CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » अनुपमा’ के सेट पर लगी भीषण आग, धुएं का गुबार देख मची अफरा तफरी, जल कर खाक हुआ स्टूडियो

अनुपमा’ के सेट पर लगी भीषण आग, धुएं का गुबार देख मची अफरा तफरी, जल कर खाक हुआ स्टूडियो

By Newsdesk Admin
23/06/2025
Share

सीजी भास्कर, 23 जून। Fire Breaks at Anupamaa Show Set: टीवी के पॉपुलर शो ‘अनुपमा‘ के सेट पर आज सुबह एक बड़ा हादसा हुआ है। सेट पर अचानक से भीषण आग लग गई।

Contents
  • कब और कैसे लगी आग?
  • तबाह हुआ ‘अनुपमा’ का सेट
  • AICWA ने की जांच की मांग
  • नंबर 1 शो है ‘अनुपमा’

चारों तरफ धुएं का गुबार फैल गया, जिस वजह से हर तरफ अफरा तफरी मच गई। हालांकि, मौके पर पहुंचकर फायर ब्रिगेड की गाड़ियों ने आग पर काबू पा लिया। राहत की बात ये भी है कि इस हादसे में किसी के घायल होने की खबर सामने नहीं आई है।

कब और कैसे लगी आग?

जानकारी के मुताबिक, मुंबई के फिल्मसिटी में स्थित ‘अनुपमा’ के सेट पर आज सुबह 7 बजे से शूटिंग शुरू होने वाली थी। लेकिन शूटिंग शुरू होने से पहले ही सुबह करीब 6 बजे वहां भीषण आग लग गई।

सेट पर सिक्योरिटी और कुछ क्रू मेंबर के अलावा कोई आर्टिस्ट या स्टाफ मौजूद नहीं था। इसलिए भीषण आग लगने के बाजवूद भी किसी के हताहत होने की खबर सामने नहीं आई है।

बताया जा रहा है कि घटनास्थल पर पहुंची फायर ब्रिगेड की टीम ने आग को कंट्रोल कर लिया है, लेकिन कूलिंग का काम जारी है. इस आग में पूरा स्टूडियो जलकर खाक हो गया है।

तबाह हुआ ‘अनुपमा’ का सेट

बताया जा रहा है कि आग की वजह से सेट को तगड़ा नुकसान पहुंचा है. आग लगने से ‘अनुपमा’ का सेट जलकर तहस-नहस हो गया है। लाखों का सामान आग की लपटों में बुरी तरह जलकर राख हो गया है। हालांकि, आग लगने की वजह फिलहाल पता नहीं चल पाई है।

सेट से कई वीडियो भी सामने आए हैं, जिसमें देखे सकते हैं कि आग कितनी भयानक है। आग की ऊंची-ऊंची लपटें और धुएं का गुबार देखकर हर कोई चिंतित नजर आ रहा है।

AICWA ने की जांच की मांग

अनुपमा के सेट पर आग लगने के मामले को लेकर ऑल इंडियन सिने वर्कर्स एसोसिएशन (AICWA) ने भी X पर पोस्ट करके आग के कारणों की उच्च स्तरीय जांच की मांग की है।

AICWA ने अपनी पोस्ट में लापरवाही की निंदा की है।‌ साथ ही प्रोड्यूसर्स, प्रोडक्शन हाउस और ब्रॉड कास्टर्स से सख्त जवाबदेही की मांग की है।

नंबर 1 शो है ‘अनुपमा’

‘अनुपमा‘ टीवी का सबसे पॉपुलर और पसंदीदा शो है. शो में रुपाली गांगुली लीड एक्ट्रेस के तौर पर नजर आ रही हैं। इस शो से उनके करियर को नई उड़ान मिली है।

शो लंबे समय से टीआरपी लिस्ट में राज कर रहा है। यही वजह है कि शो के सेट पर आग लगने से फैंस को भी तगड़ा झटका लगा है।
बॉयफ्रेंड की रंजिश में बर्बर हमला : 6 लड़कियों ने युवती को पीटा, कैश-चेन लेकर फरार…
शाहबानो से लेकर सायरा बानो तक… वक्फ बिल पर संसद में बोलते हुए रविशंकर प्रसाद ने लिया इन लोगों का नाम
CG Breaking 🛑 दर्दनाक हादसा, दीवार से 10 फीट तक सिर घसीटते हुए चौथी मंजिल पहुंची खून से सनी लिफ्ट, दुकान का सामान लेकर फोर्थ फ्लोर जा रहे नाबालिग लड़के की मौत
भिलाई की प्रोफेसर से चैन स्नैचिंग 🛑 कुछ दूरी पर बाईक खड़ी कर हेलमेटधारी गोल्ड चैन खिंच निकल भागा 🛑 जांच में जुटी दुर्ग पुलिस
33 साल पुराना मकान रातों-रात ढहाया, गहराया विवाद, कोर्ट में था मामला लंबित

Quick Link

  • My Bookmark
  • Interests
  • Contact Us
  • Blog Index
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Samsung Galaxy Buds On
Samsung Galaxy Buds On : कान में लगाने की जरूरत नहीं, सैमसंग ने उतारे नए वायरलेस ईयरबड्स; जानिए कीमत और फीचर्स

सैमसंग ने अपने नए Galaxy Buds On को…

FASTag Update
FASTag Update : फास्टैग को लेकर बड़ा बदलाव, दिव्यांगजनों को अब हर साल नहीं कराना होगा नवीनीकरण

दिव्यांगजनों के लिए टोल यात्रा से जुड़े फास्टैग…

Service Campaign
Service Campaign : अहिवारा में सेवा संकल्प अभियान, सफाई के साथ 250 से ज्यादा पौधे लगाए

नंदिनी अहिवारा में गांधी जयंती के अवसर पर…

Birthday Celebration
Birthday Celebration : जन्मदिन पर बच्चों को बांटी कॉपी-पेन, शिक्षा के लिए समर्पित किया खास दिन

नंदिनी अहिवारा के शासकीय प्राथमिक एवं पूर्व माध्यमिक…

Chhattisgarh Coal Scam
Chhattisgarh Coal Scam : देवेंद्र यादव को ईओडब्ल्यू का नोटिस, 5 अक्टूबर को विशेष अदालत में पेश होने के निर्देश

छत्तीसगढ़ के चर्चित कोल लेवी मामले में भिलाई…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?