CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » मालदा पहुंचे बंगाल के राज्यपाल सीवी आनंद बोस, मुर्शिदाबाद हिंसा के पीड़ितों से राहत कैंप में करेंगे मुलाकात

मालदा पहुंचे बंगाल के राज्यपाल सीवी आनंद बोस, मुर्शिदाबाद हिंसा के पीड़ितों से राहत कैंप में करेंगे मुलाकात

By Newsdesk Admin
18/04/2025
Share

पश्चिम बंगाल , 18 अप्रैल 2025 :

CV Ananda Bose Visit Malda: पश्चिम बंगाल के राज्यपाल सीवी आनंद बोस मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के अनुरोध को दरकिनार करते हुए मालदा पहुंचे. राज्यपाल यहां मुर्शिदाबाद हिंसा से भागे पीड़ितों से मुलाकात करेंगे. उन्होंने कहा, “मैं पीड़ितों से मिलने और क्षेत्र से प्राप्त रिपोर्टों की पुष्टि करने के लिए वहां जा रहा हूं. मैं अस्पतालों, पीड़ितों के आवासों और राहत शिविरों में जाऊंगा. केंद्रीय बल और राज्य पुलिस वहां एक साथ हैं और स्थिति जल्द ही सामान्य हो जाएगी.”

शिविरों में रह रहे लोगों से मिलेंगे राज्यपाल

राज्यपाल सीवी आनंद बोस ने कहा कि वे शिविरों में रह रहे लोगों की शिकायतें सुनेंगे, उनके जरूरतों को समझेंगे और फिर उचित कार्रवाई करेंगे. राजभवन के एक वरिष्ठ अधिकारी के अनुसार, राज्यपाल व्यक्तिगत रूप से स्थिति का आकलन करने के लिए मुर्शिदाबाद की अपनी यात्रा को आगे बढ़ा सकते हैं.

जान बचाने के लिए घर छोड़कर भागे स्थानीय लोग

वक्फ (संशोधन) अधिनियम के खिलाफ विरोध प्रदर्शन के दौरान 11 और 12 अप्रैल को मुर्शिदाबाद जिले के मुस्लिम बहुल इलाकों शमशेरगंज, सुती, धुलियान और जंगीपुर में हिंसा भड़क उठी, जिसमें तीनो लोगों की जान चली गई. कई स्थानीय निवासी अपनी जान बचाने के लिए अपने घर छोड़कर भाग गए और उन्होंने पड़ोसी मालदा जिले में बनाए गए शिविरों में शरण ली.

मुर्शिदाबाद के दंगा प्रभावित इलाकों में राज्य पुलिस के साथ अर्धसैनिक बलों को तैनात किया गया है, जहां से अब तक 274 लोगों को तोड़फोड़ और दंगे में कथित संलिप्तता के लिए गिरफ्तार किया गया है. इस बीच, राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग (एनएचआरसी) ने भी मुर्शिदाबाद जिले में हिंसा के बाद की स्थिति की जांच के लिए एक टीम मालदा जिले में भेजी.

CM ममता ने मुर्शिदाबाद दौरा स्थगित करने की अपील की

पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने गुरुवार (17 अप्रैल 2025) को राज्यपाल सीवी आनंद बोस से हिंसा प्रभावित मुर्शिदाबाद जिले का प्रस्तावित दौरा स्थगित करने का अनुरोध किया था. उन्होंने कहा था, “मैं राज्यपाल से कुछ और दिन प्रतीक्षा करने की अपील करूंगी क्योंकि विश्वास बहाली के उपाय किए जा रहे हैं.” हालांकि राज्यपाल ने कहा कि वह निश्चित रूप से मुर्शिदाबाद का दौरा करेंगे.

छत्‍तीसगढ़ गृह विभाग सलाहकार बोर्ड का पुनर्गठन, हाई कोर्ट के जस्टिस नरेंद्र कुमार व्‍यास बने अध्‍यक्ष
CG कोल लेव्ही स्कैम 🛑 IAS समीर बिश्नोई, रानू साहू व सौम्या चौरसिया के 19 ठिकानों पर फिर से छापे, राजस्थान कर्नाटक में भी एसीबी की टीम ने दी दबिश
CBSE portal cyber attack case : दिल्ली पुलिस की एंट्री, बोर्ड बोला- डेटा लीक नहीं हुआ
High Court Bilaslpur : संविदा सेवा वृद्धि निरस्तीकरण पर हाई कोर्ट ने लगाई रोक, मेडिकल कॉलेज से मांगा जवाब
Kerala Fireworks Accident 🛑 कासरगोड के मंदिर में आतिशबाजी के दौरान हादसा 🔥 डेढ़ सौ से ज्यादा घायल, 8 गंभीर
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Rahul Gandhi Chintamani Maharaj Meeting : रायपुर एयरपोर्ट पर राहुल गांधी और चिंतामणि महाराज की मुलाकात से गरमाई सियासत

Rahul Gandhi Chintamani Maharaj Meeting

Lionel Messi : ऑस्ट्रिया के खिलाफ मैदान में उतरते ही मेसी के सामने इतिहास रचने का सुनहरा मौका

सीजी भास्कर, 22 जून। फीफा विश्व कप 2026…

OnePlus 13 : प्रीमियम फोन खरीदने वालों के लिए मौका, इस दमदार स्मार्टफोन की कीमत में आई बड़ी गिरावट

सीजी भास्कर, 22 जून। महंगे स्मार्टफोन खरीदने की…

Raipur Waterlogging Issue : नेता प्रतिपक्ष का आरोप, चेतावनी के बावजूद नहीं हुई नाले की सफाई

Raipur Waterlogging Issue

Virat Kohli Favourite Song : ‘विनिंग स्पीच’ फेवरेट गाना, पिता की याद से जुड़ा भावुक किया खुलासा

Virat Kohli Favourite Song

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?