CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » मलखंब प्रैक्टिस के दौरान फंदे में फंसा 11 साल का बच्चा, दर्दनाक मौत…

मलखंब प्रैक्टिस के दौरान फंदे में फंसा 11 साल का बच्चा, दर्दनाक मौत…

By Newsdesk Admin
14/05/2025
Share

सीजी भास्कर, 15 मई। उज्जैन में मलखंब की प्रैक्टिस कर रहे एक बच्चे की गले में फंदा कसने से मौत हो गई। वह मंगलवार शाम को मकान की ऊपरी मंजिल पर वेंटिलेशन में बंधी रस्सी पर झूल रहा था। परिजन उसे तुरंत निजी अस्पताल ले गए, लेकिन तब तक उसकी सांसें थम चुकी थीं।

Contents
  • बच्चे बुलाने पहुंचे तो फंदे पर लटकता मिला
  • 17 मई को जन्मदिन है, काफी उत्साहित था

बुधवार को पोस्टमॉर्टम के बाद शव परिजन को सौंपा गया। घटना नागझिरी थाना क्षेत्र के मालनवासा स्थित तीन सौ क्वार्टर की है। योग्य लश्करी (11) अक्सर घर में ही मलखंब की प्रैक्टिस करता था।

योग्य के पिता नीरज लश्करी ने बताया कि उसे मलखंब करने का बहुत शौक था। इसके लिए उसने खुद ही मकान की ऊपरी मंजिल के वेंटिलेशन में एक मजबूत रस्सी बांध रखी थी।

मंगलवार शाम को वह अपने भाई-बहन के साथ खेल रहा था। कुछ देर बाद वह अकेले ऊपर चला गया और मलखंब की प्रैक्टिस करने लगा। इस दौरान रस्सी झूलते समय अचानक उसका संतुलन बिगड़ गया और गले में फंदा कस गया।

बच्चे बुलाने पहुंचे तो फंदे पर लटकता मिला

नीरज ने बताया कि कुछ देर बाद जब दूसरे बच्चे उसे बुलाने ऊपर पहुंचे, तो योग्य रस्सी के फंदे पर लटका मिला। उसकी मां ने तत्काल रस्सी काटकर उसे नीचे उतारा। उस समय उसकी सांसें चल रहीं थी। फौरन निजी अस्पताल ले जाया गया, लेकिन डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

17 मई को जन्मदिन है, काफी उत्साहित था

योग्य इस साल दूसरी कक्षा पास कर तीसरी में गया था। परिजन ने बताया कि योग्य खेलकूद और डांस में भी आगे था। परिवार में माता-पिता के अलावा एक बड़ा भाई और एक छोटी बहन है। 17 मई को अपने जन्मदिन को लेकर वो बहुत उत्साहित था और सभी को इनवाइट करना शुरू कर दिया था।

दो महिलाओं से तलाक लेकर अब अपनी तीसरी पत्नी को छोड़ने वाला सरकारी शिक्षक देगा 20 हजार भरण-पोषण, दूसरे मामले में पूर्व पति ने सार्वजनिक रूप से कान पकड़ कर मांगी माफी, बुर्जुग मां को धर्म परिवर्तन कर तंग करने वाली बेटियों का प्रकरण नस्तीबद्ध
Chhattisgarh Weather Update : अचानक लुढ़का पारा, रातें बनी सख्त, ठंड ने बढ़ाई चिंता
Gevra Robbery : गेवरा माइंस लूटकांड में पुलिस को बड़ी सफलता, नकाबपोश गिरोह के तीन आरोपी गिरफ्तार
Raipur Police Commissioner Order: थाना प्रभारी से आरक्षकों तक के तबादलों पर लगी रोक, कमिश्नरी लागू होते ही आदेश जारी
Bhilai News : जनता इंग्लिश मीडियम स्कूल और हायर सेकेण्डरी में धूमधाम से मना स्वतंत्रता दिवस
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

RCC Drain Kurud News
RCC Drain Kurud News : कुरूद नगर को मिली बड़ी सौगात, आरसीसी नालियों के निर्माण के लिए 99.25 लाख रुपए मंजूर

धमतरी जिले के कुरूद नगर की जल निकासी…

Police Transfer : पुलिस विभाग में बड़ा फेरबदल, TI-SI समेत कई पुलिसकर्मियों के तबादले
Police Transfer : पुलिस विभाग में बड़ा फेरबदल, TI-SI समेत कई पुलिसकर्मियों के तबादले

सीजी भास्कर, 30 जुलाई : सूरजपुर जिले में…

Vaishali Nagar Vidhayak : विधायक रिकेश सेन की समर्थकों से खास अपील, जन्मदिन पर पोस्टर नहीं, पेड़ लगाओ
Vaishali Nagar Vidhayak : विधायक रिकेश सेन की समर्थकों से खास अपील, जन्मदिन पर पोस्टर नहीं, पेड़ लगाओ

भिलाई नगर, 30 जुलाई। वैशाली नगर विधायक रिकेश…

Udanti Bridge Collapse : बारिश के कहर में बहा निर्माणाधीन पुल, छत्तीसगढ़-ओडिशा मार्ग प्रभावित
Udanti Bridge Collapse : बारिश के कहर में बहा निर्माणाधीन पुल, छत्तीसगढ़-ओडिशा मार्ग प्रभावित

सीजी भास्कर, 30 जुलाई : छत्तीसगढ़ के गरियाबंद…

Kiran Singh Deo Accident : भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण देव दिल्ली रेफर
Kiran Singh Deo Accident : भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण देव दिल्ली रेफर

छत्तीसगढ़ भाजपा प्रदेश अध्यक्ष और जगदलपुर विधायक किरण…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?