CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » इंदौर में पूर्व बीजेपी पार्षद का वीडियो वायरल, बयान पर मचा बवाल; पार्टी ने की कार्रवाई..

इंदौर में पूर्व बीजेपी पार्षद का वीडियो वायरल, बयान पर मचा बवाल; पार्टी ने की कार्रवाई..

By Newsdesk Admin
14/04/2025
Share

सीजी भास्कर, 14 अप्रैल |

इंदौर के बीजेपी पार्षद कमलेश कालरा कांड के बाद पार्टी से निष्कासित पूर्व एमआईसी मेंबर जीतू यादव (जाटव) का एक वीडियो सामने आया है। इसमें वे इंदौर के कुलकर्णी नगर में बनी एक दरगाह के अतिक्रमण को लेकर उग्र होते दिख रहे हैं।

नगर निगम सूत्रों के मुताबिक वीडियो रविवार का है। इसमें जीतू यादव नगर निगम कर्मचारियों और एक स्थानीय व्यक्ति को फटकारते हुए नजर आ रहे हैं। वे कहते हैं- अभी मैं जिंदा हूं। कहीं गया नहीं हूं। अभी यहीं हूं।

रहवासी से बोले- बंद करो, तुम्हारी दुकानदारी

निगम सूत्रों के मुताबिक, रविवार को पार्षद जीतू यादव कुलकर्णी नगर में निरीक्षण के लिए पहुंचे थे। यहां उन्होंने दरगाह के पास अतिक्रमण होते देखा।

इस दौरान वे श्यामू नाम के व्यक्ति से कहते हुए दिख रहे हैं- यह बंद करो, तुम्हारी दुकानदारी। मैं कई बार हिंदी में समझा चुका हूं। आप पिता जी की उम्र के हो, इसलिए कुछ बोलता नहीं हूं। आपको क्या लगा, मैं चला गया? अभी मैं जिंदा हूं और यहीं हूं। जीती ने कहा-

“जरा सी दरगाह थी, अब इतना बड़ा चबूतरा बना दिया। इसे खजराना और आजाद नगर बना दोगे क्या? शर्म आनी चाहिए तुम्हें, हिंदू होकर मुसलमान बन गए। क्या पूरे मोहल्ले को मुसलमान बनाओगे?”

निगमकर्मियों से बोले- पैसे लेकर काम करते हो

वीडियो में जीतू यादव निगम कर्मचारियों पर भी नाराजगी जताते नजर आते हैं। वे कहते हैं- तुम यहां किससे पूछकर आ गए हो? जेसीबी किससे पूछकर लाए? मेरे बिना पूछे कैसे आए? मैं तुम्हारी शिकायत महापौर और कमिश्नर से करूंगा। पैसे लेकर काम करते हो यहां। वहां लोग बुलाते हैं तो चार-चार दिन लग जाते हैं, और यहां बिना पूछे चले आए?

कमलेश कालरा के आरोपों पर हुए थे निष्कासित

बता दें, 3 जनवरी को 40-50 लोगों ने भाजपा पार्षद कमलेश कालरा के घर में घुसकर हमला किया था। कालरा के नाबालिग बेटे ने कोर्ट में दिए बयान में आरोप लगाया था कि हमलावरों ने उसके साथ अप्राकृतिक कृत्य करने की कोशिश की।

मारपीट कर निर्वस्त्र कर वीडियो बनाया गया और गंभीर आपत्तिजनक हरकतें की गईं। हमलावरों को जीतू यादव का समर्थक बताया गया था।

विवाद के बीच जीतू और कालरा की बातचीत का एक ऑडियो भी वायरल हुआ था। इसमें जीतू यादव ने कहा था- संगठन जाए चूल्हे में, मैं अपनी जगह और संगठन अपनी जगह। इसके बाद कालरा ने घटना की शिकायत पीएमओ और भाजपा अध्यक्ष जे.पी. नड्डा से की थी।

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने भी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर पोस्ट कर घटना को दुर्भाग्यपूर्ण बताया था। इसके 8 दिन बाद भाजपा ने एमआईसी सदस्य जीतू यादव को पार्टी से निष्कासित कर दिया। प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा ने इस पूरे मामले को अशोभनीय बताते हुए ये कार्रवाई की थी।

CM in action mode at midnight : मंत्रियों की आपात बैठक में ढाई साल के कामकाज की समीक्षा
Neeta Ambani Theatre Fest Postponed : व्यापार तनाव के बीच नीता अंबानी ने न्यूयार्क थिएटर फेस्ट किया स्थगित
PM Modi in Chhattisgarh : प्रधानमंत्री मोदी का छत्तीसगढ़ से आत्मिक जुड़ाव, कलाकारों से संवाद और विकास का संकल्प
अभा सतनाम सेना का होगा विस्तार 🔵 राजगुरु धर्मगुरु बालदास साहेब ने ली मुंगेली में बैठक 🟣 युवराज गुरु सौरभ साहेब भी रहे उपस्थित
‘इन गानों को नियमित रूप से बजाएं’, प्राइवेट रेडियो स्टेशनों से महाराष्ट्र के मंत्री आशीष शेलार की खास अपील
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Sakti Minor Student Assault Video : मंदिर के पीछे ले जाकर पीटा, VIDEO वायरल

Sakti Minor Student Assault Video

Bhilai PG Murder Case : एकतरफा प्यार बना हत्या की वजह ? आरोपी गिरफ्तार

Bhilai PG Murder Case

Drunk Health Worker Viral Video : ड्यूटी पर शराब के नशे में स्वास्थ्यकर्मी! VIDEO वायरल होने पर थमाया नोटिस

Drunk Health Worker Viral Video

Chhattisgarh Open Pits Safety Order : सरकार सख्त, नगरीय प्रशासन विभाग ने जारी किए नए आदेश

Chhattisgarh Open Pits Safety Order

Mungeli House Theft : एक ही घर फिर बना निशाना, महिला के कान से सोने का गहना चोरी

Mungeli House Theft

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?