CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » बिहार में RJD और कांग्रेस अलग-अलग चुनाव लड़ेगी? CM नीतीश कुमार की पार्टी ने कर दिाय बड़ा दावा

बिहार में RJD और कांग्रेस अलग-अलग चुनाव लड़ेगी? CM नीतीश कुमार की पार्टी ने कर दिाय बड़ा दावा

By Newsdesk Admin
16/04/2025
Share

पटना , 16 अप्रैल 2025 :

Bihar News: राजधानी पटना में गुरुवार (17 अप्रैल) को महागठबंधन की बैठक होने वाली है. उससे पहले तेजस्वी यादव की सीएम उम्मीदवारी को लेकर कांग्रेस और आरजेडी में तकरार देखने को मिल रही है. इस पर जडीयू के राष्ट्रीय प्रवक्ता राजीव रंजन का बड़ा बयान सामने आया है. उन्होंने कहा कि हरियाणा में अलग चुनाव लड़ आम आदमी पार्टी ने कांग्रेस का सफाया किया. दिल्ली में कांग्रेस ने अलग चुनाव लड़कर आप (AAP) का सफाया करा दिया. बिहार में भी आरजेडी और कांग्रेस अलग-अलग चुनाव लड़ सकती है.

राजीव रंजन ने आगे कहा कि आरजेडी डूबता हुआ जहाज है. यह कांग्रेस को मालूम है इसलिए वह अकेले आगे बढ़ना पसंद करेगी. अगर गठबंधन में भी आरजेडी-कांग्रेस लड़ी तो डेढ़ दर्जन से कम सीटों पर ही सिमट जाएगी. अकेले-अकेले लड़ें तो उनकी मुश्किलें बढ़ जाएंगी.

‘बंगाल में हिंदू और मुसलमान दोनों सुरक्षित नहीं’

वहीं बंगाल हिंसा पर उन्होंने पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी पर निशाना साधा. कहा कि बंगाल में हिंदू और मुसलमान दोनों सुरक्षित नहीं हैं. गुंडे, पुलिस एवं टीएमसी के कार्यकर्ता, यह तिकड़ी बंगाल को तबाही के कगार पर पहुंचा रही है. ममता बनर्जी बिहार से सीख लें. यहां कभी दंगा नहीं हुआ है. वक्फ कानून के साथ जडीयू है. इसको लेकर जो पार्टी की लाइन है उसके साथ जडीयू के मुस्लिम नेता खड़े हैं. सीएम नीतीश इस बात की गारंटी है कि वक्फ कानून पूरी तरह से पारदर्शी एवं लोकतांत्रिक है.

‘मुसलमानों के अधिकारों पर प्रहार नहीं है’

राजीव रंजन ने कहा कि वक्फ कानून कहीं से भी मुसलमानों के अधिकारों पर प्रहार नहीं है. वक्फ की संपत्तियों पर जिनका कब्जा है ममता बनर्जी उनकी हिमायती हैं और आवाज बुलंद कर रही हैं. इस कानून से पसमांदा मुस्लिम को सबसे ज्यादा लाभ होगा.

बता दें कि वक्फ संशोधन विधेयक का समर्थन करने पर बंगाल सीएम ममता बनर्जी ने नीतीश नायडू को घेरा था. नीतीश कुमार और चंद्रबाबू नायडू पर वक्फ मुद्दे पर चुप्पी साधने का आरोप लगाया था. साथ ही कहा कि यह केवल सत्ता की राजनीति है. ममता ने कहा कि अभी क्या केंद्र में बीजेपी का बहुमत है? तब भी आप ये सब करते हैं. देखिए चंद्रबाबू नायडू चुपचाप बैठा है. नीतीश बाबू चुपचाप बैठा है, पूरा सपोर्ट देता है. जरा पावर के लिए. आपको वोट देना चाहिए, था नहीं देना चाहिए था.

Sadhvi Pragya Statement : साध्वी प्रज्ञा पर विवादित बयान, कहा – मंदिर के पास प्रसाद बेचते ‘विधर्मी’ मिले तो उन्हें पीटो; आलोचना तेज
Nishant Kumar JDU Join : बिहार की राजनीति में नई एंट्री, नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार ने थामा JDU का दामन
Jagdishpur Fort History: गोंड साम्राज्य की विरासत से मुगल दौर की शाही पहचान तक—जगदीशपुर किले की अनकही दास्तान
अश्वगंधा की पत्तियों पर प्रतिबंध, फूड प्रोडक्ट्स में अब सिर्फ जड़ का ही उपयोग मान्य
भाजपा नेता की सरेराह हत्या, बदमाशों ने सिर पर मारी 7 गोलियां, हत्या की ये वजह आई सामने
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Priyadarshini Complex Construction : प्रियदर्शनी परिसर में निर्माण की गुणवत्ता पर सवाल, विधायक रिकेश सेन ने उच्च स्तरीय जांच के दिए निर्देश
Priyadarshini Complex Construction : प्रियदर्शनी परिसर में निर्माण की गुणवत्ता पर सवाल, विधायक रिकेश सेन ने उच्च स्तरीय जांच के दिए निर्देश

विधायक ने मामले को उपमुख्यमंत्री अरुण साव के…

Seva Sankalp Abhiyan
Seva Sankalp Abhiyan : गोढ़ी में धूमधाम से मनाया गया सेवा संकल्प अभियान, ग्रामीणों ने बढ़-चढ़कर लिया हिस्सा

ग्राम पंचायत गोढ़ी के आंगनबाड़ी केंद्र में 25…

Illegal Liquor
Illegal Liquor : सुहेला में अवैध शराब तस्कर गिरफ्तार, 47 पाव देशी शराब और स्कूटी जब्त

अवैध शराब के खिलाफ कार्रवाई करते हुए थाना…

NOC Dispute
NOC Dispute : अल्दा-देवरी में एनओसी विवाद पर फिर भड़का आक्रोश, बारिश के बीच ग्रामीणों ने घेरा एसडीएम कार्यालय

कथित फर्जी अनापत्ति प्रमाणपत्र को लेकर ग्रामीणों का…

Mahanadi Water Level
Mahanadi Water Level : धमतरी में जलाशयों का जलस्तर बढ़ा, महानदी में छोड़ा जा रहा पानी, तटीय गांवों में अलर्ट

जिले में लगातार हो रही बारिश के बीच…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?