CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » ‘नेताओं की खाल मोटी होनी चाहिए’, शिवराज बनाम कांग्रेस नेता तन्खा के केस में SC की टिप्पणी

‘नेताओं की खाल मोटी होनी चाहिए’, शिवराज बनाम कांग्रेस नेता तन्खा के केस में SC की टिप्पणी

By Newsdesk Admin
23/04/2025
Share

सीजी भास्कर, 23 अप्रैल। सुप्रीम कोर्ट ने केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान के खिलाफ कांग्रेस नेता विवेक तन्खा की आपराधिक मानहानि याचिका पर सुनवाई करते हुए इस मामले में आपसी सौहार्द से सुलझाने की अपील की है।

Contents
  • ‘नेता होने के नाते मोटी होनी चाहिए चमड़ी’
  • ‘हमारी बात सुने कोर्ट’
  • क्या है मामला

अदालत ने सुनवाई करते हुए ये भी कहा कि नेता होने के नाते आपको मोटी चमड़ी वाला होना चाहिए। पीठ ने अब इस मामले की सुनवाई 21 मई तक के लिए स्थगित कर दी है।

इस मामले में निचली अदालत से जारी जमानती वारंट को चुनौती देने वाली केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान की याचिका पर सुप्रीम कोर्ट सुनवाई कर रहा है.

‘नेता होने के नाते मोटी होनी चाहिए चमड़ी’

सुनवाई के दौरान सुप्रीम कोर्ट ने टिप्पणी करते हुए कहा कि नेता होने के नाते आपको मोटी चमड़ी वाला होना चाहिए. कोई आसमान नहीं गिर पड़ेगा.

इस पर कांग्रेस नेता विवेक तन्खा के वकील कपिल सिब्बल ने कहा कि राजनेताओं को मोटी चमड़ी वाला होना चाहिए, लेकिन वकीलों को नहीं।

सुप्रीम कोर्ट ने सलाह देते हुए कहा कि ये ऐसे मामले हैं, जिन्हें अदालत के बाहर सुलझाया जा सकता है. तो तन्खा के वकील कपिल सिब्बल ने कहा कि अगर शिवराज सिंह अपने बयान के लिए खेद व्यक्त करते हैं तो हम इसे सुलझाने पर विचार करेंगे.

‘हमारी बात सुने कोर्ट’

शिवराज सिंह चौहान के वकील महेश जेठमलानी ने भी कहा कि हम चाहते हैं कि अदालत हमारी बात सुने।

बता दें कि पिछले साल 25 अक्टूबर को हाईकोर्ट ने भाजपा नेताओं के खिलाफ तन्खा द्वारा दर्ज मानहानि का मामला रद्द करने से इनकार कर दिया था। तन्खा ने निचली अदालत में अपनी शिकायत में कहा था कि 2021 में राज्य में पंचायत चुनावों से पहले मानहानिकारक बयान दिए गए थे।

उन्होंने आरोप लगाया कि शीर्ष अदालत के 17 दिसंबर, 2021 के आदेश के बाद भाजपा नेताओं ने आरोप लगाया कि उन्होंने स्थानीय निकाय चुनावों में ओबीसी समुदाय के लिए आरक्षण का विरोध किया था, जिससे उनकी प्रतिष्ठा को नुकसान पहुंचा।

क्या है मामला

तन्खा की याचिका में 10 करोड़ रुपये का मुआवजा और भाजपा नेताओं के खिलाफ आपराधिक मानहानि की कार्यवाही शुरू करने की मांग की गई थी।

कांग्रेस नेता तन्खा ने आरोप लगाया है कि शिवराज सिंह चौहान, भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा और पूर्व मंत्री भूपेंद्र सिंह ने मध्य प्रदेश में 2021 के पंचायत चुनावों में ओबीसी आरक्षण का विरोध करने का आरोप लगाकर राजनीतिक लाभ के लिए उनके खिलाफ समन्वित, दुर्भावनापूर्ण, झूठा और अपमानजनक अभियान चलाया।

20 जनवरी 2024 को जबलपुर की एक विशेष अदालत ने तीनों भाजपा नेताओं के खिलाफ आईपीसी की धारा 500 (मानहानि की सजा) के तहत मानहानि के मामले की जांच करने पर सहमति जताई और उन्हें तलब किया।
चेन्नई एयरपोर्ट पर स्पाइसजेट विमान की इमरजेंसी लैंडिंग, पहिए में खराबी से मची हलचल!
पारिवारिक विवाद : कांस्टेबल ने पत्नी-बेटे पर तलवार से किया हमला, फिर की खुद….
पूर्णिया कांड: 300 की भीड़, 4 घंटे बहस और मौत की सजा का ऐलान; 5 हत्याएं… टेटगामा गांव के खूनी खेल की कहानी
जरूरी खबर : फिल्टर प्लांट में लीकेज, मेंटेनेंस के लिए शटडाउन, भिलाई और रिसाली क्षेत्र में 3 दिनों तक वाटर सप्लाई बाधित, 18 को पानी स्टोर कर लें प्रभावित क्षेत्र के लोग
सोने का नया इतिहास : घरेलू बाजार में छुआ रिकॉर्ड, जानिए आज का ताज़ा रेट
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Kamlesh Rajput ED Raid : पूर्व पटवारी के परिवार में 4 सरकारी अधिकारी, संपत्तियों और आय की जांच पर नजर
Kamlesh Rajput ED Raid : पूर्व पटवारी के परिवार में 4 सरकारी अधिकारी, संपत्तियों और आय की जांच पर नजर

CGPSC भर्ती मामले से जुड़े पूर्व पटवारी कमलेश…

Durg Opium Cultivation Case
Durg Opium Cultivation Case : दुर्ग अफीम खेती मामले में पूर्व भाजपा नेता विनायक ताम्रकार को हाईकोर्ट से जमानत, FIR रद्द करने की मांग खारिज

अवैध अफीम की खेती के मामले में पूर्व…

Forest Department Transfer : छत्तीसगढ़ वन विभाग में बड़ा फेरबदल, 64 ACF की नवीन पदस्थापना सूची जारी
Forest Department Transfer : छत्तीसगढ़ वन विभाग में बड़ा फेरबदल, 64 ACF की नवीन पदस्थापना सूची जारी

छत्तीसगढ़ वन विभाग में बड़े प्रशासनिक बदलाव (Forest…

Bilaspur Violence Case
Bilaspur Violence Case : बिलासपुर हिंसा मामले में फरार आरोपी सोहेल खान ने किया सरेंडर, खुद को बताया निर्दोष

हिंसा और पथराव के मामले में फरार चल…

Balrampur Health System : गर्भवती को गोद में उठाकर पार कराया उफनता नाला, 2 KM पैदल चलकर एंबुलेंस तक पहुंचाया
Balrampur Health System : गर्भवती को गोद में उठाकर पार कराया उफनता नाला, 2 KM पैदल चलकर एंबुलेंस तक पहुंचाया

बलरामपुर-रामानुजगंज जिले में स्वास्थ्य व्यवस्था (Balrampur Health System)…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?