CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » यूपी में 2 लाख नई नौकरियां, जल्द ऐलान करने जा रही Yogi सरकार, ये मानक जरूरी

यूपी में 2 लाख नई नौकरियां, जल्द ऐलान करने जा रही Yogi सरकार, ये मानक जरूरी

By Newsdesk Admin
17/04/2025
Share

सीजी भास्कर, 17 अप्रैल। उत्तर प्रदेश में राज्य सरकार ने युवाओं को रोजगार से जोड़ने की दिशा में एक और बड़ी पहल की है। सरकार अब अग्निशमन विभाग के माध्यम से प्रदेश के दो लाख से अधिक युवाओं को प्रशिक्षण देकर फायर सेफ्टी ऑफिसर और अग्नि सुरक्षा कर्मी के रूप में निजी भवनों में नियुक्ति का अवसर देगी।

फायर सेफ्टी के क्षेत्र में यह योजना उत्तर प्रदेश को देश में पहला राज्य बना देगी, जहां युवाओं को विशेष प्रशिक्षण देकर निजी क्षेत्र में रोजगार का अवसर दिया जाएगा।

फायर विभाग की एडीजी पद्मजा चौहान ने बताया कि मुख्यमंत्री योगी के निर्देश पर कार्ययोजना तैयार की गई है। इसमें तय किया गया है कि सिक्योरिटी गार्ड की तरह अब मॉल, हॉस्पिटल, मल्टीप्लेक्स, ऊंची इमारतें और बड़े औद्योगिक भवनों में फायर सेफ्टी ऑफिसर और अग्नि सुरक्षा कर्मियों की तैनाती अनिवार्य होगी।

इसके लिए इच्छुक युवाओं को 1 से 4 हफ्ते तक का प्रशिक्षण दिया जाएगा। सफलतापूर्वक प्रशिक्षण पूरा करने वाले युवाओं को विभाग द्वारा प्रमाण पत्र दिया जाएगा, जिससे उन्हें निजी संस्थानों में नौकरी मिल सकेगी।

इन मानकों के तहत होगी नियुक्ति : फायर सेफ्टी ऑफिसर बनने के लिए कम से कम 18 वर्ष आयु और निर्धारित योग्यता होनी चाहिए।

अग्नि सुरक्षा कर्मी बनने के लिए 10वीं पास महिला या पुरुष, 4 सप्ताह का प्रशिक्षण या दो वर्षों तक फायर वॉलंटियर के रूप में पंजीकृत होना आवश्यक होगा।

उत्तर प्रदेश ने केंद्र सरकार के मॉडल फायर सर्विस बिल–2019 को अपनाते हुए उत्तर प्रदेश अग्निशमन तथा आपात सेवा अधिनियम–2022 लागू किया है। इसके अंतर्गत निजी भवनों में प्रशिक्षित अग्नि सुरक्षा अधिकारियों और कर्मियों की तैनाती अनिवार्य की गई है। इसके साथ ही अग्निशमन नियमावली–2024 लागू कर यूपी देश के अन्य राज्यों के लिए आदर्श बन चुका है।

उन्नाव स्थित ट्रेनिंग सेंटर की क्षमता 196 से बढ़ाकर 600 की जा रही है। इसके अलावा राज्यभर में रीजनल ट्रेनिंग सेंटरों की स्थापना का भी काम चल रहा है, ताकि आम नागरिकों, कंपनियों और संस्थाओं के कर्मचारियों को भी उच्च स्तरीय प्रशिक्षण मिल सके।

Lost mobile phones returned to owners: ‘इया आपलो सामान निया’ अभियान में 141 फोन मालिकों को मिले वापस
तीसरी बीवी को कहा “मेरा धर्म इजाज़त देता है”, फिर कुल्हाड़ी से मार डाला – पति और दूसरी पत्नी गिरफ्तार
Bone Ashes Property Dispute: बिलासपुर में संपत्ति विवाद ने तोड़ी इंसानियत की हद, मुक्तिधाम से अस्थियां उठाकर ले गईं मां-बुआ
Fag Mahotsav 4.0 Raipur: राजधानी में सजेगा बाबा श्याम का दिव्य दरबार, फाल्गुन की रंगत में भक्ति का महासंगम
Former MLA Ransom Case : बिलासपुर के पूर्व विधायक से फिरौती मांगने वाला प्रयागराज जंक्शन से गिरफ्तार
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Bilaspur Ganesh Pandal Fight
Bilaspur Ganesh Pandal Fight : गणेश पंडाल को लेकर दो पक्षों में विवाद, लाठी-डंडे और पत्थरों से मारपीट

Bilaspur Ganesh Pandal Fight : पुलिस ने दोनों…

Road Fight Viral Video
Raigarh Road Fight Viral Video : रात को सड़क पर भिड़े युवक, बाल खींचकर थप्पड़ मारे और कपड़े फाड़े

Raigarh Road Fight Viral Video : घटना की…

Baloda Bazar News
Baloda Bazar News : गौठान में 20 से ज्यादा गायों की मौत का दावा, प्रशासन बोला जांच के बाद स्पष्ट होगी संख्या

भाटापारा ब्लॉक के सूरजपुरा गांव के गौठान में…

CG School Holidays
CG School Holidays :  छत्तीसगढ़ में स्कूलों की छुट्टियों का ऐलान, दशहरा-दीपावली और सर्दियों में 15 दिन बंद रहेंगे स्कूल

छत्तीसगढ़ के स्कूल शिक्षा विभाग ने 2026 के…

Ambikapur Fraud Case
Ambikapur Fraud Case :  जमीन की रजिस्ट्री से मुकरा, 2.40 करोड़ की धोखाधड़ी का आरोप, स्टील कारोबारी गिरफ्तार

धोखाधड़ी के आरोप में पुलिस ने स्टील कारोबारी…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?