CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » 9 महीने का बच्चा घर से किडनैप, भाई तुतलाते हुए बोला-“मां, कोई भय्यू को ले गई” CCTV फुटेज से महिला की पहचान, गिरफ्तार

9 महीने का बच्चा घर से किडनैप, भाई तुतलाते हुए बोला-“मां, कोई भय्यू को ले गई” CCTV फुटेज से महिला की पहचान, गिरफ्तार

By Newsdesk Admin
17/04/2025
Share

सीजी भास्कर, 18 अप्रैल। 9 माह के बच्चे का अपहरण हो गया। घटना मध्यप्रदेश के इंदौर की है। बच्चा जब घर में नहीं दिखा तो परिजन ने तलाश शुरू की। बच्चे के पिता संतोष सेन ने फौरन पुलिस को बच्चे के गुम होने की सूचना दी। घटना हीरानगर थाना क्षेत्र के गौरी नगर में गुरुवार सुबह की है।

पुलिस ने सीसीटीवी खंगाले तो एक अज्ञात महिला 9 माह के नकुल को उठाकर ले जाती हुए नजर आई। घटना के समय बच्चा कमरे में था। मां घर के काम में लगी थी और बड़ा भाई मोबाइल चला रहा था।

महिला चुपचाप बच्चे को लेकर निकल गई ताक लगाए आरोपी महिला ने घर में झांका। उसे केवल बच्चे दिखाई दिए। मौका पाकर वह चुपचाप बच्चे को लेकर निकल गई। कुछ देर बाद बच्चे के बड़े भाई ने मां से कहा- मां…भय्यू को ले गई। ये सुनकर मां बाहर आई तो बच्चा गायब था।

बच्चे को बरामद किया, महिला गिरफ्तार घबराए परिजन ने फौरन पुलिस को सूचना दी। एडिशनल डीसीपी राजेश दंडोतिया ने बताया, चार टीमें गठित की गई थी। महिला बच्चे को लेकर पीसी सेठी अस्पताल तक पहुंच गई थी। यहां से बच्चे को सकुशल बरामद कर बबीता उर्फ भूरी चौरसिया नाम की महिला को हिरासत में लिया। नकुल के माता-पिता ने बबीता को कड़ी सजा देने की मांग की है।

कपड़े बदलकर पहचान छिपाने की कोशिश सीसीटीवी फुटेज मिलने के बाद आसपास के लोगों ने महिला को पहचान लिया। आरोपी बबीता भी गौरी नगर की रहने वाली है। पूछताछ के लिए उसे थाने ले जाया गया है। पूछताछ के बाद ही यह स्पष्ट हो सकेगा कि उसने बच्चे का अपहरण क्यों किया। बच्चे के घर के चार गली बाद उसका मकान है।

आरोपी बबीता बच्चे को चुराने के बाद खुद के और उसके कपड़े बदलकर पहचान छिपाने की कोशिश कर रही थी। उसके पति दीपक का फ्रूट्स से जुड़ा काम है। दोनों के तीन बच्चे हैं।

महिला बोली- खिलाने के लिए बच्चे को ले गई आरोपी बबीता चौरसिया ने पुलिस के सामने कबूला है कि वह बच्चे को अकेला देखकर उसे खिलाने के लिए ले गई थी। जब वह बच्चे को बाहर लेकर आई, तो सामने एक भाभी से कहा भी कि वह उसे लेकर जा रही है।

उसने बताया कि बच्चे के लिए दूध की बोतल खरीदी। नकुल ने कपड़े खराब कर दिए तो एक दुकान से 200 रुपए अपने पति से ऑनलाइन डलवाकर नए कपड़े भी दिलाए। मैं पीसी सेठी अस्पताल में अपनी दवा लेने जा रही थी। मैं खुद पांच माह से गर्भवती हूं।

अगवा करना होता तो अपना चेहरा छिपा लेती पूछताछ में बबीता ने कहा- अगर मुझे बच्चे का अपहरण करना होता, तो मैं अपना चेहरा छिपा लेती, लेकिन मैंने ऐसा नहीं किया। हालांकि, आरोपी बबीता बार-बार अपना बयान बदल रही है। टीआई के अनुसार, वह कम पढ़ी-लिखी है। उसकी मानसिक स्थिति भी ठीक नहीं लगती।

पहले भी चोरी के मामले में पकड़ी जा चुकी है बबीता पहले भी चोरी के एक मामले में पकड़ी जा चुकी है। वह करीब 10 साल पहले गौरी नगर इलाके में आकर रहने लगी थी। इससे पहले वह खातीपुरा इलाके में रहती थी। बबीता ने बताया कि उसका भाई जेल में है और वह अपने पति दीपक और तीन बच्चों के साथ रहती है।

