CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » PM मोदी के कार्यक्रम में बदलाव, अब 29 मई को आएंगे बिहार, जानिए प्रधानमंत्री के दौरे का अपडेट

PM मोदी के कार्यक्रम में बदलाव, अब 29 मई को आएंगे बिहार, जानिए प्रधानमंत्री के दौरे का अपडेट

By Newsdesk Admin
17/05/2025
Share

17 मई 2025 :

PM Modi Bihar Visit: चुनावी साल में एक बार फिर पीएम मोदी बिहार आ रहे हैं. ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के बाद प्रधानमंत्री का पहला बिहार दौरा होने वाला है. हालांकि बिहार दौरे पर आ रहे पीएमी मोदी के कार्यक्रम में बदलाव हुआ है. अब 30 मई की बजाए 29 को बिहार आ जाएंगे. सूत्रों के मुताबिक, 29 मई को पटना में पीएम मोदी जय प्रकाश नारायण अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट के नए टर्मिनल का उद्घाटन कर सकते हैं. एयरपोर्ट का नया टर्मिनल भवन बनकर तैयार हो गया है.

करीब 1216 करोड़ रुपये की लागत एयरपोर्ट के टर्मिनल भवन को बनाने में आई है. पीएम मोदी दो दिवसीय दौरे के क्रम में 30 मई को विशाल सभा करेंगे. सासाराम के बिक्रमगंज में पीएम मोदी की रैली को काफी अहम माना जा रहा है. रैली में लाखों की भीड़ जुटने का दावा किया गया है. बीजेपी नेताओं और कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारी सौंप दी गई है. माना जा रहा है कि बिक्रमगंज की रैली में पीएम मोदी आतंकवाद के खिलाफ कड़ा संदेश दे सकते हैं.

बिक्रमगंज से पीएम मोदी फूंक सकते हैं चुनावी बिगुल

एनडीए की तरफ से पीएम मोदी के कार्यक्रम को सफल बनाने की जोर शोर से तैयारी जारी है. सूत्रों के मुताबिक, बिक्रमगंज की रैली से पीएम मोदी चुनावी शंखनाद कर सकते हैं. जनता के सामने एनडीए का रोडमैप भी पेश किया जा सकता है. पहलगाम आतंकी हमले के दो दिन बाद पीएम मोदी बिहार आए थे. 24 अप्रैल को राष्ट्रीय पंचायती राज दिवस पर मधुबनी में उन्होंने सभा को संबोधित किया था. संबोधन के दौरान आतंकियों को कल्पना से परे सबक सिखाने की चेतावनी दी गई थी.

बिहार को विकास परियोजनाओं की मिलेगी सौगात

ऑपरेशन सिंदूर के बाद एक बार फिर बिक्रमगंज में रैली को पीएम मोदी संबोधित करेंगे. ऐसे में बिहार को करोड़ों रुपये वाली परियोजनाओं के सौगात मिलने की उम्मीद है. पटना से सासाराम, वाराणसी-रांची फोरलेन हाई-वे, नवीनगर में 600 मेगावट के पावर प्लांट और बिहटा एयरपोर्ट विस्तारीकरण परियोजनाओं का शिलान्यास होना है. अक्टूबर नवंबर में प्रस्तावित विधानसभा चुनाव को देखते हुए सियासी सरगर्मी तेज है. एनडीए का मुकाबला महागठबंधन से है. दोनों गठबंधन चुनाव की तैयारियों में जुट गए हैं.

नई कार अभी खरीदें या दिवाली के बाद? GST बदलाव से कितना होगा फायदा, जानें पूरा हिसाब
High Court Missing Case : तुरंत एक्शन लें, देरी बर्दाश्त नहीं”— तीन बुजुर्ग लापता, हाई कोर्ट ने पुलिस को लगाई फटकार
भ्रष्टाचारियों पर कार्रवाई होगी, जेल भी जाएंगे – रामदास अठावले
पत्रकार को कुल्हाड़ी से काटा, सेप्टिक टैंक में लाश डालकर कर दी ढलाई, सीएम ने जताया दु:ख, बीजापुर में निकली मुकेश की अंतिम यात्रा
Bilaspur gets a big gift of development : 150 करोड़ के प्रोजेक्ट्स को मिली मंजूरी
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Chhattisgarh Weather Alert : 19 अगस्त तक भारी बारिश और वज्रपात का अलर्ट
Chhattisgarh Weather Alert : 19 अगस्त तक भारी बारिश और वज्रपात का अलर्ट

छत्तीसगढ़ में मानसून एक बार फिर सक्रिय हो…

Har Ghar Tiranga
Har Ghar Tiranga : तिरंगे के साथ गूंजा अहिवारा, हजारों लोगों ने निकाली रैली, अटल परिसर में पौधे लगाकर दिया बड़ा संदेश

नंदिनी अहिवारा में शुक्रवार को देशभक्ति का अलग…

Jharkhand Student Protest  :  झारखंड छात्र आंदोलन पर भूपेश बघेल की चुप्पी, अजय चंद्राकर ने कसा तंज, कहा...
Jharkhand Student Protest  :  झारखंड छात्र आंदोलन पर भूपेश बघेल की चुप्पी, अजय चंद्राकर ने कसा तंज, कहा…

झारखंड में छात्रों के आंदोलन (Jharkhand Student Protest)…

Illegal Liquor
Illegal Liquor : सिंगारपुर में शराब का अवैध कारोबार पकड़ाया, तीन आरोपी गिरफ्तार, 32 पाव शराब और बाइक जब्त

बलौदाबाजार-भाटापारा जिले के ग्राम सिंगारपुर में अवैध शराब…

Singarpur Crime
Singarpur Crime : दुकान में घुसकर धारदार हथियार से हमला, सिंगारपुर में तीन आरोपी गिरफ्तार, पुलिस ने शराब और दो बाइक जब्त की

सिंगारपुर में दुकान के भीतर घुसकर मारपीट और…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?