CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने ब्राजील में देखी टमाटर की खेती, सिंचाई का अनोखा तरीका भी बताया

कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने ब्राजील में देखी टमाटर की खेती, सिंचाई का अनोखा तरीका भी बताया

By Newsdesk Admin
17/04/2025
Share

सीजी भास्कर 17 अप्रैल। केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान इस समय BRICS कृषि मंत्रियों की बैठक में शामिल होने के लिए ब्राजील के दौरे पर हैं।

अपने इस दौरे के दौरान शिवराज सिंह ने ब्राजील में टमाटर के खेत में सिंचाई की व्यवस्था देखी और कम पानी में ज्यादा सिंचाई की तकनीक की जमकर तारीफ की।

कृषि मंत्रियों की बैठक के पूर्व शिवराज सिंह चौहान ब्राजील के खेत को देखने गए। इस दौरान उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर वीडियो पोस्ट करते हुए कहा, कि

“ब्राजील प्रवास के दौरान कई तरह के अनुभवों और तकनीकों से समृद्ध होने का अवसर मिल रहा है। मैं यहां आकर खेती देख भी रहा हूं और इससे जुड़ी कई नई चीजें भी सीख रहा हूं.”

यहां सारा सिस्टम मैकेनाइज्डः उन्होंने आगे कहा, “आज मुझे यहां पर टमाटर और मक्के की खेती देखने का मौका मिला. यहां सारा सिस्टम मैकेनाइज्ड है। भारत में उत्पादन बढ़ाने के लिए इन तकनीकों का कैसे उपयोग कैसे कर सकते हैं, इस दिशा में हम काम करेंगे।”

उन्होंने ब्राजील में टमाटर के खेत में सिंचाई की व्यवस्था देखी। यहां कम पानी में ज्यादा सिंचाई की व्यवस्था की गई है। ये सारा System Controlled है, जिससे पौधे को जितनी जरूरत है, उतना पानी दिया जाता हैटमाटर की खेती के दौरान पानी के किफायती इस्तेमाल को लेकर शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि-

“ब्राजील में टमाटर के खेत में सिंचाई की व्यवस्था देखी। यहां पर बेहद कम पानी में ज्यादा सिंचाई की व्यवस्था की गई है। यहां पर सारा सिस्टम कंट्रोल्ड है, जिससे पौधे को जितनी जरूरत है, उतना पानी दिया जाता है।”

भारत-ब्राजील के बीच 3 अरब डॉलर का बिजनेस : इससे पहले कृषि मंत्री शिवराज सिंह ने कहा कि भारत और ब्राजील के संयुक्त प्रयास वैश्विक खाद्य सुरक्षा को मजबूत करने में अहम भूमिका निभा सकते हैं।

जारी आधिकारिक बयान के अनुसार, ब्राजील के साओ पाउलो में कृषि से जुड़े स्थानीय कारोबारी समुदाय के 27 लोगों के साथ बैठक के दौरान कृषि मंत्री शिवराज ने ब्राजील की कृषि, खासतौर से कपास और सोयाबीन की कटाई में मशीनरी के इस्तेमाल की तारीफ की और इन क्षेत्रों में सहयोग की उम्मीद जताई।

शिवराज सिंह चौहान ने ब्राजील के कृषि समुदाय को भारत आने का न्यौता देते हुए कहा कि इससे आपसी अनुभवों को और आगे बढ़ाने तथा तकनीकी साझेदारी को मजबूत करने का अवसर मिलेगा।

इस दौरान ब्राजीलियन चैंबर ऑफ कॉमर्स के एक अधिकारी ने कहा कि भारत-ब्राजील के बीच फिलहाल कृषि व्यापार 2 से 3 अरब डॉलर है, लेकिन इसके 15-20 अरब डॉलर तक पहुंचने की संभावना है। ब्राजील की ओर से मुख्य रूप से भारत को उर्वरक के अलावा सोयाबीन, खाद्य फसलें, चीनी, मांस और सब्जियां निर्यात किया जाता है।

खबरें और भी हैं – ज्वाइन our YouTube Channel 👇

आतंक से निपटने के लिए भारत ने 2000 करोड़ के हथियार खरीद को दी मंजूरी
Petrol-diesel supply disrupted : कई पेट्रोल पंप बंद
राज्यसभा अध्यक्ष राधाकृष्णन ने उपाध्यक्षों के पैनल का पुनर्गठन किया, 6 सदस्यों में छत्तीसगढ़ से कांग्रेस सांसद फूलो देवी नेताम भी शामिल
Indigo फ्लाइट में बम की धमकी, रायपुर में इमरजेंसी लैंडिंग कराई गई, सभी 150 यात्री सुरक्षित, जांच जारी
MSP Steel Incident: रायगढ़ में औद्योगिक सुरक्षा को लेकर बड़े सवाल, मजदूर की मौत के बाद प्लांट को नोटिस
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Sambit Patra WhatsApp hacked : बीजेपी सांसद संबित पात्रा ने लोगों से मांगे गए ₹55 हजार, बढ़ा साइबर ठगी का खतरा

Sambit Patra WhatsApp hacked

Bilaspur Municipal Corporation : लगातार बारिश के बीच बिलासपुर निगम अलर्ट, कमिश्नर ने किया निरीक्षण

Bilaspur Municipal Corporation

Bilaspur social boycott : रामायण के लिए चंदा नहीं देने पर सामाजिक बहिष्कार का आरोप

Bilaspur social boycott

Durg robbery case : पूर्व केयरटेकर ने चाकू दिखाकर दंपती को लूटा, गिरफ्तार

Durg robbery case

Minor rescued safely : शादी का झांसा देकर नाबालिग को भगाया, दुष्कर्म के आरोप में युवक गिरफ्तार

Minor rescued safely

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?