CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » Lalu Yadav Sick: राबड़ी आवास से निकलते ही लालू यादव की तबीयत और ज्यादा बिगड़ी, पारस अस्पताल में भर्ती, नहीं जा सके दिल्ली

Lalu Yadav Sick: राबड़ी आवास से निकलते ही लालू यादव की तबीयत और ज्यादा बिगड़ी, पारस अस्पताल में भर्ती, नहीं जा सके दिल्ली

By Newsdesk Admin
02/04/2025
Share

पटना , 02 अप्रैल 2025 :

Lalu Yadav Health Update: पटना में आरजेडी के राष्ट्रीय अध्यक्ष लालू यादव (Lalu Yadav) की तबीयत और ज्यादा बिगड़ गई है. बुधवार की दोपहर उनको पारस अस्पताल में ले जाया गया है. घर से निकल कर एयरपोर्ट जाते वक्त लालू यादव का ब्लड प्रेशर लो हो गया था. जिस वजह से आनन-फानन में उनको एयरपोर्ट के बजाए सीधे पारस अस्पताल ले जाया गया. तेजस्वी यादव, राबड़ी देवी भी एयरपोर्ट से वापस लौट आईं हैं और पारस अस्पताल पहुंची हैं. पहले सभी लोग उनको इलाज के दिल्ली ले कर जा रहे थे, लेकिन अचानक तबीयत ज्यादा खराब हो गई.

अचानक खराब हुई लालू यादव की तबीयत

दरअसल आरजेडी सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव की आज सुबह तबीयत अचानक खराब हो गई उसके बाद उनका इलाज रबड़ी आवास में किया गया और फिर वह दिल्ली के लिए रवाना होने एयरपोर्ट जा रहे थे. लालू यादव के दिल्ली जाने के लिए एयर इंडिया की फ्लाइट बुक की गई थी. राबड़ी आवास से वह पटना एयरपोर्ट के लिए निकले थे. दिल्ली में ही उनका इलाज होना था. उनकी पत्नी राबड़ी देवी और नेता प्रतिपक्ष एंव उनके छोटे बेटे तेजस्वी यादव भी उनके साथ जाने वाले थे. फिलहाल सभी लोग अभी पारस में मौजूद हैं.

ब्लड शुगर के कारण परेशान हैं लालू यादव

बता दें कि आरजेडी सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव बढ़े हुए ब्लड शुगर के कारण परेशान हैं. पिछले दो दिनों से उनकी तबीयत खराब है. आज बुधवार सुबह से उनकी तबीयत और बिगड़ गई है, ऐसे में उनको फिलहाल पारस हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है, हालांकि परिवार के सभी लोग उनको इलाज के दिल्ली ले जा रहे थे, लेकिन ब्लड प्रेशर ज्यादा लो होने के कारण वो दिल्ली जाने की कंडीशन में नहीं हैं. अभी पारस अस्पताल में डॉक्टरों की टीम उनके इलाज में जुटी हुई है.

साल 2022 में सिंगापुर में उनका किडनी ट्रांसप्लांट हुआ था. उसके बाद सितंबर 2024 के महीने में लालू यादव की मुंबई में एंजियोप्लास्टी हुई थी. उन्हें एक स्टेंट लगा था. इससे पहले 2014 में उनकी ओपन हार्ट सर्जरी हुई थी. किडनी ट्रांसप्लांट के बाद वो स्वस्थ तो हुए, लेकिन ब्लड शुगर के कारण परेशान हैं.

आतंकी ठिकानों के खाक होने से बौखलाया पाकिस्तान, योगी बोले- ‘सेना के साथ खड़ा है भारत!’
छत्तीसगढ़ में फिलहाल मंत्रिमंडल विस्तार नहीं, इन्वेस्टर कनेक्ट पर 15000 करोड़ निवेश की बनी सहमति, भाजपा संगठन विस्तार पर दिल्ली में हुई बैठक बाद CM विष्णुदेव साय ने कहा “अभी संगठन का महापर्व चल रहा”
भिलाई की कौन है वो गर्लफ्रेंड जो जग्गू को कर रही थी प्रताड़ित, कहती थी पुलिस में भर्ती होने नहीं दूंगी, तूझे बेइज्जत भी करूंगी, इंटरसिटी एक्सप्रेस के टायलेट में मिले शव को लेकर उठे सवाल, परिजनों ने कहा – “हमें इंसाफ चाहिए”
‘दिल्ली में BJP वाले मछली की दुकानें बंद करवा रहे’, महुआ का दावा
लोकल से ग्लोबल: वाराणसी के लंगड़ा आम की विदेशों में धूम, बढ़ रही डिमांड…
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Tamnar Violence : महिला TI पर हमले और आगजनी का मास्टरमाइंड 6 महीने बाद गिरफ्तार

सीजी भास्कर, 03 जुलाई : छत्तीसगढ़ के रायगढ़…

Fuel Price News : कच्चे तेल के दाम गिरे, फिर भी पेट्रोल-डीजल और LPG पर नहीं मिली राहत!

सीजी भास्कर, 03 जुलाई :  अंतरराष्ट्रीय बाजार में…

Elephant Viral Video : रायगढ़ में हाथियों को दौड़ाया, पत्थर और पटाखे फेंके; VIDEO वायरल होने के बाद 2 आरोपी गिरफ्तार

सीजी भास्कर, 03 जुलाई :  छत्तीसगढ़ के रायगढ़…

CG Alderman Appointment : दुर्ग, बस्तर और बिलासपुर संभाग में एल्डरमैन नियुक्त, विभाग ने जारी की सूची

सीजी भास्कर, 02 जुलाई। रायपुर संभाग के बाद…

PF Bribery Case
PF Bribery Case : PF भुगतान कराने के बदले मांगी 10 हजार की रिश्वत, बाबू रंगे हाथ गिरफ्तार

सीजी भास्कर, 02 जुलाई :  दुर्ग जिले में…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?