CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » पहलगाम आतंकी हमले के बाद पाकिस्तान को सबक सिखाने के लिए भारत ये 10 चीजें कर सकता है!

पहलगाम आतंकी हमले के बाद पाकिस्तान को सबक सिखाने के लिए भारत ये 10 चीजें कर सकता है!

By Newsdesk Admin
23/04/2025
Share

रायपुर , 23 अप्रैल 2025 : जम्मू कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले के जवाब में भारत सरकारकई तरह के कूटनीतिक उपायों पर भी विचार कर रही है. इसे लेकर लगातार बैठकों का दौर जारी है. टीवी 9 को मिली जानकारी के मुताबिक सरकार फौरी तौर पर कम से कम दस चीजों की तरफ कदम बढ़ा सकती है.

पहला – राजनयिक संबंधों को समाप्त करना या कम करना – भारत सरकार नई दिल्ली के पाकिस्तान उच्चायोग में राजनयिक के रूप में तैनात पाकिस्तानी खुफिया अधिकारियों को निष्कासित कर सकती है. साथ ही, पाकिस्तानी उच्चायोग को आवंटित जमीन को वापस ले सकता है.

दूसरा – राजनयिक कर्मचारियों को वापस बुलाना – भारत इस्लामाबाद से अपने राजनयिकों को वापस बुला सकता है. अगर ऐसा होता है तो ये बहुत बड़ा घटनाक्रम होगा. इससे दोनों देशों के बीच के द्विपक्षीय बातीचत केवल ईमेल तक सीमित हो जाएगी.

तीसरा –सिंधु जल संधि (IWT) को निलंबित करना – भारत सिंधु जल संधि यानी IWT को पूरी तरह से निलंबित कर सकता है. भारत इसके पीछे ये हवाला दे सकता है कि कई कानूनी नोटिसों के बावजूद पाकिस्तान की तरफ से निरंतर सहयोग की कमी रही.

चौथा –अंतर्राष्ट्रीय समुदाय को जानकारी देना: भारत पहलगाम हमले में पाकिस्तान की कथित भूमिका के बारे में नई दिल्ली में राजनयिक कोर और P5 देशों (संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद के स्थायी सदस्य) को जानकारी दे सकता है. इसका भी कूटनीतिक तौर पर काफी गहरा असर पड़ेगा.

पांचवां –विदेशी दूतों को साक्ष्य दिखाएं: भारत बैसरन, पहलगाम में हुए आतंकी हमले की जगह पर विदेशी राजदूतों के दौरे का आयोजन कर सकता है. साथ ही, पीड़ितों के परिवारों के साथ बैठकें आयोजित कर सकता है, ताकि आम लोगों की तकलीफों को बयां किया जा सके.

छठा –वीजा जारी करना बंद करना – भारत पाकिस्तानी नागरिकों को वीजा जारी करने पर पूरी तरह प्रतिबंध लगा सकता है. अगर ऐसा होता है तो दोनों देशों के बीच का पीपल-टू-पीपल कनेक्ट भी पूरी तरह भारत काट देगा. साथ ही, इससे पाकिस्तान को एक सख्त संदेश भी जाएगा.

सातवां –पाकिस्तान में भारतीयों की यात्रा को प्रतिबंधित करना – भारत पाकिस्तानी वीजा चाहने वाले भारतीय नागरिकों के लिए गृह मंत्रालय से एनओसी जरूरी कर सकता है. इससे सुरक्षा मानकों पर नए सिरे से विचार संभव होगा.

आठवां – करतारपुर कॉरिडोर बंद करना – भारत सरकार तत्काल प्रभाव से करतारपुर कॉरिडोर के संचालन को निलंबित कर सकती है.

नौवां –सभी व्यापार बंद करना: भारत यूएई जैसे तीसरे देशों के माध्यम से पाकिस्तान के साथ प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष तौर पर हो रहे व्यापार पर रोक लगा सकता है.

दसवां – सीमा समारोह समाप्त करना: भारत वाघा सीमा ध्वज समारोह, बीटिंग रिट्रीट और हुसैनवाला और आरएस पुरा सीमाओं पर इसी तरह के कार्यक्रमों को बंद कर सकता है. अगर ऐसा होता है तो ये भी काफी ऐतिहासिक घटनाक्रम होगा.

इन उपायों का उद्देश्य पाकिस्तान को कूटनीतिक, आर्थिक और प्रतीकात्मक रूप से अलग-थलग करना है, साथ ही पहलगाम आतंकी हमले की वजह से उपजी चिंताओं को दूर करना है. वहीं, सैन्य विकल्पों की जानकारी सार्वजनिक तौर पर नहीं आई है क्योंकि इस पर सार्वजनिक रूप से चर्चा नहीं की जानी है. सैन्य अभियानों का उद्देश्य पाकिस्तानी सेना और लश्कर-ए-तैयबा को निशाना बनाना है.

गौमांस के संदेह में मुस्लिम व्यापारियों की पिटाई, सियासत गर्म, इमरान मसूद ने कर दिया बड़ा ऐलान
विधानसभा में ‘बीवी की कसम’ पर गरमाया माहौल,भिड़े मंत्री और विधायक
11 साल में बदली भारत की तस्वीर! जयशंकर ने बताई मोदी युग की विदेश नीति, कहा- पाकिस्तान एक अपवाद
लखनऊ: CBI ऑफिस के बाहर ASI पर तीर-कमान से हमला, 1993 के रेलवे घोटाले से जुड़ा शक
बॉलीवुड एक्टर गोविंदा को लगी गोली, ऑपरेशन बाद ICU में
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

CG Government Job
CG Government Job : छत्तीसगढ़ में सरकारी नौकरी का बड़ा मौका, बिजली कंपनियों में पहली बार 1235 पदों पर भर्ती

छत्तीसगढ़ के युवाओं के लिए सरकारी नौकरी को…

Noida Flat Ceiling Collapse 
Noida Flat Ceiling Collapse : 1 करोड़ के फ्लैट में छत से गिरा मलबा, बाल-बाल बचा बच्चा; VIDEO वायरल

Noida Flat Ceiling Collapse : वीडियो सामने आने…

Raipur Ganja Smuggling Case
Raipur Ganja Smuggling Case : मामले में दो और गिरफ्तारी, 191 किलो खेप से जुड़े हैं आरोपी

Raipur Ganja Smuggling Case : पुलिस का मुख्य…

Raipur Garage Fraud Case
Raipur Garage Fraud Case : गैराज में इनोवा का इंजन बदलने का आरोप, दो लोगों पर दर्ज हुई FIR

Raipur Garage Fraud Case : आरोपी न्यायालय के…

Raipur Murder
Raipur Murder : चार दिन से लापता युवक की पाइप में मिली लाश, मौत की वजह पर पुलिस की जांच तेज

राजधानी के खमतराई थाना क्षेत्र में युवक का…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?