CG BhaskarCG Bhaskar
Aa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Aa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » Anurag Kashyap: अनुराग कश्यप की जाति विशेष पर टिप्पणी को लेकर बढ़ा विवाद, मुंबई के वकीलों ने खोला मोर्चा

Anurag Kashyap: अनुराग कश्यप की जाति विशेष पर टिप्पणी को लेकर बढ़ा विवाद, मुंबई के वकीलों ने खोला मोर्चा

By Newsdesk Admin 19/04/2025
Share

18 अप्रैल 2025 :

Anurag Kashyap Latest News: फिल्म निर्देशक अनुराग कश्यप एक बार फिर अपने बयानों के कारण विवादों में हैं. इस बार का मामला कुछ ज्यादा गंभीर होता दिख रहा है, क्योंकि उन पर एक जाति विशेष के खिलाफ बेहद अभद्र टिप्पणी करने का आरोप लगा है. अपने बयानों के चलते अक्सर सुर्खियों में रहने वाले कश्यप इस बार कानूनी पचड़े में फंसते नजर आ रहे हैं.

हाल ही में अनुराग कश्यप द्वारा इंस्टाग्राम (Instagram) पर कथित रूप से एक जाति विशेष को लेकर की गई आपत्तिजनक टिप्पणी को लेकर एडवोकेट आशुतोष दुबे ने मोर्चा खोल दिया है. दुबे ने मुंबई पुलिस आयुक्त को पत्र लिखकर अनुराग के खिलाफ शिकायत दर्ज करवाई है और मामले में FIR की मांग की है. उनका कहना है कि कश्यप की टिप्पणी न सिर्फ अपमानजनक है, बल्कि यह समाज में नफरत फैलाने वाली है, जिसे किसी भी हाल में नजरअंदाज नहीं किया जा सकता.

वकील ने की ये अपील

पत्र में दुबे ने साफ तौर पर लिखा है कि ऐसी भाषा न केवल सामाजिक सद्भाव को नुकसान पहुंचाती है, बल्कि कानून के तहत दंडनीय भी है. उन्होंने पुलिस से अपील की है कि मामले को गंभीरता से लेते हुए जल्द से जल्द कानूनी कार्रवाई की जाए.

मुंबई पुलिस कमिश्नर से मुलाकात करेंगे वकील

इस मुद्दे पर एडवोकेट आशीष राय ने भी प्रतिक्रिया दी है. उन्होंने कहा कि कश्यप की टिप्पणी बेहद आपत्तिजनक और जातीय भावना को ठेस पहुंचाने वाली है. राय ने जानकारी दी कि वे भी इस मामले को लेकर मुंबई पुलिस कमिश्नर से मुलाकात करेंगे और कड़ी कानूनी कार्रवाई की मांग रखेंगे.

फिल्मी दुनिया से जुड़ी हस्तियों के लिए ज़ुबान पर संयम रखना जितना जरूरी है, उतना ही संवेदनशील मुद्दों पर सोच-समझकर बोलना भी. अनुराग कश्यप के लिए यह मामला एक बार फिर साबित करता है कि विवादित बयान किस तरह से उन्हें मुश्किल में डाल सकते हैं.

You Might Also Like

रायगढ़ में कुत्तों के हमले से कोटरी की मौत: पानी की तलाश में बस्ती पहुंचा, जंगल में मिला शव

Amit Shah reached Kolkata : BJP विधायक दल की बैठक में होंगे शामिल

4 accused of theft arrested in Janjgir-Champa : स्कूल और मकानों से चुराया सामान बरामद, आरोपियों को भेजा गया जेल

Politics heats up after bomb-making materials are found in the capital : डिप्टी CM साव ने विपक्ष पर साधा निशाना

Deputy CM Arun Saw attacks BJP leader’s PA’s murder : बोले- गुंडागर्दी बर्दाश्त नहीं, दोषियों पर होगी कड़ी कार्रवाई

Newsdesk Admin 19/04/2025
Share this Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Religious Sentiments Hurt Case
Religious Sentiments Hurt Case : हिंदू देवी-देवताओं पर अभद्र टिप्पणी के आरोपी की विहिप कार्यकर्ताओं ने की पिटाई

सीजी भास्कर, 08 मई : छत्तीसगढ़ के दुर्ग…

IMD Alert Chhattisgarh
IMD Alert Chhattisgarh : छत्तीसगढ़ में 50KM की रफ्तार से चलेगा अंधड़, बारिश के बीच बढ़ेगा पारा

सीजी भास्कर, 08 मई : छत्तीसगढ़ में आने…

Congress Protest Health System
Congress Protest Health System : स्वास्थ्य व्यवस्था पर सियासी संग्राम, कांग्रेस ने घेरा CMO ऑफिस

सीजी भास्कर, 08 मई : राजधानी रायपुर में…

Raipur Stadium Traffic Route
Raipur Stadium Traffic Route : रायपुर में आरसीबी, मुंबई और कोलकाता के बीच भिड़ंत, ट्रैफिक पुलिस ने जारी किया रूट मैप

सीजी भास्कर, 08 मई : नवा रायपुर के…

Road Project : जशपुर के इस अहम रास्ते की बदलेगी तस्वीर, करोड़ों की सड़क परियोजना का रास्ता साफ

सीजी भास्कर, 08 मई। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के…

You Might Also Like

छत्तीसगढ़ट्रेंडिंगदेश-दुनिया

रायगढ़ में कुत्तों के हमले से कोटरी की मौत: पानी की तलाश में बस्ती पहुंचा, जंगल में मिला शव

08/05/2026
छत्तीसगढ़ट्रेंडिंगदेश-दुनियाराजनीति

Amit Shah reached Kolkata : BJP विधायक दल की बैठक में होंगे शामिल

08/05/2026
अपराधछत्तीसगढ़ट्रेंडिंगदेश-दुनियाराज्य

4 accused of theft arrested in Janjgir-Champa : स्कूल और मकानों से चुराया सामान बरामद, आरोपियों को भेजा गया जेल

08/05/2026
अपराधछत्तीसगढ़ट्रेंडिंगदेश-दुनियाराजनीतिराज्य

Politics heats up after bomb-making materials are found in the capital : डिप्टी CM साव ने विपक्ष पर साधा निशाना

08/05/2026
छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix

Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?