CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » घोड़ी पर बैठाकर बिंदौरी निकाली, बैंड-बाजे पर जमकर नाची… लेकिन शादी से एक दिन पहले कुएं से मिली दुल्हन की लाश

घोड़ी पर बैठाकर बिंदौरी निकाली, बैंड-बाजे पर जमकर नाची… लेकिन शादी से एक दिन पहले कुएं से मिली दुल्हन की लाश

By Newsdesk Admin
19/04/2025
Share

सीजी भास्कर, 19 अप्रैल। राजस्थान के डूंगरपुर में शादी से एक दिन पहले दुल्हन की मौत हो गई. उसका शव शुक्रवार दोपहर करीब 2 बजे घर से 100 मीटर दूर कुएं में पड़ा मिला. गुरुवार रात को गांव में दुल्हन को घोड़ी पर बैठाकर धूमधाम से बिंदौरी (बिनौला) निकाली थी. शनिवार को बारात आने वाली थी, लेकिन उससे पहले ही दुल्हन की मौत से हड़कंप मच गया.

दुल्हन की मौत से घर में शादी की खुशियां मातम में बदल गईं. मामला सरोदा थाना क्षेत्र के शिवराजपुर गांव का का है. युवती के पिता ने हत्या की आशंका जताई है. थानाधिकारी ने बताया- नारायणलाल पुत्र मोगजी प्रजापत निवासी शिवराजपुर की ओर से रिपोर्ट दी गई है. इसमें बताया कि उनकी बेटी नेहा प्रजापत (21) की 19 अप्रैल को शादी होनी थी. लेकिन, शुक्रवार दोपहर घर से कुछ ही दूरी पर नेहा का शव कुएं में मिला.

गांव के लोगों ने शव देखा तो परिवार को सूचना दी. परिवार के लोग दौड़कर मौके पर पहुंचे. नेहा को कुएं से बाहर निकाला. उसे तुरंत ही सागवाड़ा अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया. शव को मॉर्च्युरी में रखवाया है. पिता नारायणलाल ने पुलिस को शिकायत में बताया कि नेहा की शनिवार को शादी होने वाली थी. इसके लिए वह खुश थी. वह आत्महत्या नहीं कर सकती. उसे ऐसा करने के लिए किसी ने मजबूर किया है या उसकी हत्या कर शव कुएं में फेंका है.

शादी के घर में पसरा मातम

ग्रामीणों ने बताया कि भीलुड़ा गांव से शनिवार सुबह बारात आने वाली थी. बारात के स्वागत और खाने-पीने के लिए मिठाई व अन्य चीजें बनाई जा रही थीं. इसके साथ ही टेंट-डेकोरेशन समेत अन्य बंदोबस्त कर रहे थे. गुरुवार रात को दुल्हन नेहा का घोड़ी पर बैठाकर बिंदौरी भी निकाली गई थी. बैंड-बाजे के साथ बिंदौरी में खूब मौज-मस्ती और डांस किया, लेकिन आज की घटना से गांव में मातम पसर गया है. नेहा के पिता गांव में ही खेती-बाड़ी करते हैं. फिलहाल पुलिस मामले की तफ्तीश में जुटी हुई है.

Nun Arrest Chhattisgarh : ननों की गिरफ्तारी पर गरमाई राजनीति, संसद में विरोध, सरकार ने जताई बस्तर की बेटियों की सुरक्षा पर चिंता
दुर्ग से हरिद्वार तक सीधी रेल सेवा प्रारंभ करने विधायक रिकेश ने पीएम मोदी और रेल मिनिस्टर को लिखा पत्र, वैकल्पिक व्यवस्था का भी दिया सुझाव
Australia Social Media Ban Under-16 : 16 साल से कम उम्र के लिए इंटरनेट मीडिया प्रतिबंध, कानून को अदालत में दी चुनौती
Chhattisgarh: कलेक्टर ने दिव्यांग बच्चों और वृद्धजनों के साथ मनाई होली, खुशी के रंग बिखेरे..
iPhone 17 होगा और महंगा? जानिए क्यों बढ़ सकती है कीमत, सितंबर में लॉन्चिंग तय

Quick Link

  • My Bookmark
  • Interests
  • Contact Us
  • Blog Index
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Chandlidih Eco Tourism : छत्तीसगढ़ में घूमने के लिए मिला नया ठिकाना, रामनामी संस्कृति के साथ नौकायन और पहाड़ों की सैर का मिलेगा मौका
Chandlidih Eco Tourism : छत्तीसगढ़ में घूमने के लिए मिला नया ठिकाना, रामनामी संस्कृति के साथ नौकायन और पहाड़ों की सैर का मिलेगा मौका

सारंगढ़-बिलाईगढ़ जिले के बिलाईगढ़ विकासखंड स्थित चंदलीडीह में…

Narayanpur Fish Farming : धान की खेती के साथ मछली पालन से चमकी किस्मत
Narayanpur Fish Farming : धान की खेती के साथ मछली पालन से चमकी किस्मत

बेलगांव के किसान नीलकंठ नाग ने धान की…

Dharohar Portal Chhattisgarh : अब घर बैठे तैयार होंगे रजिस्ट्री के दस्तावेज, रायपुर में शुरू हुआ नए पोर्टल का ट्रायल
Dharohar Portal Chhattisgarh : अब घर बैठे तैयार होंगे रजिस्ट्री के दस्तावेज, रायपुर में शुरू हुआ नए पोर्टल का ट्रायल

छत्तीसगढ़ में जमीन और मकान की रजिस्ट्री (Chhattisgarh…

Chhattisgarh Agriculture Export : छत्तीसगढ़ के सुगंधित चावल अब पहुंचेंगे यूरोप! स्पेन में वैश्विक बाजार के लिए बनी रणनीति
Chhattisgarh Agriculture Export : छत्तीसगढ़ के सुगंधित चावल अब पहुंचेंगे यूरोप! स्पेन में वैश्विक बाजार के लिए बनी रणनीति

 छत्तीसगढ़ के पारंपरिक सुगंधित चावल और विशिष्ट कृषि…

Sakti Gambling Raid Case : जुआ पकड़ने गई पुलिस की कार्रवाई पर बवाल, युवक की मौत के बाद प्रशिक्षु SI निलंबित
Sakti Gambling Raid Case : जुआ पकड़ने गई पुलिस की कार्रवाई पर बवाल, युवक की मौत के बाद प्रशिक्षु SI निलंबित

सक्ती जिले के हसौद थाना क्षेत्र में जुआ…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?