CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » जमशेदपुर में राजपूत करणी सेना के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष की गोली मारकर हत्या, हमलावरों ने गाड़ी से उतरते ही बरसाई गोलियां

जमशेदपुर में राजपूत करणी सेना के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष की गोली मारकर हत्या, हमलावरों ने गाड़ी से उतरते ही बरसाई गोलियां

By Newsdesk Admin
21/04/2025
Share

जमशेदपुर , 21 अप्रैल 2025 :

Karni Sena Vice President Murder: जमशेदपुर में अपराध का ग्राफ लगातार बढ़ता जा रहा है. इसका ताजा उदाहरण रविवार (20 अप्रैल) को उस समय देखने को मिला, जब श्री राजपूत करणी सेना के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष और झारखंड प्रदेश अध्यक्ष विनय सिंह की गोलियों से भूनकर हत्या कर दी गई. इस वारदात से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है.

विनय सिंह की हत्या के बाद करणी सेना के कार्यकर्ताओं ने डिमना रोड और नेशनल हाइवे 33 को जाम कर दिया. जानकारी के मुताबिक, यह हमला जमशेदपुर के एक भीड़भाड़ वाले इलाके में हुआ, जहां विनय सिंह किसी निजी कार्यक्रम में शामिल होने जा रहे थे. हमलावर पहले से घात लगाकर बैठे थे. जैसे ही विनय सिंह अपनी गाड़ी से उतरे, उन पर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी गई. इससे मौके पर ही उनकी मौत हो गई. चश्मदीदों का कहना है कि हमलावर बाइक पर सवार थे और घटना को अंजाम देने के बाद फरार हो गए.

अभी तक हमलावरों का नहीं चला पता

मृतक विनय सिंह करणी सेना के तेजतर्रार नेता माने जाते थे और राज्य भर में उनकी सक्रियता काफी थी. उनकी हत्या को राजनीतिक और संगठनों के बीच बढ़ते तनाव से भी जोड़कर देखा जा रहा है. हालांकि पुलिस अभी तक किसी ठोस नतीजे पर नहीं पहुंची है.

बालिगुमा में खेत के पास मिला है शव

पुलिस ने बताया कि करणी सेना के प्रदेश अध्यक्ष विनय सिंह का शव बालिगुमा में नेशनल हाईवे से लगभग 250 मीटर की दूरी पर एक खेत के पास मिला है. उनके शव के पास से एक कंट्री मेड पिस्तौल और एक स्कूटी भी बरामद हुई है. विनय सिंह का मोबाइल भी मिला है.

विनय सिंह वहां कैसे पहुंचे, इसकी जांच की जा रही है. पुलिस को सूचना दी गई थी कि विनय सिंह सुबह 11:30 बजे घर से निकले हैं. उनका कुछ पता नहीं चल रहा है. उनके फोन की लोकेशन बालीगुमा में मिली. इसके बाद उनका शव बरामद हुआ.

मामले में SIT गठित

मामले की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा. सीनियर पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे और जांच के लिए एसआईटी का गठन किया गया. आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं और हमलावरों की तलाश जारी है.

हत्या के विरोध में करणी सेना का प्रदर्शन, NH-33 बंद

बालीगुमा क्षेत्र में विनय सिंह की संदिग्ध हालात में हत्या के बाद क्षत्रिय समाज और करणी सेना के कार्यकर्ताओं ने डिमना चौक और एनएच-33 को जाम कर दिया. मृतक का शव खेत में पिस्तौल और शराब की बोतलों के साथ मिला, जिससे क्षेत्र में आक्रोश फैल गया.

प्रदर्शनकारियों ने हत्यारों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर सड़क पर उतरकर यातायात अवरुद्ध कर दिया. मौके पर पहुंचे पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों, जिनमें दो डीएसपी शामिल थे, ने स्थिति को नियंत्रित करने का प्रयास किया और जल्द गिरफ्तारी का आश्वासन दिया. फिलहाल इलाके में तनाव बना हुआ है और पुलिस मामले की गंभीरता से जांच कर रही है.

पुलिस ने लोगों को दिया सख्त कार्रवाई का आश्वासन

जमशेदपुर ग्रामीण एसपी ऋषभ गर्ग का कहना है कि एक व्यक्ति की मृत्यु हुई है. यहां पर इस संदर्भ में लोगों ने डिमना चौक जाम किया है. हम लोग आग्रह करते हैं कि आप लोग यहां से जाएं ताकि हम लोग अपनी कार्रवाई को आगे बढ़ा सकें. सारे ऑफिसर यहीं पर हैं. आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी होगी.

हेलमेट नहीं लगाया तो कार मालिक का कटा चालान, छग ट्रैफिक पुलिस ने भेजा ई चालान लिखा – “हेलमेट नहीं लगाया, पांच सौ रुपए फाइन दो” कार मालिक कह रहा मैं तो महीनों रायपुर गया ही नहीं…
Tejas Mk1A First Flight India : अब इंडियन एयरफोर्स दुश्मन पर बरसाएगा ‘स्वदेशी प्रहार’, तेजस Mk1A ने भरी पहली उड़ान
11 बजे कुणाल कामरा की धुलाई करेंगे’, मुंबई में तोड़फोड़ के बाद शिवसेना नेता ने कॉमेडियन को पीटने की दी धमकी
CSK Playoff Qualification: 8 मैचों में सिर्फ 2 जीत, SRH के खिलाफ हारकर भी प्लेऑफ में जा सकती है CSK? जानें पूरा समीकरण
बिजनौर: कर्ज में डूबे परिवार को मौत लगी आसान, सभी लोगों ने एक साथ खाया जहर
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

India vs Sri Lanka Test 2026
India vs Sri Lanka Test 2026 : गॉल टेस्ट के बीच बदला अंपायर, रॉड टकर की अचानक बिगड़ी तबीयत

India vs Sri Lanka Test 2026 :गॉल टेस्ट…

Dhamtari Cattle Smuggling
Dhamtari Cattle Smuggling : ई-रिक्शा में ठूंसकर ले जा रहे थे 5 मवेशी, पुलिस ने दबोचे दो तस्कर

Dhamtari Cattle Smuggling :प्रारंभिक कार्रवाई के आधार पर…

Operation Sipahi Raksha Sutra : जवानों के लिए छत्तीसगढ़ से 21 लाख राखियां, बहनों ने भेजा स्नेह
Operation Sipahi Raksha Sutra : जवानों के लिए छत्तीसगढ़ से 21 लाख राखियां, बहनों ने भेजा स्नेह

प्रदेश से 21 लाख से अधिक राखियां भारतीय…

Kailash Cave Elephant Alert  :  कैलाश गुफा के पास 16 हाथी, श्रद्धालुओं की बढ़ी चिंता
Kailash Cave Elephant Alert  :  कैलाश गुफा के पास 16 हाथी, श्रद्धालुओं की बढ़ी चिंता

सावन सोमवार से पहले कैलाश गुफा में दर्शन…

Leopard Skin Seizure  : 10 तेंदुओं की खाल से हड़कंप, NGO कनेक्शन की जांच तेज
Leopard Skin Seizure  : 10 तेंदुओं की खाल से हड़कंप, NGO कनेक्शन की जांच तेज

मध्य प्रदेश में 10 तेंदुओं की खाल बरामद…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?