CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » सास दामाद की कहानी में जीजा की भी एंट्री… पहले खुद तीन बार की अनीता से बात फिर राहुल को दिया नंबर

सास दामाद की कहानी में जीजा की भी एंट्री… पहले खुद तीन बार की अनीता से बात फिर राहुल को दिया नंबर

By Newsdesk Admin
13/04/2025
Share

सीजी भास्कर, 13 अप्रैल। अलीगढ़ के चर्चित सास दामाद केस में अब एक के बाद एक नए खुलासे होते जा रहे हैं. दामाद राहुल दिसंबर 2024 से अपनी होने वाली सास अनीता देवी से फोन पर बात करना शुरू कर दिया था.

अनीता के पति जितेंद्र ने बताया कि उसके होने वाले दामाद को सास का मोबाइल नंबर अपने जीजा से मिला था.

अनीता देवी के पति ने मीडिया से इस विषय पर खुलकर बात की है। एक इंटरव्यू में जितेंद्र ने बताया कि राहुल का जीजा रूद्रपुर में रहता है, वह मेहंदी लगाने का काम करता है.

उसका जीजा पहले दो-तीन बार उसकी पत्नी अनीता देवी से बात कर चुका था. राहुल जब अपने जीजा के पास गया तो वहीं से उसने सास का नंबर लिया और फोन करना शुरू कर दिया. 

जितेंद्र बताते हैं कि शुरू में जब अनीता और राहुल बात करते थे तो उसे अटपटा लगा लेकिन सास और दामाद का ऐसा पवित्र रिश्ता होता है इसलिए मैंने बहुत ध्यान नहीं दिया. इसके बाद जब ज्यादा बातें करने लगे तो मुझे शक हो गया।

जितेंद्र के मुताबिक शुरू में तो राहुल फोन कर केवल हालचाल पूछता था लेकिन धीरे-धीरे बातचीत का सिलसिला बढ़ता गया. पहले दो-तीन घंटे, फिर पांच-सात और भागने के सप्ताह भर पहले से तो बीस-बीस घंटे तक दोनों फोन पर ही लगे रहते थे.

अगस्त में तय की थी शादी : जितेंद्र ने बताया कि बेटी की शादी अगस्त में तय की थी. दिसंबर से होने वाले दामाद ने ज्यादा बातें अपनी सास से करना शुरू कर दिया. मौसी के लड़के से बेटी की शादी कराने को बोला था. उसी ने यह रिश्ता तय कराया था. हम सब लोग गए थे लड़का देखने. राहुल हमें पसंद आ गया. इसके बाद अन्य रस्में भी निभाई गई. शादी की तारीख तय हुई. कार्ड छपवाया गया. अब तो कार्ड भी बंट चुके थे. जितेंद्र बताते हैं कि जब अपनी साली के यहां से कार्ड देकर लौटा उसी दिन से मेरी पत्नी अपने दामाद के साथ भाग गई.

रात में घर से दूर रखने की भी प्लानिंग : जितेंद्र ने बताया कि अनीता ने 6 अप्रैल को जबरदस्ती अपनी बहन के यहां भेजा. जितेंद्र बताते हैं कि अनीता ने कहा कि मेरी बहन के यहां आप ही शादी का कॉर्ड लेकर जाओ. जितेंद्र के मुताबिक उसने मना कर दिया कि वहां मेरा छोटा भाई जाकर कॉर्ड दे आएगा।

लेकिन अनीता ने जबदस्ती कहा नहीं मेरी बहन के यहां तो आप ही जाना. जितेंद्र के मुताबिक अनीता की जिद पर वह अपनी साली के यहां गया. जितेंद्र ने बताया कि वहां दो घंटे रुकने के बाद ही वह वहां से चल दिया. इस बीच अनीता ने अपनी बहन को फोन करके कहां की तुम्हारे जीजा खाना खाकर नहीं गए हैं. उनको खाना खिला देना और आज रात में रुकवा भी लेना. बकौल जितेंद्र, तब उसकी छोटी बहन ने कहा कि दीदी जीजा निकल गए हैं, बिना खाना खाए. जितेंद्र बताते हैं कि जब वह वहां से लौटकर आए तो अनीता अपने होने वाले दामाद के साथ भाग चुकी थी.

पुलिस से जल्दी खोजने की मांग : जितेंद्र कहते हैं पुलिस को जल्दी से जल्दी दोनों को खोजना चाहिए. वैसे जितेंद्र अब अनीता को रखने को तैयार नहीं है लेकिन अपना कैश और गहने वापस चाहते हैं. जितेंद्र का कहना है कि उसने बड़ी मेहनत करके पैसा जुटाया था, लेकिन उसकी पत्नी ने तो उसे कही का नहीं छोड़ा।

Karni Sena Protest Lucknow : सीएम योगी की मां पर टिप्पणी से बढ़ा विवाद, मौलाना के खिलाफ 83 थानों में FIR, आज लखनऊ में करणी सेना का प्रदर्शन
Hormuz Crisis India : होर्मुज संकट के बीच राहत की राह: भारत के 5 जहाजों ने तोड़ी सप्लाई की रुकावट, एलपीजी और तेल की वापसी शुरू
Bhupesh Baghel Election Petition : हाईकोर्ट से भूपेश बघेल को राहत नहीं, चुनाव याचिका पर आगे होगी सुनवाई
बड़ी खबर : छत्तीसगढ़ में मंत्रियों के विभागों का बंटवारा, जानिए किसे क्या मिला…
जवाहर मार्केट की P पार्किंग हटाने के विरोध में होगा प्रदर्शन, कहा – “प्रतिकूल असर पड़ेगा, अनुचित है”
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Facebook Marriage Promise Case
Facebook Marriage Promise Case : फेसबुक पर हुई दोस्ती, शादी का वादा कर युवती से संबंध बनाने का आरोप; युवक गिरफ्तार

Facebook Marriage Promise Case :पुलिस के मुताबिक, पूछताछ…

Woman Fired After Joining
Woman Fired After Joining : जॉइनिंग के 4 घंटे बाद ही महिला को नौकरी से निकाला !

Woman Fired After Joining :दावा है कि लंच…

AI Safety Rules Warning
AI Safety Rules Warning : AI के बढ़ते प्रभाव पर चेतावनी, विशेषज्ञों ने कहा- मजबूत नियम नहीं बने तो मानवता के लिए बढ़ सकता है खतरा

AI Safety Rules Warning :ऑस्ट्रेलिया में कई स्वास्थ्य…

मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ अवमानना कार्रवाई की मांग, अटॉर्नी जनरल से मांगी अनुमति

मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ आपराधिक…

Asian Games 2026 India Medals
Asian Games 2026 India Medals : एशियन गेम्स 2026: भारत के खाते में मेडल की झड़ी, स्कीट टीम ने फाइनल में बनाई जगह

Asian Games 2026 India Medals : भारत के…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?