पति को भी नहीं पता था कि बच्चा चुराया है पुलिस के मुताबिक पहचान होने के बाद टीम जब महिला के घर पहुंची, तब पति दीपक घर पर ही था। पूछताछ में उसने बताया कि उसे इस बारे में कोई जानकारी नहीं थी। इधर, बबीता की सास चमको ने बताया कि वह अस्पताल जाने की बात कहकर निकली थी।

इसके बाद पुलिस की टीम एमवाय और पीसी सेठी अस्पताल की ओर रवाना हुई। अस्पताल से लगभग 100 मीटर पहले ही वह मिल गई। पुलिस ने फौरन उसे हिरासत में लिया और थाने लेकर आई।

स्थानीय लोगों ने कहा- घर खाली करो बबीता के बच्चा चुराने की जानकारी मिलने के बाद स्थानीय लोग उसके घर पहुंच गए। उन्होंने उसके पति दीपक और सास चमको से घर खाली करने को कहा। लोगों का कहना था कि वह आगे भी कोई वारदात कर सकती है। हालांकि, पुलिस ने मौके पर पहुंचकर लोगों को समझाइश दी।

बच्चे की मां बोली- बेटा चार घंटे दूर रहा बच्चे की मां रश्मि ने कहा कि मैं बेटे को मच्छरदानी के अंदर सुलाकर कपड़े सुखाने छत पर चली गई थी। नीचे का गेट लगा था। बड़े बेटे ने चाय बनाकर देने को कहा। मैं चाय बनाकर लौटी तो सो रहे बेटे पर ध्यान गया। वो मुझे नजर नहीं आया।

मैंने बेटे को पहले घर में ढूंढा नहीं मिला तो उसे ढूंढते हुए मकान मालिक के यहां पहली मंजिल पर गई। वहां भी नहीं मिला तो मैं दौड़ती हुई नीचे आई। तब पड़ोसी महिला किरण ने बताया कि आपके बेटे को थोड़ी देर पहले एक महिला को ले जाती दिखी थी। मैं समझी कि आपकी कोई रिश्तेदार होगी। मैंने कहा- मेरी कोई रिश्तेदार नहीं आई।

London Stabbing of Indian-Origin Youth : 7 संदिग्ध हिरासत में
Indigo फ्लाइट में बम की धमकी, रायपुर में इमरजेंसी लैंडिंग कराई गई, सभी 150 यात्री सुरक्षित, जांच जारी
EWS और नजूल जमीन पर भूमाफियाओं ने निगम का बोर्ड उखाड़ फेंका, निगम कमिश्नर तक पहुंची शिकायत
​Police raid on prostitution den : भिलाई नेहरू नगर में देह व्यापार के अड्डे पर पुलिस का छापा
Sai Cabinet Important Meeting on June 23 : वित्त, स्वास्थ्य और कृषि समेत कई मुद्दों पर होगी चर्चा
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Dowry Death Case Durg
Dowry Death Case Durg : दहेज प्रताड़ना से हुई नवविवाहिता की मौत, पति समेत 5 दोषियों को 10-10 साल की सजा

Dowry Death Case Durg  : सुनवाई के दौरान…

Korba Bike Dispute
Korba Bike Dispute : बाइक विवाद ने लिया हिंसक रूप, दोस्तों की मारपीट में एक घायल

Korba Bike Dispute : इसके बावजूद मामले की…

Thar Car Accident 
Thar Car Accident : जांजगीर-चांपा में दर्दनाक सड़क हादसा, थार की टक्कर से भाई-बहन की मौत

Thar Car Accident : सूचना मिलते ही पुलिस मौके…

Vaishali Nagar Welfare Scheme : वैशाली नगर में Gen Z से 60 वर्ष तक के नागरिकों के लिए 16 नई योजनाएं शुरू करेंगे विधायक रिकेश सेन
Vaishali Nagar Welfare Scheme : वैशाली नगर में Gen Z के लिए 10 अगस्त से 16 योजनाएं, 60 वर्ष तक के नागरिकों के लिए भी नई योजना शुरू करेंगे विधायक रिकेश सेन

सीजी भास्कर, 5 अगस्त। वैशाली नगर विधानसभा क्षेत्र…

Raigarh Road Safety
Raigarh Road Safety : पेड़ों पर लगाए जा रहे रेडियम रिफ्लेक्टर, रात में हादसे रोकने का अभियान

Raigarh Road Safety  :पुलिस ने लोगों से रात…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?