CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » MI vs CSK : रोहित- सूर्या के तूफान में उड़ी धोनी की चेन्नई, मुंबई ने लगाई जीत की हैट्रिक

MI vs CSK : रोहित- सूर्या के तूफान में उड़ी धोनी की चेन्नई, मुंबई ने लगाई जीत की हैट्रिक

By Newsdesk Admin
20/04/2025
Share
MI vs CSK
MI vs CSK

सीजी भास्कर, 20 अप्रैल :  इंडियन प्रीमियर लीग (IPL 2025) में रविवार को खेले गए मुंबई इंडियंस (MI vs CSK) और चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) के बीच मुकाबले में मुंबई ने चेन्नई को 9 विकेट से करारी शिकस्त दी. यह मैच मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेला गया. मुंबई इंडियंस के कप्तान हार्दिक पंड्या ने टॉस जीतकर चेन्नई को पहले बल्लेबाजी का न्योता दिया था.

चेन्नई (MI vs CSK) ने शिवम दुबे और रवींद्र जडेजा की फिफ्टी के दम पर 20 ओवर में 5 विकेट खोकर 176 रन बनाए थे. इसके जवाब में उतरी मुंबई ने रोहित शर्मा और सूर्यकुमार यादव की तूफानी बल्लेबाजी के दम पर 16वें ओवर में ही इसे चेज कर लिया और 9 विकेट से मैच जीत लिया. 

177 रनों के जवाब में उतरी मुंबई इंडियंस (MI vs CSK) की शुरुआत बेहद शानदार रही. रोहित शर्मा और रयान रिकल्टन कमाल की लय में दिखे. दोनों के बीच 63 रनों की साझेदारी हुई. 7वें ओवर में रिकल्टन को जडेजा ने आउट किया. लेकिन इसके बाद रोहित शर्मा और सूर्यकुमार यादव के बीच कमाल की साझेदारी हुई. दोनों ने छक्के-चौके की बरसात की. दोनों ने तूफानी अर्धशतक जमाया.

रोहित शर्मा ने 45 गेंदों में नाबाद 76 रनों की पारी खेली, जिसमें 6 छक्के और 4 चौके शामिल थे. वहीं सूर्या ने 30 गेंद में 68 रनों की तूफानी पारी खेली. सूर्या के बल्ले से 5 छक्के और 6 चौके निकले. जिसके चलते मुंबई ने 16वें ओवर में ही चेन्नई के 177 रनों के लक्ष्य को आसानी से चेज कर लिया. ये मुंबई इंडियंस की लगातार तीसरी जीत है. अंकतालिका में अब मुंबई इंडियंस 8 अंकों के साथ केकेआर के ऊपर छठे स्थान पर आ गई है. वहीं चेन्नई अब भी आखिरी पायदान पर है.

पहले बैटिंग करने उतरी चेन्नई की शुरुआत अच्छी नहीं रही. रचिन रविंद्र और शेख रशीद ने धीमी शुरुआत की. चौथे ही ओवर में रचिन रविंद्र अपना विकेट गंवा बैठे. वहीं इसके बाद 17 साल के आयुष म्हात्रे ने कमाल की बल्लेबाजी की. म्हात्रे ने 32 रन बनाए जिसमें 4 चौके और 2 छक्के शामिल थे. हालांकि, 7वें ओवर में वो दीपक चाहर का शिकार बने.

इसके बाद अगले ही ओवर में शेख रशीद भी अपना विकेट गंवा बैठे. लेकिन इसके बाद शिवम दुबे और रविंद्र जडेजा के बीच शानदार साझेदारी हुई. दुबे ने कुछ शानदार शॉट खेले. दुबे ने 32 गेंदों में 50 रनों की आतिशी पारी खेली. 17वें ओवर में उनका विकेट गिरा.

बुमराह ने उन्हें आउट किया. इसके बाद धोनी से अच्छी पारी की उम्मीद थी. लेकिन धोनी 6 गेंद में 4 रन ही बना सके और बुमराह ने उन्हें अपना शिकार बनाया. लेकिन दूसरी छोर पर खड़े रवींद्र जडेजा ने कमाल की फिफ्टी जड़ी, जिसके दम पर सीएसके ने 20 ओवर में 5 विकेट खोकर 177 रनों का टारगेट मुंबई के सामने रखा.

