CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » छत्तीसगढ़ में कांग्रेस विधायक के PSO ने की खुदकुशी, 3 राउंड की फायरिंग, हाल ही में हुई थी शादी

छत्तीसगढ़ में कांग्रेस विधायक के PSO ने की खुदकुशी, 3 राउंड की फायरिंग, हाल ही में हुई थी शादी

By Newsdesk Admin
21/04/2025
Share

सीजी भास्कर 21 अप्रैल छत्तीसगढ़ के बलौदा बाजार जिले के भाटापारा से कांग्रेस विधायक इंद्र साव के पर्सनल सुरक्षा अधिकारी ने रविवार (20 अप्रैल) को खुद को गोली मार ली, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई. मृतक पीएसओ का नाम डिगेश्वर गागड़ा बताया जा रहा है. घटना भाटापारा थाने की है.Continues below advertisementजानकारी के मुताबिक घटना रविवार को कांग्रेस विधायक के घर के सामने वाले घर मे हुई है. डिगेश्वर कांग्रेस विधायक के निजी सुरक्षा अधिकारी के पद पर तैनात था. जानकारी के मुताबिक एक महीने पहले ही पीएसओ ने लव मैरिज की थी. पीएसओ ने खुद पर 3 बार फायरिंग की.

विधायक इंद्र साव ने जानकारी देते हुए बताया कि डिगेश्वर का व्यवहार बिल्कुल सामान्य था. घटना पर विधायक इंद्र साव ने बताया, ”विधानसभा चुनाव के बाद से ही डिगेश्वर गागड़ा उनकी सुरक्षा में तैनात था. विधायक के मुताबिक डिगेश्वर का व्यवहार बहुत ही सामान्य था, उसने एक महीने पहले ही लव मैरिज की थी. आज सुबह भी वो हमेशा की तरह ही काम पर आया था. दोपहर के खाना खाने अपने क्वार्टर में गया था. विधायक के मुताबिक किसी पारिवारिक कारण के चलते उनके पीएसओ ने यह आत्मघाती कदम उठाया होगा. जांच के बाद कारण स्पष्ट होंगे.”खून से लथपथ PSO जमीन पर गिर पड़ादरअसल, भाटापारा से कांग्रेस के विधायक इंद्र साव के घर के सामने ही उनके सुरक्षा अधिकारी डिगेश्वर गागड़ा का क्वार्टर है. रविवार दोपहर करीब 3 बजे डिगेश्वर खाना खाने का कहकर अपने क्वार्टर में गया था. जहां साढ़े 3 बजे के आसपास उसने खुद को गोली मार ली. गोली लगते ही गागड़ा खून से लथपथ होकर जमीन पर गिर गया.

फायरिंग की आवाज सुनकर जब तक आसपास के लोग गागड़ा के क्वार्टर में पहुंचे तक तक गागड़ा की मौत हो चुकी थी. लोगों ने तत्काल पुलिस को घटना की सूचना दी जिसके बाद मौके पर पहुंची भाटापारा पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया.पुलिस लगा रही खुदकुशी की वजह का पताघटना के बाद मौके पर पहुंचे बलौदा बाजार एसपी विजय अग्रवाल ने बताया कि विधायक के पीएसओ का शव उसके क्वार्टर में मिला था. शव पर बुलेट इंजरी के निशान भी है. घटनास्थल से बुलेट के 3 खाली खोखे भी बरामद हुए हैं. FSL की टीम ने मौके से सैम्पल कलेक्ट कर लिए हैं. घटना के पीछे क्या कारण हैं और घटना को कैसे अंजाम दिया? ये जांच पूरी होने के बाद ही पता चलेगा. फिलहाल पुलिस हर पहलू की जांच कर रही है.

सूरजपुर हत्याकांड के आरोपियों के साथ कांग्रेस MLA देवेंद्र यादव की फोटो वायरल कर भाजपा ने कसा तंज, कहा ‘खूब जमेगा रंग, जब जेल में बैठेंगे तीन यार’
Murder Mystery in Bilaspur: झाड़ियों में मिली महिला की अधजली लाश, साड़ी से बंधे पैर ने खोला सनसनीखेज राज
Sand on Panchayat NOC : पंचायत की एनओसी पर मिलेगा निर्माण के लिए रेत, विधायक ने किया बड़ा ऐलान
D.Ed Teacher Recruitment Protest: रायपुर में उबाल, परिजनों संग शिक्षा मंत्री के बंगले तक पहुंचे अभ्यर्थी
Bastar Horticulture Development News : बंदूक की गूंज से फलों और फूलों की महक तक का सफर, बस्तर में आए चमत्कारिक बदलाव
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Chhattisgarh Monsoon Rainfall Deficit : धीमी रफ्तार से बढ़ी चिंता, प्रदेश में सामान्य से 69 फीसदी कम बारिश

Chhattisgarh Monsoon Rainfall Deficit

Coaching Institute Safety Violations : सुरक्षा खामियां उजागर, कई जगह क्षमता से अधिक छात्र मिले

Coaching Institute Safety Violations

E-Challan Cyber Fraud Alert : छत्तीसगढ़ परिवहन विभाग ने जारी किया अलर्ट

E-Challan Cyber Fraud Alert

Bilaspur Fertilizer Stock Seized : बिना प्राधिकार पत्र खाद बिक्री पर कार्रवाई, 120 क्विंटल खाद का स्टॉक सील

Bilaspur Fertilizer Stock Seized

Telegram Ban Triggers : VPN डाउनलोड्स में रिकॉर्ड उछाल, एक दिन में 9.19 लाख इंस्टॉल

Telegram Ban Triggers 

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?