CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » कांग्रेस ने संविधान की ऐसी-तैसी कर दी, मुस्लिम अध्यक्ष क्यों नहीं बनाया, हिसार में बोले पीएम मोदी

कांग्रेस ने संविधान की ऐसी-तैसी कर दी, मुस्लिम अध्यक्ष क्यों नहीं बनाया, हिसार में बोले पीएम मोदी

By Newsdesk Admin
14/04/2025
Share

सीजी भास्कर, 14 अप्रैल। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोमवार (14 अप्रैल) हिसार से अयोध्या के लिए वाणिज्यिक उड़ान को हरी झंडी दिखाई और हिसार के महाराजा अग्रसेन हवाई अड्डे के नए टर्मिनल भवन की आधारशिला रखी।

इस दौरान डबल इंजन सरकार की तारीफ करते हुए कहा,’आज मुझे ये देखकर गर्व होता है कि भाजपा विकसित हरियाणा- विकसित भारत को लेकर पूरी गंभीरता से काम कर रही है.’

‘भाजपा की नींव को हरियाणा में मजबूत किया’

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, “हिसार से मेरी कितनी ही यादें जुड़ी हुई है. जब भाजपा ने मुझे हरियाणा की जिम्मेदारी दी थी तब यहां अनेक साथियों के साथ मैंने लंबे समय तक मिलकर काम किया था. इन सभी साथियों के परिश्रम ने भाजपा की नींव को हरियाणा में मजबूत किया है. आज मुझे गर्व होता है कि भाजपा विकसित हरियाणा विकसित भारत के लक्ष्य को लेकर पूरी गंभीरता से काम कर रही है.”

‘बाबा साहेब का संदेश 11 साल की यात्रा का प्रेरणा-स्तंभ’

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, “आज संविधान निर्माता बाबा साहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर जी की जयंती है. उनका जीवन, उनका संघर्ष, उनका जीवन संदेश, हमारी सरकार की 11 साल की यात्रा का प्रेरणा-स्तंभ बना है।

हर दिन, हर फैसला, हर नीति, बाबा साहेब अंबेडकर को समर्पित है. वंचित, पीड़ित, शोषित, गरीब, आदिवासी, महिलाओं के जीवन में बदलाव लाना, इनके सपनों को पूरा करना हमारा मकसद है. इसके लिए निरंतर विकास, तेज विकास, यही भाजपा सरकार का मंत्र है.”

हवाई चप्पल पहनने वाला भी जहाज में उड़ेगा

PM मोदी ने कहा, “आज हरियाणा से अयोध्या धाम के लिए फ्लाइट शुरु हुई है. यानि अब श्री कृष्ण जी की पावन भूमि हरियाणा प्रभु राम की नगरी से सीधे जुड़ गई है.बहुत जल्द ही यहां से दूसरे शहरों के लिए भी उड़ाने शुरु होंगी. आज हिसार एयरपोर्ट की नई टर्मिनल बिल्डिंग का शिलान्यास भी हुआ है. ये शुरुआत हरियाणा की आकांक्षाओं को एक नई ऊंचाई पर पहुंचाने की उड़ान है.”

उन्होंने आगे कहा, “मेरा आपसे वादा रहा है कि हवाई चप्पल पहनने वाला भी हवाई जहाज में उड़ेगा और ये वादा हम देश में चारों तरफ पूरा होता देख रहे हैं.”

कांग्रेस पर साधा निशाना

कांग्रेस पर निशाना साधते हुए उन्होंने कहा, “हमें ये भूलना नहीं है कि कांग्रेस ने बाबा साहेब के साथ क्या किया, जब तक बाबा साहेब जीवित थे कांग्रेस ने उन्हें अपमानित किया।

दो-दो बार उन्हें चुनाव हरवाया. कांग्रेस ने उनकी याद तक मिटाने की कोशिश की. कांग्रेस ने बाबा साहेब के विचारों को भी हमेशा के लिए खत्म कर देना चाहा. डॉ अंबेडकर संविधान के संरक्षक थे, लेकिन कांग्रेस संविधान की भक्षक बन गई है.”

PM मोदी ने आगे कहा, “कांग्रेस ने देश में SC, ST और OBC को दूसरे दर्जे का नागरिक माना. जबकि कांग्रेस के नेता स्विमिंग पूल जैसी सुख-सुविधाओं का आनंद लेते थे, गांवों में हर 100 घरों में से केवल 16 घरों में ही पाइप से पानी की सुविधा थी और सबसे ज़्यादा प्रभावित SC, ST और OBC थे.

आज जो गली-गली में जाकर भाषण झाड़ रहे हैं वे कम से कम हमारे SC, ST और OBC भाइयों के घर तक पानी तो पहुंचा देते.”

वक्फ कानून को लेकर कांग्रेस पर साधा निशाना

वक्फ कानून को लेकर कांग्रेस पर हमला बोलते हुए PM मोदी ने कहा, ‘कांग्रेस ने सिर्फ कुछ कट्टरपंथियों को ही खुश किया है’ बाकी समाज बेहाल रहा, अशिक्षित रहा, गरीब रहा. कांग्रेस की इस कुनीति का सबसे बड़ा प्रमाण वक्फ कानून है.’ इस दौरान उन्होंने कांग्रेस से सवाल भी किया कि वो मुस्लिम अध्यक्ष क्यों नहीं बनाते हैं.

