CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » यूट्यूबर बीवी ने दुपट्टे से गला घोंट पति की कर दी हत्या, प्रेमी के साथ ठिकाने लगाई लाश, ऐसे हुआ खुलासा…?

यूट्यूबर बीवी ने दुपट्टे से गला घोंट पति की कर दी हत्या, प्रेमी के साथ ठिकाने लगाई लाश, ऐसे हुआ खुलासा…?

By Newsdesk Admin
16/04/2025
Share

सीजी भास्कर, 16 अप्रैल। यूपी के सौरभ राजपूत मर्डर केस को लोग अभी ठीक से भूला भी नहीं पाए थे कि एक वैसा ही मामला हरियाणा के भिवानी से सामने आया है।

इस मामले में यूट्यूबर और रील बनाने की शौकीन महिला ने अपने प्रेमी के साथ मिलकर पति को हत्या कर दी। इसके बाद इंस्टा क्वीन ने प्रेमी के साथ मिलकर लाश को भी ठिकाने लगा दिया

यूट्यूबर रवीना ने घटना की रात करीब 12.30 बजे कथित तौर पर पति प्रवीण के शव को बाइक पर ले जाकर अपने घर से 6 किलोमीटर दूर नाले में फेंक दिया. इस काम को इंस्टा क्वीन रवीना राव ने अपने आशिक सुरेश के साथ मिलकर अंजाम दिया।

ऐसे हुआ मर्डर मिस्ट्री का खुलासा : बताया जा रहा है कि यूट्यूबर महिला रवीना को उसके पति प्रवीण ने उसके प्रेमी के साथ आपत्तिजनक हालत में देख लिया था। उसके बाद रवीना और उसके प्रेमी ने दुपट्टे से उसका गला घोंटकर उसकी हत्या कर दी। जब परिवार के सदस्यों ने प्रवीण के बारे में पूछा तो उसने कोई जानकारी ना होने का नाटक किया।

इस मामले में पुलिस ने पहले हिसार जिले के प्रेमनगर निवासी यूट्यूबर सुरेश को रिमांड पर लिया। उसने पुलिस को बताया कि प्रवीण ने रवीना के साथ उसे आपत्तिजनक स्थिति में देख लिया था। जब प्रवीण इसको लेकर झगड़ने लगा तो उसने रवीना के साथ मिलकर बेड पर ही दुपट्टे से गला घोंटकर प्रवीण की हत्या कर दी।

इस मामले की शुरुआती जांच में पुलिस को सड़कों पर लगे सीसीटीवी फुटेज में बाइक पर एक व्यक्ति हेलमेट पहने और रवीना पीछे बैठी हुई दिखाई दी।

रवीना का चेहरा ढका हुआ था। प्रवीण का शव सुरेश और रवीना के बीच में था. करीब दो घंटे बाद दोनों उसी बाइक से पर घर लौटे। घर लौटते समय दोनों के बीच रखा शव गायब था। पुलिस ने इसी के आधार पर सुरेश को दबोचा और मामले का खुलासा कर दिया।

दादा और चाचा के पास 6 साल का बेटा

यूट्यूबर रवीना ने पहले दुपट्टे से पति का गला घोंटकर हत्या की. फिर प्रेमी की मदद से शव को नाले में फेंक दिया. यूट्यूबर महिला का 6 साल का बेटा है, जो इस समय अपने दादा और चाचा के पास है.

इंस्टा के जरिए हुई थी रवीना और सुरेश की दोस्ती

दरअसल, 32 वर्षीय इंस्टा क्वीन रवीना और सुरेश इंस्टाग्राम पर मिले थे. दोनों की मुलाकात दोस्ती में बदलने के बाद दोनों हरियाणा के प्रेमनगर में एक साथ मिलकर शॉर्ट वीडियो बनाने लगे।

पति प्रवीण और उसके परिवार की आपत्ति के बावजूद उन्होंने करीब डेढ़ साल तक एक साथ में कंटेंट बनाया। शॉर्ट वीडियो और डांस रील के जरिए रवीना ने इंस्टाग्राम पर 34 हजार से ज्यादा फॉलोअर्स जुटाए थे।

Ram Mandir VIP Pass System : तीन पूर्व ट्रस्टियों की आईडी निष्क्रिय
Vaibhav Suryavanshi India : अंडर-19 वर्ल्ड कप 2026 में दिखेगा भविष्य का क्रिकेट, वैभव सूर्यवंशी समेत ये युवा खिलाड़ी बदल सकते हैं मैच का रुख
पहलगाम हमले को लेकर संजय राउत का देवेंद्र फडणवीस से पूछा, ‘क्या आप गोमूत्र छिड़ककर…’, शिंदे को दिया ये चैलेंज
Big Fraud : NGO को 5 करोड़ दिलाने भिलाई के डायरेक्टर से 20.5 लाख की धोखाधड़ी
बड़ी खबर – इस्कॉन ग्रुप के प्रमुख सदस्य चिन्मय कृष्ण दास को एयरपोर्ट से किया गया है गिरफ्तार, हिंदुओं पर हुए अत्याचारों के विरोध में कर चुके हैं अनेक रैलियां, जानिए क्या है पूरा मामला
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Bilaspur Coal Depot Protest
Bilaspur Coal Depot Protest : ग्रामीणों का हल्ला बोल, भारी वाहनों की आवाजाही से बढ़ी परेशानी

Bilaspur Coal Depot Protest : उप सरपंच बसंत…

Chain Snatching Case Solved
Chain Snatching Case Solved : बुजुर्ग से मां-बेटे ने छीनी ढाई लाख की चेन

Chain Snatching Case Solved:पुलिस ने लोगों से सुबह…

Takhaptur CMO Car Accident : सीएमओ की कार ने ली दो महिलाओं की जान

CMO Car Accident :घटना की सूचना मिलते ही…

Eklavya Residential School Protest
Eklavya Residential School Protest : भोजन और सुविधाओं को लेकर छात्रों का आक्रोश, प्राचार्य हटाने की मांग

Eklavya Residential School Protest : SDM तुलाराम भारद्वाज…

Agriculture Center Sealed
Agriculture Center Sealed : एक्सपायरी कीटनाशक बेचते पकड़ा गया कृषि केंद्र

Agriculture Center Sealed :कृषि विभाग ने किसानों से…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?