CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » हमारे समाज में वर्ण व्यवस्था नहीं है क्या…’ ब्राह्मण संगठनों के विरोध के बाद पोस्टपोन हुई ‘फुले’, भड़क गए अनुभव सिन्हा

हमारे समाज में वर्ण व्यवस्था नहीं है क्या…’ ब्राह्मण संगठनों के विरोध के बाद पोस्टपोन हुई ‘फुले’, भड़क गए अनुभव सिन्हा

By Newsdesk Admin
13/04/2025
Share

सीजी भास्कर 13 अप्रैल अप्रैल को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली थी, लेकिन विवादों की वजह से इस फिल्म को पोस्टपोन कर दिया गया. प्रतीक गांधी और पत्रलेखा स्टारर इस फिल्म पर जातिवाद को बढ़ावा देने के आरोप लगे. ब्राह्मण संगठनों ने फिल्म का विरोध किया. इस बीच डायरेक्टर अनुभव सिन्हा ने इस फिल्म को लेकर एक पोस्ट किया है और भड़के नजर आए हैं.अनुभव सिन्हा ने इंस्टाग्राम पर तीन फिल्मों के पोस्टर का एक कोलाज फोटो शेयर किया है.

पहली फिल्म है ‘संतोष, दूसरी ‘धड़क 2’ और तीसरी है ‘फुले.’ तीनों फिल्में जातिवाद पर हैं. अनुभव ने लिखा, “समाज में वर्ण व्यवस्था नहीं है क्या? नहीं रही क्या हमेशा से? हम झूठ क्यों बोलें अपने आप से? और फिर सिर्फ सिनेमा झूठ क्यों बोले?”युवाओं को दी ये फिल्में देखने की सलाहअनुभव सिन्हा ने आगे लिखा, “आखिर चुनाव आयोग भाषणों में किन बातों की अनुमति दे और CBFC सिनेमा में किन बातों की अनुमति दे, ये दो बातें अलग नहीं हो सकतीं. दोनों समाज से बात करते हैं. कल का निर्माण करने को तैयार युवाओं को ‘संतोष’, ‘धड़क 2’ और ‘फुले’ जैसी फिल्में हॉल में सामूहिक रूप से देखनी चाहिए. सहमत हो असहमत हो वो अलग है. देश का समझदार युवा ऐसी फिल्मों में फूट के कारण नहीं तलाशेगा बल्कि समाज के एकजुट होने की आवश्यकता पहचानेगा.”उन्होंने ये भी लिखा, “असहज वार्तालाप सबसे ज्यादा जरूरी है. 47 के पहले की वार्ताएं बाकी हैं. उसके बाद की भी.

अधूरे संवाद पूरे कर उनसे आगे निकलने पर ही आगे बढ़ेंगे, वरना भूत में फंसे रहेंगे और भविष्य का समय ही नहीं मिलेगा.”फिल्म को लेकर विवाद क्यों?‘फुले’ के ट्रेलर में सावित्रीबाई फुले पर ब्राह्मण के एक छोटे से लड़के को पत्थर फेंकते हुए दिखाया गया. उसी सीन को लेकर महाराष्ट्र के कई ब्राह्मण संगठनों ने विरोध किया. ब्राह्मण संगठनों की तरफ से कहा गया कि ये ब्राह्मण समाज की छवि धूमिल करने वाले सभी सीन को हटाया जाए, उसके बाद ही फिल्म को रिलीज करने की इजाजत मिले. अनंत महादेवन का कहना है कि ब्राह्मण संगठन को कोई गलतफहमी हुई है. वो पहले संगठनों को फिल्म दिखाएंगे उसके बाद रिलीज करेंगे. अब ये फिल्म 25 अप्रैल को रिलीज होगी.

हेमंत सोरेन बने JMM के अध्यक्ष, पिता शिबू बने संस्थापक संरक्षक, 13वें राष्ट्रीय महाधिवेशन में बड़ा फैसला
झुग्गी में सो रहा था परिवार, ट्रेलर ने रौंदा… 3 बच्चों की मौत, एक घायल
भिलाई मिला कोरोना मरीज, नए वेरिएंट को लेकर एडवाइजरी जारी, छत्तीसगढ़ एलर्ट मोड पर
2490 करोड़ की परियोजना 100गांवों को देगी सिंचाई का पानी:सीएम ने तराना में किया लोकार्पण, कहा- उज्जैन को सांस्कृतिक राजधानी बनाना हमारी कोशिश
गर्लफ्रेंड ने मिलने बुलाया, फिर काट दिया बॉयफ्रेंड का प्राइवेट पार्ट, मां बोली- वो मेरे बेटे के पीछे…
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Tree Plantation
Tree Plantation : दोस्ती की याद को बनाया हरियाली का संदेश, एक खास पहल ने लोगों का दिल जीत लिया

धमतरी में इस बार दोस्ती दिवस का रंग…

Box Cricket
Box Cricket : धमतरी में तैयार हुआ दूसरा बॉक्स क्रिकेट मैदान, अब खिलाड़ियों को मिलने वाला है बड़ा मौका

धमतरी के जालमपुर वार्ड में रविवार को सुबह…

Government Jobs 2026
Government Jobs 2026 : 10वीं-12वीं पास युवाओं के लिए सरकारी नौकरी का मौका, 13 हजार+ पदों पर भर्ती, पुलिस से ISRO तक अवसर

सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के…

UPI Fraud Alert
UPI Fraud Alert : UPI फ्रॉड पर सख्ती की तैयारी, संदिग्ध ट्रांजैक्शन से पहले दिखेगा ‘YES/NO’ अलर्ट

UPI Fraud Alert :आंकड़ों के अनुसार हाल के…

देश की अदालतों में लंबित मामलों का बढ़ता बोझ, सुप्रीम कोर्ट से हाई कोर्ट तक हजारों पुराने केस अटके

देश की न्यायिक व्यवस्था में लंबित मामलों का…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?