PM मोदी ने कहा, "कर्नाटक सरकार ने अनुसूचित जाति, जनजाति और पिछड़े वर्गों के अधिकार छीन लिए और धर्म के आधार पर आरक्षण दे दिया. लेकिन बाबा साहेब अंबेडकर ने साफ तौर पर कहा था कि धर्म के आधार पर आरक्षण नहीं दिया जाएगा. कांग्रेस की तुष्टिकरण की राजनीति ने मुस्लिम समुदाय की मदद नहीं की, बल्कि उन्हें नुकसान ही पहुंचाया है."

‘नए प्रावधानों से वक्फ की पवित्र भावना का सम्मान होगा’

PM मोदी ने कहा,”अब नए वक्फ कानून के तहत किसी भी आदिवासी की जमीन को हिंदुस्तान के किसी भी कोने में उसकी संपत्ति को ये वक्फ बोर्ड हाथ भी नहीं लगा पाएगा.

नए प्रावधानों से वक्फ की पवित्र भावना का सम्मान होगा. मुस्लिम समाज के गरीब और पसमांदा परिवारों, महिलाओं, खासकर मुस्लिम विधवाओं को, बच्चों को उनका हक भी मिलेगा और उनका हक सुरक्षित भी रहेगा. यही असली सामाजिक न्याय है."

PM मोदी ने आगे कहा, “मुझे पूरा विश्वास है कि हरियाणा विकसित भारत के संकल्प को मजबूती देगा. खेल हो या फिर खेत, हरियाणा की मिट्टी पूरे देश दुनिया में अपनी खूशबू बिखेरती रहेगा.”

CGMSC Supreme Court : CGMSC को सुप्रीम कोर्ट से बड़ी राहत, हाईकोर्ट का 1 लाख रुपये जुर्माना आदेश रद्द
Big Breaking : छत्तीसगढ़ में कल “भारत बंद” हो सकता है बेअसर 🛑 चैंबर ऑफ कॉमर्स ने नहीं दिया समर्थन 🔵 कहा- “छोटे व्यापारियों को होगा नुकसान”
CG News : चरित्र संदेह पर पत्नी को उतारा मौत के घाट, साड़ी से हाथ पैर बांधा और घोंट दिया गला, आरोपी पति गिरफ्तार
Madrasa Investigation Stay by Allahabad High Court: यूपी के 558 मदरसों की जांच पर लगी रोक, सरकार से मांगा जवाब
Cannabis smuggling of bananas : केलों की आड़ में गांजा तस्करी का खुलासा, 4.5 करोड़ का माल जब्त- आरोपी गिरफ्तार

Quick Link

  • My Bookmark
  • Interests
  • Contact Us
  • Blog Index
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Durg Illegal Interest Recovery Case : दुर्ग में मां-बेटी गिरफ्तार, 50 हजार के कर्ज पर मांगे 2 लाख से ज्यादा
Durg Illegal Interest Recovery Case : दुर्ग में मां-बेटी गिरफ्तार, 50 हजार के कर्ज पर मांगे 2 लाख से ज्यादा

छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले में कथित अवैध ब्याज…

Nava Raipur Ministry Bus Service : मंत्रालय कर्मचारियों को राहत, 6 महीने और चलेगी बस सेवा, हर महीने देने होंगे 3,066
Nava Raipur Ministry Bus Service : मंत्रालय कर्मचारियों को राहत, 6 महीने और चलेगी बस सेवा, हर महीने देने होंगे 3,066

नवा रायपुर आने-जाने के लिए संचालित बस सेवा…

Asaram Book Controversy : स्कूल में दुष्कर्मी बाबा आसाराम की किताब बांटने वाले हटाए गए प्राचार्य
Asaram Book Controversy : स्कूल में दुष्कर्मी बाबा आसाराम की किताब बांटने वाले हटाए गए प्राचार्य

बलरामपुर जिले के रघुनाथनगर स्थित स्वामी आत्मानंद स्कूल…

Krishak Unnati Yojana : धान छोड़ दूसरी फसल उगाने पर मिलेंगे 15 हजार रुपये प्रति एकड़, जानें क्या हैं नियम
Krishak Unnati Yojana : धान छोड़ दूसरी फसल उगाने पर मिलेंगे 15 हजार रुपये प्रति एकड़, जानें क्या हैं नियम

छत्तीसगढ़ में धान की खेती छोड़कर दूसरी फसल…

Chhattisgarh Cattle Death : कोदो की नरई चरने के बाद 40 गायें बीमार, 3 की मौत, इलाज में देरी पर ग्रामीणों का आक्रोश
Chhattisgarh Cattle Death : कोदो की नरई चरने के बाद 40 गायें बीमार, 3 की मौत, इलाज में देरी पर ग्रामीणों का आक्रोश

छत्तीसगढ़ के कबीरधाम जिले में कोदो की फसल…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?