CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » UP में कांग्रेस की उम्मीदों को झटका, गुटबाजी का शिकार…सामने आईं तस्वीरें

UP में कांग्रेस की उम्मीदों को झटका, गुटबाजी का शिकार…सामने आईं तस्वीरें

By Newsdesk Admin
18/04/2025
Share

सीजी भास्कर, 18 अप्रैल। केन्द्रीय एजेंसी ईडी द्वारा नेशनल हेराल्ड केस में पार्टी नेता सोनिया गाँधी और राहुल गाँधी के खिलाफ चार्जशीट दाखिल किए जाने के बाद देश भर में कांग्रेस नेता ईडी और भाजपा सरकार के खिलाफ़ विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं, लेकिन मुरादाबाद में कांग्रेस दो गुटों में बंटी हुई नज़र आ रही है।

पार्टी हाईकमान ने पिछले महीने 20 मार्च को मुरादाबाद के जिला और महानगर अध्यक्षों की घोषणा की थी लेकिन दोनों के बीच गुटबाजी खुलकर सामने उस वक़्त आई जब महानगर अध्यक्ष जुनैद कुरैशी और जिला अध्यक्ष विनोद गुम्बर ने अपने अपने समर्थकों के साथ अलग अलग ED के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया।

जिला अध्यक्ष विनोद गुम्बर ने अपने समर्थकों के साथ मुख्य डाकघर के सामने प्रदर्शन किया तो महानगर अध्यक्ष जुनैद कुरैशी ने कलेक्ट्रेट पर अपने समर्थकों के साथ ED के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया।

दोनों नेताओं के बीच गुटबाजी तेज़ हो गयी है। मुख्य डाक घर पर विरोध प्रदर्शन करते हुए जिलाध्यक्ष विनोद गुंबर ने ईडी को केंद्र सरकार के हाथों की कठपुतली बताया और कहा कि सरकार के इशारे पर ईडी असंवैधानिक तरीके से कार्रवाई कर रही है।

मुख्य डाकघर पर प्रदर्शन करने वालों में मो अब्बास, अनिल शर्मा काले, इरम कदीर, आजम खां, अजय गोपाल रस्तोगी, सुहाना फात्मा, भयंकर सिंह बौद्ध आदि रहे।

जुनैद कुरैशी ने क्या कहा?

वहीं महानगर अध्यक्ष जुनैद कुरैशी के नेतृत्व में दूसरे गुट के कांग्रेस कार्यकर्ता आंबेडकर पार्क से कलेक्ट्रेट पर प्रदर्शन करते हुए पहुंचे और राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन जिलाधिकारी के प्रतिनिधि को सौंपा इस दौरान महानगर अध्यक्ष जुनैद कुरैशी कहा कि ईडी के माध्यम से भाजपा सत्ता का दुरुपयोग कर रही है और विपक्षी नेताओं को डराने प्रयास किया जा रहा है।

ज्ञापन देने वालों में फहीम मिर्जा, शमशेर अली, नदीम उद्दीन कातिब, मो. नईम, नदीम अंसारी, मोअज्जम अली आदि शामिल रहे।

अलग अलग प्रदर्शन करने को लेकर महानगर अध्यक्ष जुनैद कुरैशी का कहना है कि प्रदेश अध्यक्ष की तरफ से हमें जब निर्देश मिला तो हमने जिला अध्यक्ष से फोन पर बात की। तो उन्होंने कहा कि आप अपना कार्यक्रम ख़ुद जानो। मैं तो ठाकुर द्वारा तहसील में प्रदर्शन करने जा रहा हूँ। इसके बाद महानगर अध्यक्ष ने कलेक्टोरेट पर अपने समर्थकों के साथ प्रदर्शन किया। लेकिन बाद में जानकरी मिली की जिला अध्यक्ष ने महानगर में ही मुख्य डाक घर के सामने अपने समर्थकों के साथ प्रदर्शन किया है।

वहीं जब जिला अध्यक्ष विनोद गुम्बर से बात की गयी तो उन्होंने बताया कि पार्टी हाई कमान से उन्हें केंद्र सरकार के किसी कार्यालय के सामने प्रदर्शन करने को कहा गया था इसलिए उन्होंने मुख्य डाक घर के सामने अपने समर्थकों के साथ प्रदर्शन किया। महानगर अध्यक्ष ने खुद मुझे फोन नहीं किया था बल्कि उनके एक ठेकेदार ने फोन किया था। मैं क्या बात करता? हमारे बीच कोई विवाद नहीं है।

सूत्रों के मुताबिक दोनों नेताओं के बीच गुटबाज़ी चल रही है हालाँकि अभी दोनों को पद मिले हुए एक महीना भी नहीं हुआ है।

सौरभ चंद्राकर के प्रत्यर्पण के बाद छत्तीसगढ़ के कई दिग्गजों की बढ़ सकती हैं मुश्किलें? पिटारे में कौन कौन रहे सहयोगी…पूर्व मुख्यमंत्री से लेकर इन अधिकारियों के भी हैं नाम
Rajasthan: BJP विधायक बहादुर सिंह कोली का बड़ा आरोप, कांग्रेस सांसद को बताया ‘देसी कुत्ता’
Cyber Crime Rajasthan: कहीं जामताड़ा न बन जाए राजस्थान का डीग! तीन महीने में 615 ठग गिरफ्तार, 100 करोड़ की ठगी का पर्दाफाश
Rajasthan Gold Reserve : बांसवाड़ा की जमीन के नीचे छिपा 1.20 टन सोना, GSI रिपोर्ट से मचा हलचल
Election Result : बंगाल चुनाव परिणाम में पीड़िता की मां को बढ़त, पानीहाटी सीट पर क्या बन रही स्थिति
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Hotel Financial Fraud Case
Hotel Financial Fraud Case : रायपुर के होटल में 28 लाख की वित्तीय गड़बड़ी का आरोप, दो अकाउंटेंट पर FIR

Hotel Financial Fraud Case : तेलीबांधा पुलिस ने…

Manendragarh Ganja Smuggling Case
Manendragarh Ganja Smuggling Case : कपड़ों के गट्ठरों के बीच छिपाकर ले जा रहे थे 9 क्विंटल गांजा, 6 तस्कर गिरफ्तार

Mankendragarh Ganja Smuggling Case : पुलिस अब गिरफ्तार…

Woman Suspicious Death Case
Woman Suspicious Death Case : बिलासपुर में विवाहिता की संदिग्ध मौत, मायके वालों ने लगाया हत्या का आरोप

Woman Suspicious Death Case :पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के…

WhatsApp Account Ban Avoid Tips
WhatsApp Account Ban Avoid Tips : WhatsApp अकाउंट रखना है सुरक्षित तो इन गलतियों से रहें दूर, वरना हो सकता है बैन

WhatsApp Account Ban Avoid Tips : अकाउंट पर…

Raigarh House Theft
Raigarh House Theft : सूने मकान का ताला तोड़कर 8 लाख की चोरी, दशगात्र में गया था परिवार

Raigarh House Theft : घटना के बाद लक्ष्मी…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?