CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » गाली-गलौज, मारपीट फिर मुंह में भरे कांच के टुकड़े… शादी के 6 महीने बाद पति का टॉर्चर, बोला- जान से मार दूंगा

गाली-गलौज, मारपीट फिर मुंह में भरे कांच के टुकड़े… शादी के 6 महीने बाद पति का टॉर्चर, बोला- जान से मार दूंगा

By Newsdesk Admin
20/04/2025
Share

सीजी भास्कर 20 अप्रैल उत्तर प्रदेश के फिरोजाबाद में नवविवाहिता के साथ मारपीट और उसे प्रताड़ित करने का मामला सामने आया है. नवविवाहिता को अपने शादी के सपनों को पूरा करने का भी मौका नहीं मिला. शादी के 6 महीने के बाद ही उसके साथ मारपीट की गई. पति ने उससे पांच लाख रुपए लाने का दबाव बनाया. पैसे नहीं लाने पर उसके मुंह में कांच के टुकड़े भरकर उसकी पिटाई की गई. पति ने उसको जलाकर मार डालने तक की धमकी दी और कहा कि उसका कोई कुछ नहीं कर पाएगा. विवाहिता ने पति समेत ससुराल वालों के खिलाफ मामला दर्ज कराया है.अभी शादी के 6 महीने ही हुए थे, विवाहिता ने शादी को लेकर देखे सपनों को भी पूरा नहीं कर पाई.

इससे पहले ही उसके पति और ससुरालवालों ने उसको प्रताड़ित करना शुरू कर दिया. पीड़िता ने बताया कि उसका पति उससे पांच लाख रुपए लाने का दबाव बना रहा था. पीड़िता 6 महीने तक ये सब झेलती रही लेकिन अब उसने पति और ससुराल वालों के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कराया है.5 लाख रुपए की कर रहे थे डिमांडपीड़िता आबादी खंजापुर की रहने वाली है, उसने अपने पति अनमोल के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है. उसने बताया कि उसकी शादी 6 महीने पहले हुई थी. शादी के कुछ दिन बाद ही उसको प्रताड़ित किया जाने लगा.

उसने बताया कि उसके पति के साथ ससुर, ननद , जेठानी और जेठ मारपीट करने लगे. उसके साथ गाली गलौज की जाने लगी, वहीं जब वो इसका विरोध करती तो उसके साथ मारपीट की जाती थी. उसने बताया कि पति कहता था कि मायके से 5 लाख रुपए लाकर दो, हम अपनी दुकान खोलेंगे.मुंह में कांच भर कर करते थे प्रताड़ितवहीं पीड़िता सोनी के पिता मजदूरी करते हैं, इसलिए इतने सारे पैसों का इंतजाम कर पाना उसके लिए संभव नहीं था. वहीं मारपीट और गाली गलौज के साथ पति का अत्याचार इतना बढ़ गया कि उसके मुंह में कांच के टुकड़े भर कर उसको प्रताड़ित किया जाने लगा.

वहीं उसको धमकी देता था कि अगर वो पुलिस में शिकायत करेगी तो उसको जलाकर मार डालेगा. पति द्वारा धमकी दी जाती है कि उसकी हत्या कर देगा और पीड़िता के भाई-पिता उसका कुछ नहीं कर पाएंगे.पति और ससुरालवालों के लगातार बढ़ रहे अत्याचार से परेशान होकर पीड़िता ने पति और ससुराल वालों को खिलाफ पुलिस में मुकदमा दर्ज कराया है. वहीं पीड़िता ने अपनी जान का भी खतरा बताया है.

मंगल पांडेय को ‘भारत रत्न’ देने की मांग, RLD बोला- ‘यह सम्मान का सम्मान होगा’
दुबई में खुलेगा एक और भारतीय संस्थान, IIM के बाद अब IIFT को भी मिली मंजूरी
आयोग की शिकायत पर बिलासपुर जेल प्रहरी Suspend, पत्नी और बच्चों का नहीं कर रहा था पालन पोषण
Interstate Mobile Tower Battery Theft: कोंडागांव में मोबाइल टावर बैटरी चोरी करने वाले अंतरराज्यीय गिरोह का खुलासा
महाराष्ट्र: नींद की गोलियां मिलाकर पति को करेले का जूस पिलाया, फिर घोंट दिया गला; क्यों कातिल बनी पत्नी?

Quick Link

  • My Bookmark
  • Interests
  • Contact Us
  • Blog Index
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

AI Fake Collector Order : AI से कलेक्टर का फर्जी आदेश बनाया, जब्त बाइक छुड़ाने पहुंचे… ऐसे खुली पोल, दो युवक गिरफ्तार
AI Fake Collector Order : AI से कलेक्टर का फर्जी आदेश बनाया, जब्त बाइक छुड़ाने पहुंचे… ऐसे खुली पोल, दो युवक गिरफ्तार

आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) की मदद से कलेक्टर के…

Durg Police Mobile Recovery : दुर्ग पुलिस का बड़ा कमाल! CEIR पोर्टल से खोज निकाले 201 मोबाइल, मालिकों को लौटाए 40 लाख रुपये के फोन
Durg Police Mobile Recovery : दुर्ग पुलिस का बड़ा कमाल! CEIR पोर्टल से खोज निकाले 201 मोबाइल, मालिकों को लौटाए 40 लाख रुपये के फोन

 छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले में गुम मोबाइल की…

Durg Knife Attack Case : पाहंदा चाकूबाजी कांड में बड़ा एक्शन! रायपुर से दबोचे गए तीन आरोपी, दो बाइक और हथियार जब्त
Durg Knife Attack Case : पाहंदा चाकूबाजी कांड में बड़ा एक्शन! रायपुर से दबोचे गए तीन आरोपी, दो बाइक और हथियार जब्त

 छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले में चाकूबाजी की वारदात…

Durg Murder Case : भाई की शराब की लत से तंग आकर बहन ने उठाया खौफनाक कदम, सीलबट्टे से वार कर ले ली जान
Durg Murder Case : भाई की शराब की लत से तंग आकर बहन ने उठाया खौफनाक कदम, सीलबट्टे से वार कर ले ली जान

उतई थाना क्षेत्र के ग्राम गोड़पेण्ड्री में 40…

Durg Ganja Smuggling : शिव मंदिर के पास चल रहा था गांजे का धंधा, पुलिस ने निगरानी बदमाश को दबोचा; 1.49 लाख का माल जब्त
Durg Ganja Smuggling : शिव मंदिर के पास चल रहा था गांजे का धंधा, पुलिस ने निगरानी बदमाश को दबोचा; 1.49 लाख का माल जब्त

छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले में शिव मंदिर के…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?