CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » वरमाल के बाद मंडप पर बैठा था दूल्हा, तभी मचा शोर- दुल्हन तो भाग गई; बारात ने फिर…

वरमाल के बाद मंडप पर बैठा था दूल्हा, तभी मचा शोर- दुल्हन तो भाग गई; बारात ने फिर…

By Newsdesk Admin
19/04/2025
Share

सीजी भास्कर, 19 अप्रैल। उत्तर प्रदेश के कानपुर में शादी का एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है. यहां मंडप में आने से पहले दुल्हन फरार हो गई. जब इसकी जानकारी दुल्हन के परिजनों को हुई तो वह और उनके रिश्तेदार भी धीरे-धीरे वहां से खिसक गए. शादी कराने वाला बिचौलिया भी गायब हो गया. दूल्हे पक्ष ने जो जेवर दुल्हन के लिए लेकर आए भी उसके परिजन ले गए. दूल्हे ने इसकी शिकायत पुलिस से की. इधर, बारात बिन दुल्हन वापस लौट गई.

Contents
  • फेरे की रस्मों के लिए नहीं आई दुल्हन
  • परिजन और बिचौलिया हुए गायब
  • पुलिस कर रही तलाश

घटना कानपुर के पनकी कला गांव की है, जहां द्वारचार और चढ़ावा की रस्म के समय शादी के सभी काम बड़े ही विधि-विधान से हुए. उस समय तक दूल्हे को नहीं अंदाजा था कि वह बारात जरूर लेकर आया है, लेकिन उसको यहां से बिना दुल्हन खाली हाथ लौटना पड़ेगा.

फेरे की रस्मों के लिए नहीं आई दुल्हन

जानकारी के अनुसार, शिवली के केसरी सेवाड़ा गांव के रहने वाले वीरू तमिलनाडु में एक प्राइवेट कंपनी में काम करता है. उसकी शादी पनकी कला निवासी युवती से तय हुई थी. बीते बुधवार वीरू बारात लेकर दुल्हन पक्ष के घर पहुंचा. शादी की सभी रस्म में अच्छे से चल रही थी. लेकिन, देर रात मंडप में फेरे की रस्मों के लिए दुल्हन नहीं आई. जब वीरू के पिता राकेश ने लड़की के माता-पिता से दुल्हन को काफी देर हो जाने पर लेकर आने को बोला तो उन्होंने बताया कि लड़की अपने भाई के साथ कहीं गई है, अभी आ जाएगी.

परिजन और बिचौलिया हुए गायब

इसके बाद लड़की के माता-पिता अपनी लड़की को ढूंढने निकले. जब वह नहीं मिली तो वह भी मौके से गायब हो गए. सुबह हो जाने तक दुल्हन का कोई अता पता नहीं लगा. इसके बाद लड़की पक्ष के रिश्तेदार भी एक एक करके गायब हो गए. मामले में जब लड़के वाले ने बिचौली से शादी का जेवर और खर्च हुए पैसे की वापसी की बात करी तो वह भी उन्हें लड़की वालों से बात करने की बात का हवाला देकर मौके से रफूचक्कर हो गया. इसके बाद बिना दुल्हन बारात और दूल्हा घर वापस लौट गए.

पुलिस कर रही तलाश

दूल्हा पक्ष ने पनकी थाने में पूरी घटना की तहरीर देकर शिकायत दर्ज कराई. इस मामले में थाना अध्यक्ष मानवेंद्र सिंह ने बताया कि बारात लेकर आए दूल्हे के पिता राकेश ने उसकी मां और शादी तय कराने वाले बिचवानी के खिलाफ तहरीर दी है. मामले में लड़की और उसके परिजनों की तलाश की जा रही है. आरोपियों के गिरफ्त में आने के बाद अग्रिम कानूनी कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी.

Doctor’s dirty act : ‘उसने मुझे गले लगाया और…’ स्किन जांच के बहाने….युवती ने बताई आपबीती
Delhi Fire: दिल्ली के शाहदरा में ई-रिक्शा चार्ज करते समय इमारत में लगी आग, 2 बच्चे समेत 6 झुलसे
अब्बू नहीं दरिंदा है, मेरे साथ… मासूम ने रो-रोकर नानी को बताई आप बीती
पुलिस टीम पर हमला: 5 आरोपी गिरफ्तार, फरार बदमाशों की तलाश जारी
Coaching Centre Blast in Farrukhabad: फर्रुखाबाद कोचिंग सेंटर ब्लास्ट में दो छात्रों की मौत, जांच के आदेश
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

स्मृति ईरानी बनीं छत्तीसगढ़ BJP की प्रदेश प्रभारी, हरियाणा का भी प्रभार

भारतीय जनता पार्टी ने संगठन में बदलाव करते…

Sheetla Mai Temple
Sheetla Mai Temple : शीतला माई मंदिर की दानपेटी तोड़कर चोरी, दूसरा आरोपी भी गिरफ्तार

सीजी भास्कर, 23 सितंबर। शहर के प्रसिद्ध शीतला…

Chhattisgarh Treated Water : 6 शहरों में 338 MLD STP तैयार, 50 किमी दायरे में उद्योग-रेलवे तलाशेंगे पानी के खरीदार
Chhattisgarh Treated Water : 6 शहरों में 338 MLD STP तैयार, 50 किमी दायरे में उद्योग-रेलवे तलाशेंगे पानी के खरीदार

सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट से निकलने वाले उपचारित पानी…

Bhilai Satta Case : बीआरपी चौक नर्सरी में सट्टा लिखते आरोपी गिरफ्तार, 5 सट्टा-पट्टी और नगदी जब्त
Bhilai Satta Case : बीआरपी चौक नर्सरी में सट्टा लिखते आरोपी गिरफ्तार, 5 सट्टा-पट्टी और नगदी जब्त

अवैध सट्टा कारोबार के खिलाफ कार्रवाई (Bhilai Satta…

Alda Deori Protest
Alda Deori Protest : अल्दा-देवरी में फिर आंदोलन की तैयारी, 24 सितंबर को ग्रामीण करेंगे धरना-प्रदर्शन

देवरी के ग्रामीणों ने अपनी शिकायतों के निराकरण…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?