूप धरे शख्स के पीछे बेल्ट लेकर एक युवक दौड़ता नजर आ रहा है।

जुलूस में हनुमान की वेशभूषा पहने समर्थ नामक युवक पर बेल्ट से हमला हुआ. समर्थ ने बताया, ”यह मेरी जिंदगी का सबसे भयानक पल था. लोग मुझे बेल्ट से मार रहे थे, लात मार रहे थे और गालियां दे रहे थे. आधा किलोमीटर दौड़कर मैंने अपनी जान बचाई.” उनकी हनुमान वेशभूषा को भी फाड़ दिया गया.

वेशभूषा बनाने वाले अजय माझी ने कहा, ''मैंने एक महीने की मेहनत से यह ड्रेस बनाई थी, लेकिन समर्थ की जान बचाने के लिए मुझे इसे फाड़ना पड़ा. यह दुखद है कि अपने देश में हम अपने भगवान की वेशभूषा नहीं पहन सकते.''

वायरल वीडियो में धारदार हथियार : घटना का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें मस्जिद के अंदर से एक युवक तलवार जैसे धारदार हथियार लहराते दिख रहा है. वीडियो के 1:50 मिनट पर एक व्यक्ति बेल्ट लेकर हनुमान की वेशभूषा वाले समर्थ की ओर दौड़ता और धक्का देता दिखाई देता है. 2:10 मिनट पर धारदार हथियार लिए युवक को लोग रोकते नजर आते हैं।

मस्जिद पक्ष का दावा : मदीना मस्जिद के मुअज्जिन आतिश फारूक ने कहा, ”जुलूस में शामिल कुछ लोगों ने उकसावे की कार्रवाई की, जिसके बाद पथराव शुरू हुआ. हर बार मस्जिद के सामने जानबूझकर हंगामा किया जाता है. पहला पत्थर हिंदू मोहल्ले से आया, मस्जिद की ओर से नहीं. जवाब में टाइल्स के टुकड़े फेंके गए.” उन्होंने प्रशासन पर एकतरफा FIR का आरोप भी लगाया।

स्थानीय निवासी का दर्द : कर्नलगंज निवासी पुरुषोत्तम के घर की पहली मंजिल पर पत्थर और ईंटें बिखरी पड़ी हैं. उन्होंने बताया, ”मुझे पीटा गया, मेरा मोबाइल और गाड़ी तोड़ दी गई. मुझे धमकी दी गई कि मैं कब तक सुरक्षित रहूंगा. मेरा परिवार डरा हुआ है.”

सूचना मिलते ही एसपी संजीव कुमार सिन्हा और कलेक्टर किशोर कुमार कन्याल भारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और स्थिति को नियंत्रित किया।

एसपी सिन्हा ने बताया कि मुख्य आरोपी विक्की खान समेत 9 लोगों को गिरफ्तार किया गया है. इलाके में शांति है और पुलिस बल तैनात है. वहीं, हिंदू संगठनों ने चक्काजाम और सिटी कोतवाली का घेराव कर सख्त कार्रवाई की मांग की

FIR और जांच
बीजेपी पार्षद गब्बर कुशवाह ने विक्की खान, यूसुफ खान और अन्य के खिलाफ FIR दर्ज कराई है. पुलिस ने भारतीय दंड संहिता की विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है.

शांति की अपील
प्रशासन ने लोगों से अफवाहों पर ध्यान न देने और शांति बनाए रखने की अपील की है. कर्नलगंज में बिखरे पत्थर और ईंटें हिंसा की गवाही दे रहे हैं, लेकिन पुलिस की तैनाती से स्थिति नियंत्रण में है. यह घटना गुना में सामाजिक सौहार्द के लिए चुनौती बनकर उभरी है.

Big Break : राहुल गांधी की नागरिकता का विवाद फिर सुर्खियों में, सुब्रमण्यम स्वामी ने खटखटाया हाईकोर्ट का दरवाजा, कार्रवाई के लिए केंद्र सरकार को निर्देशित करने की मांग
Christian families expelled from village : नारायणपुर में 26 ईसाई परिवारों को गांव छोड़ने पर मजबूर किया
Road Rage Threat Case Raipur: सड़क विवाद से निकली धमकी की कहानी, शोएब ढेबर पर दर्ज हुई FIR
मेडिकल कॉलेज मान्यता घोटाला: CBI की FIR में 35 नाम, स्वास्थ्य मंत्रालय के अफसर समेत 7 राज्यों के डॉक्टर-अधिकारी शामिल
महिला ने एक साथ 4 बच्चों को दिया जन्म, दो लड़के-दो लड़कियां, पति बोला- “ये चमत्कार है”
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Charandas Mahant statement
Charandas Mahant Statement : सरकार को दी चेतावनी, कहा- जनता के मुद्दों पर जवाब देना होगा

Charandas Mahant Statement

Parliament Monsoon Session
Parliament Monsoon Session : राम मंदिर चोरी, NEET और महिला आरक्षण जैसे मुद्दों पर घमासान के आसार

Parliament Monsoon Session

Bilaspur Noble Hospital Controversy
Bilaspur Noble Hospital Controversy : हॉस्पिटल पर इलाज में लापरवाही का आरोप, मरीज की मौत

Bilaspur Noble Hospital Controversy

Sonam Wangchuk Supreme Court
Sonam Wangchuk Supreme Court : सोनम वांगचुक की पत्नी पहुंचीं सुप्रीम कोर्ट

Sonam Wangchuk Supreme Court

Bastar Fighters Recruitment
Bastar Fighters Recruitment : साय सरकार का बड़ा फैसला, 5,800 सरकारी नौकरियों का रास्ता साफ

सीजी भास्कर, 19 जुलाई : छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?