CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » राजधानी और न्यायधानी में धर्मांतरण पर हंगामा: बिलासपुर में प्रार्थना सभा में बाइबिल बांटने पर विवाद, रायपुर में बजरंग दल का प्रदर्शन…

राजधानी और न्यायधानी में धर्मांतरण पर हंगामा: बिलासपुर में प्रार्थना सभा में बाइबिल बांटने पर विवाद, रायपुर में बजरंग दल का प्रदर्शन…

By Newsdesk Admin
23/03/2025
Share

सीजी भास्कर, 23 मार्च |

छत्तीसगढ़ के 2 शहरों में रविवार को धर्मांतरण को लेकर जमकर बवाल हुआ। रायपुर और बिलासपुर में प्रार्थना सभा में धर्मांतरण की शिकायत पर हिंदू संगठन और बजरंग दल कार्यकर्ताओं मौके पर पहुंचे। रायपुर के मुजगहन और बिलासपुर के सरकंडा थाना इलाके का ये मामला है।

इससे पहले बिलासपुर में ही शुक्रवार को भी प्रार्थना सभा में बाइबिल बांटने पर बवाल हुआ था। हिंदू संगठन का आरोप है कि, पैसों का लालच देकर धर्म परिवर्तन कराया जा रहा था। इसके बाद पुलिस ने 7 लोगों को अरेस्ट किया। बिलासपुर में 13 दिनों में धर्मांतरण के 4 केस सामने आए हैं।

रायपुर में घर के अंदर धर्मांतरण की शिकायत

रायपुर बजरंग दल के जिला अध्यक्ष योगेश सैनी ने बताया कि मुजगहन थाना इलाके में धर्मांतरण की शिकायत मिली थी। यहां एक घर के भीतर कुछ लोग मिलकर धर्मांतरण की गतिविधियों में शामिल थे। इसके बाद हमने इसका कड़ा विरोध किया। इस मामले में पुलिस को शिकायत दी गई है। पुलिस से इस मामले में आश्वासन मिला है कि, आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

बिलासपुर के मोपका में दबिश

सरकंडा थाना इलाके के मोपका में धर्मांतरण की शिकायत पर हिन्दू संगठन और पुलिस ने दो घरों में दबिश दी। यहां दावा किया गया कि, प्रार्थना सभा के जरिए धर्मांतरण का प्रयास चल रहा था। हिंदू संगठन के लोगों ने कहा कि, धर्मांतरण के लिए लोगों का ब्रेनवॉश हो रहा है। कार्यकर्ताओं ने जमकर हंगामा किया। पुलिस ने भी धर्म विशेष की किताबें और साहित्य जब्त करते हुए चार लोगों को हिरासत में लिया है।

निराशा के बीच उम्मीद की किरण: SP ने युवाओं को सिखाया संघर्ष और सफलता का रास्ता
Mount Everest Success : माउंट एवरेस्ट फतह करने वाली अमिता श्रीवास पूरे छत्तीसगढ़ की बेटियों के लिए बनीं प्रेरणा
सूदखोर तोमर भाइयों की सूचना पर इनाम: 21 दिन से फरार, पुलिस ने बताया खतरनाक अपराधी…
30 मार्च को छत्तीसगढ़ आ सकते हैं PM मोदी: बिलासपुर में आमसभा, तैयारियों को लेकर कलेक्टर ने बुलाई बैठक..
Bilaspur Train Derailment : रेलवे ट्रैक पर छोड़ा JCB बकेट, मालगाड़ी डिरेल, 10 गिरफ्तार
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Shree Cement Strike: रोजगार की मांग पर श्री सीमेंट के खिलाफ हड़ताल

सीजी भास्कर, 21 अगस्त : स्थानीय युवाओं को…

Cyber Awareness Campaign: छात्राओं ने दिखाई प्रतिभा, साइबर फ्रॉड से बचाव की मिली जानकारी

सीजी भास्कर, 21 अगस्त : साइबर अपराधों के…

Farm Equipment Theft: किसानों के खेतों में चोरी का खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार

सीजी भास्कर, 21 अगस्त : बलौदाबाजार-भाटापारा में किसानों…

Dhamtari Police Action: उप जेल के सामने रील बनाना पड़ा भारी, दो युवक गिरफ्तार

सीजी भास्कर, 21 अगस्त : धमतरी में संवेदनशील…

US Plane Crash: पश्चिमी अलास्का में चार्टर प्लेन क्रैश, 8 लोग लापता

सीजी भास्कर, 21 अगस्त : अमेरिका के अलास्का…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?