He lit up the Mumbai 𝙎𝙆𝙔 with his fireworks 🎇

Surya Kumar Yadav remained unbeaten on 68(30) and took #MI home 💙

Scorecard ▶ https://t.co/v2k7Y5sIdi#TATAIPL | #MIvCSK | @surya_14kumar pic.twitter.com/b9lp7LvYZR

— IndianPremierLeague (@IPL) April 20, 2025
India vs Pakistan Asia Cup 2025: सूर्या ने जीत को सेना और पहलगाम पीड़ितों को समर्पित किया
RCB vs DC IPL 2026 Match : दिल्ली में ‘रन युद्ध’ का महामुकाबला, आरसीबी और दिल्ली आज आमने-सामने
PV Sindhu Dubai Return : दुबई से भारत लौटीं पीवी सिंधू, एयरपोर्ट स्टाफ का जताया आभार; ऑल इंग्लैंड ओपन से चूकीं
IPL 2026: RCB को लेकर बड़ी खबर, ये 2 वेन्यू हो सकते हैं टीम के होम ग्राउंड
DC vs PBKS IPL 2026 : दिल्ली के ‘अखाड़े’ में आज पंजाब की अग्निपरीक्षा, क्या बाबू रोक पाएंगे अजेय सरपंच साहेब के सेना का विजय रथ
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Chhattisgarh Tourism Convention : देश-दुनिया के मंच पर छाया छत्तीसगढ़, बस्तर के झरनों से जनजातीय संस्कृति तक पर्यटन की नई उड़ान
Chhattisgarh Tourism Convention : देश-दुनिया के मंच पर छाया छत्तीसगढ़, बस्तर के झरनों से जनजातीय संस्कृति तक पर्यटन की नई उड़ान

छत्तीसगढ़ पर्यटन की नई पहचान (Chhattisgarh Tourism Convention)…

Bijapur Eklavya School Complaint : छात्राओं से दुर्व्यवहार की शिकायत पर CM साय सख्त, कलेक्टर को जांच और कार्रवाई के निर्देश
Bijapur Eklavya School Complaint : छात्राओं से दुर्व्यवहार की शिकायत पर CM साय सख्त, कलेक्टर को जांच और कार्रवाई के निर्देश

बीजापुर के एकलव्य आवासीय विद्यालय में छात्राओं के…

Chhattisgarh Minor Driving : 18 साल से कम उम्र के छात्रों ने बाइक निकाली तो होगी कार्रवाई, स्कूलों में चलेगा विशेष जांच अभियान
Chhattisgarh Minor Driving : 18 साल से कम उम्र के छात्रों ने बाइक निकाली तो होगी कार्रवाई, स्कूलों में चलेगा विशेष जांच अभियान

सीजी भास्कर, 13 सितंबर : छत्तीसगढ़ में 18…

Chhattisgarh Auto Market : ई-20 विवाद के बीच भी धड़ाधड़ बिके वाहन, अगस्त में 48,259 की बिक्री; पिछले साल से 1,715 ज्यादा
Chhattisgarh Auto Market : ई-20 विवाद के बीच भी धड़ाधड़ बिके वाहन, अगस्त में 48,259 की बिक्री; पिछले साल से 1,715 ज्यादा

ई-20 पेट्रोल को लेकर विवाद और ग्राहकों की…

CG Teacher Recruitment : दिव्यांगों के लिए शिक्षक भर्ती के नियम बदले, विशेष बीएड के साथ आरसीआई का जीवित पंजीयन जरूरी
CG Teacher Recruitment : दिव्यांगों के लिए शिक्षक भर्ती के नियम बदले, विशेष बीएड के साथ आरसीआई का जीवित पंजीयन जरूरी

छत्तीसगढ़ में दिव्यांग वर्ग के अभ्यर्थियों के लिए…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?