CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » क्या नौसेना की बोट के इंजन में खराबी की वजह से हुआ था ‘नीलकमल’ हादसा? जांच रिपोर्ट में बड़ा खुलासा

क्या नौसेना की बोट के इंजन में खराबी की वजह से हुआ था ‘नीलकमल’ हादसा? जांच रिपोर्ट में बड़ा खुलासा

By Newsdesk Admin
14/04/2025
Share

मुंबई , 14 अप्रैल 2025 :

Mumbai Boat Accident: मुंबई में पिछले साल दिसंबर में गेटवे ऑफ इंडिया के पास नौसेना की स्पीड बोट ने ‘नीलकमल’ नाम की एक यात्री बोट को टक्कर मार दी थी. इस हादसे में नीलकमल बोट पर सवार 13 यात्रियों सहित नौसेना के एक कर्मचारी की मौत हो गई थी. वहीं अब इस हादसे की जांच रिपोर्ट में बड़ा खुलासा हुआ है.

दरअसल, इस हादसे की जांच के लिए नौसेना की ओर से एक जांच समिति गठित की गई थी. इसमें जांच की जा रही थी कि क्या यह हादसा नौसेना की बोट के इंजन में खराबी के कारण हुआ था? इस बारे में संबंधित इंजन कंपनी से पूछताछ की गई थी.

जांच रिपोर्ट में बड़ा खुलासा

वहीं इस इंजन कंपनी ने अपनी रिपोर्ट नौसेना की जांच समिति को सौंप दी है और यह रिपोर्ट मुंबई पुलिस को भी दी गई है. सूत्रों के अनुसार, इस रिपोर्ट में कंपनी ने कहा है कि यह हादसा नौसेना की बोट के इंजन में खराबी के कारण नहीं हुआ था.

नियंत्रण खोने की वजह से हादसे का अंदेशा

इस मामले में कुलाबा पुलिस थाने में नौसेना के बोट चालक समेत अन्य के खिलाफ मामला दर्ज किया गया था. पुलिस की प्रारंभिक जांच में यह अंदाजा लगाया गया था कि बोट पर स्पीड बोट से नियंत्रण खो जाने के कारण यह दुर्घटना हुई. इस मामले में जल्द ही कुलाबा पुलिस की ओर से अदालत में चार्जशीट दाखिल की जाएगी. सूत्रों ने बताया है कि इंजन कंपनी से मिली रिपोर्ट को इस चार्जशीट में एक अहम दस्तावेज माना जा रहा है.

नाव में 30 लोग थे सवार

बता दें कि पिछले साल 18 दिसंबर को गेटवे ऑफ इंडिया के पास नौसेना की स्पीड बोट ने नीलकमल नाम की बोट टक्कर मार दी थी. इस यात्री बोट में में 30 लोग सवार थे. इस हादसे में नौसेना के एक कर्मचारी समेत 13 लोगों की जान चली गई थी. इसके बाद से ही मामले की जांच चल रही थी, जिसकी एक रिपोर्ट अब सामने आई है.

Durg Crime News : दुर्ग में निवेश के नाम पर 38 लाख की बड़ी ठगी, रकम दोगुनी करने का झांसा देने वाली फर्जी कंपनी का भंडाफोड़, मुख्य आरोपी गिरफ्तार
‘मैं बहुत तनाव में हूं, साहब मेरी बॉडी का PM मत करना’ सुसाइड नोट लिख अतिथि शिक्षक ने कर ली खुदकु…..
मॉडल ने तोड़ा रिश्ता… सनकी आशिक के इशारे पर दोस्तों ने घर के बाहर खड़ी मर्सिडीज में पेट्रोल डालकर लगा दी आग
BJP सांसद निशिकांत के बयान पर भड़के संजय राउत, बोले- दुबे है कौन, फडणवीस-शिंदे और पवार को भी जमकर सुनाया
Raipur Literature Festival 2026: पुरखौती मुक्तांगन से साहित्य का वैश्विक संवाद शुरू
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Rural Bank Theft Attempt 
Rural Bank Theft Attempt : कोरबा में ग्रामीण बैंक में लॉकर-तिजोरी नहीं खोल पाया चोर; CCTV बंद, गार्ड भी गायब

Rural Bank Theft Attempt : सुरक्षा में गंभीर लापरवाही…

Cable Wire Theft
Cable Wire Theft : खेतों से मोटर पंप का केबल चुराने वाले दो शातिर गिरफ्तार, जंगल में तार जलाकर निकालते थे कॉपर

किसानों के खेतों और बोरवेल से मोटर पंप…

LPG E-KYC  :  23 अगस्त तक नहीं कराया ये काम तो बंद हो सकती है गैस सिलिंडर की डिलीवरी
LPG E-KYC  :  23 अगस्त तक नहीं कराया ये काम तो बंद हो सकती है गैस सिलिंडर की डिलीवरी

एलपीजी सिलेंडर की ई-केवाईसी (LPG E-KYC) कराने के…

Mungeli Liquor Seizure
Mungeli Liquor Seizure : मुंगेली में ड्राई डे पर अवैध शराब परिवहन का खुलासा, मोटरसाइकिल से 102 पाव शराब जब्त; आरोपी जेल भेजा गया

Mungeli Liquor Seizure के तहत स्वतंत्रता दिवस पर…

Supriya Shrinate FIR  :  सुप्रिया श्रीनेत और नेहा सिंह राठौर पर FIR 
Supriya Shrinate FIR  :  सुप्रिया श्रीनेत और नेहा सिंह राठौर पर FIR 

छत्तीसगढ़ में कांग्रेस नेता सुप्रिया श्रीनेत और सोशल…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?