CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » ED कर रही चार्ज शीट की तैयारी, उधर रॉबर्ट वाड्रा का नया दावा… ‘मैं राजनीति में जरूर आऊंगा’

ED कर रही चार्ज शीट की तैयारी, उधर रॉबर्ट वाड्रा का नया दावा… ‘मैं राजनीति में जरूर आऊंगा’

By Newsdesk Admin
17/04/2025
Share

सीजी भास्कर, 17 अप्रैल। कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी के पति और बिजनेसमैन रॉबर्ट वाड्रा को प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने हरियाणा लैंड स्कैम से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले में आज 17 अप्रैल को फिर से पूछताछ के लिए बुलाया है।

इससे पहले भी ईडी ने मंगलवार और बुधवार को रॉबर्ट वाड्रा से कई घंटों तक सवाल-जवाब किए थे। ईडी की पूछताछ से पहले रॉबर्ट वाड्रा से जब पूछा गया कि क्या वो राजनीति में आएंगे, तो उन्होंने इस सवाल का जवाब दिया और बताया की वह कब राजनीति में कदम रख सकते हैं।

राजनीति में एंट्री को लेकर कही ये बात : राजनीति में आने को लेकर रॉबर्ट वाड्रा ने कहा कि –

“भाजपा सिर्फ इस मामले को लेकर राजनीति कर रही है। देश की जनता सब समझती है। मैंने ईडी के हर सवाल का जवाब दिया है। मैं ऐसा इंसान हूं कि जितना मुझे दबाया जाता है, मैं उतना ही और मजबूत होकर सामने आता हूं। मैं लोगों की आवाज उठाना कभी बंद नहीं करूंगा।

जब से मैंने कहा है कि मैं राजनीति में आऊंगा, तभी से भाजपा ने मेरे खिलाफ नीची राजनीति शुरू कर दी है। लोग चाहते हैं कि मैं राजनीति में आऊं। मैं जरूर राजनीति में आऊंगा और कांग्रेस को मजबूत करूंगा। मैं जनता की बात उठाना बंद नहीं करूंगा। एजेंसियों का गलत तरीके से इस्तेमाल किया जा रहा है।”

ED की पूछताछ पर दिया जवाब : ईडी के समन और पूछताछ को लेकर रॉबर्ट वाड्रा ने कहा कि “पूछताछ अभी भी चल रही है। ये वही पुराने सवाल हैं जिनका जवाब मैं 2019 में दे चुका हूं। इनका कोई ठोस आधार नहीं है। मैंने कुछ भी गलत नहीं किया है।

खुद भाजपा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने मुझे इस मामले में दो बार क्लीन चिट दी थी तो अब मुझे क्यों बुलाया जा रहा है? उसी दिन जब नेशनल हेराल्ड मामले में सोनिया गांधी और राहुल गांधी के खिलाफ चार्जशीट दाखिल की गई तो ये सब भाजपा का राजनीतिक प्रचार और ईडी का गलत इस्तेमाल लगता है।”

इन मामलों में हो रही है पूछताछ : ईडी रॉबर्ट वाड्रा से जिस मामले में पूछताछ कर रही है, वह साल 2018 से जुड़ा है। यह केस गुरुग्राम के तौरू इलाके के रहने वाले सुरेंद्र शर्मा की शिकायत पर दर्ज हुआ था। उन्होंने 1 सितंबर 2018 को खेरकी दौला थाने में मामला दर्ज कराया था।

शिकायत के मुताबिक, रॉबर्ट वाड्रा की कंपनी स्काईलाइट हॉस्पिटैलिटी ने कुछ और लोगों के साथ मिलकर धोखाधड़ी की. इस मामले में हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा को भी आरोपी बनाया गया है। इस केस में आईपीसी की धारा 420 (धोखाधड़ी), 120 (साजिश), 467, 468 और 471 के तहत केस दर्ज है, बाद में इसमें धारा 423 भी जोड़ी गई।

शिकायतकर्ता ने आरोप लगाया है कि फरवरी 2008 में वाड्रा की कंपनी ने गुरुग्राम के शिकोहपुर में 3.5 एकड़ जमीन ओंकारेश्वर प्रॉपर्टीज से 7.5 करोड़ रुपये में खरीदी। जब कंपनी को इस जमीन पर कमर्शियल प्रोजेक्ट का लाइसेंस मिल गया, तो उसी जमीन को उन्होंने डीएलएफ कंपनी को 58 करोड़ रुपये में बेच दिया। ईडी इस डील में पैसों के लेन-देन और अनियमितताओं की जांच कर रही है।

नाश्ता बनाने को लेकर विवाद के बाद पत्नी ने की आत्महत्या…
मेरठ में एक और कांड… बेडरूम में बीवी के आशिक को देख बौखलाया पति, शरीर के एक-एक अंग का कर दिया ऐसा हाल
झारखंड में मानवता शर्मसार वाली घटना:नाबालिग युवती के साथ 10 दरिंदों ने गैंगरेप
Delhi IRL CTD Certification : राजधानी दिल्ली को बड़ी कामयाबी, टीबी जांच में खुला नया अध्याय
छत्तीसगढ़ BREAKING : कई IPS अफसरों का ट्रांसफर, रायपुर के नए SP बने लाल उम्मेद सिंह

Quick Link

  • My Bookmark
  • Interests
  • Contact Us
  • Blog Index
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Surajpur Mother Daughter Murder Case
Surajpur Mother Daughter Murder Case : मां-बेटी हत्याकांड में 3 दोषियों को फांसी, चौथे को उम्रकैद

Surajpur Mother Daughter Murder Case :अब कोर्ट ने…

Bhilai Chemical Factory Fire
Bhilai Chemical Factory Fire : केमिकल फैक्ट्री में भीषण आग, 50 से ज्यादा ड्रम जले; 2 टैंकर खाक

Bhilai Chemical Factory Fire : फिलहाल आग लगने…

Raipur INDIA Bloc Protest
Raipur INDIA Bloc Protest : INDIA गठबंधन का प्रदर्शन, वोट चोरी और SIR पर उठाएंगे सवाल

Raipur INDIA Bloc Protest : रिपोर्ट के मुताबिक,…

Jio Poor Network Compensation : Jio के खराब नेटवर्क पर कंपनी को ₹14 हजार मुआवजे का आदेश, ऑनलाइन पढ़ाई हो रही थी प्रभावित

Jio Poor Network Compensation : 7 अक्टूबर 2026…

Alprazolam Tablets
Alprazolam Tablets :  नेवई डैम के पास नशीली दवाएं बेचता युवक गिरफ्तार, 274 अल्प्राजोलम टेबलेट, आईफोन व 1.09 लाख कैश जब्त

नेवई पुलिस ने नेवई डैम क्षेत्र में घेराबंदी…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?