CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » कश्मीर आतंकी हमले पर मदरसा बोर्ड अध्यक्ष की कड़ी प्रतिक्रिया, कहा- इस्लाम के नहीं इंसानियत के गुनाहगार

कश्मीर आतंकी हमले पर मदरसा बोर्ड अध्यक्ष की कड़ी प्रतिक्रिया, कहा- इस्लाम के नहीं इंसानियत के गुनाहगार

By Newsdesk Admin
23/04/2025
Share

उत्तराखंड , 23 अप्रैल 2025 :

Uttarakhand News: उत्तराखंड मदरसा बोर्ड के अध्यक्ष मुफ्ती शमून कासमी ने कश्मीर में हुए हालिया आतंकी हमले को कायराना और अमानवीय करतूत करार दिया है. उन्होंने इस घटना की कड़ी निंदा करते हुए कहा कि जो लोग इस तरह की हिंसक गतिविधियों को अंजाम देते हैं, वे इंसानियत के दुश्मन हैं. कासमी ने सरकार से मांग की है कि इन आतंकियों के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई की जाए ताकि भविष्य में कोई भी इस तरह की कायराना हरकत करने का साहस न कर सके.

मुफ्ती कासमी ने कहा कि सबसे पहली जरूरत उन पर्यटकों के परिवारों को सहारा देने की है जो इस हमले का शिकार हुए हैं. उन्होंने कहा कि इस दुखद घटना ने पूरे देश को झकझोर कर रख दिया है और अब समय आ गया है कि आतंकवाद के खिलाफ निर्णायक लड़ाई लड़ी जाए. कासमी ने केंद्रीय गृह मंत्री और प्रधानमंत्री से अपील की है कि आतंकियों को उनके अंजाम तक पहुंचाया जाए और इस देश की धरती को ऐसे खूनी तत्वों से मुक्त कराया जाए.

इस्लाम का इन आतंकियों से कोई लेना-देना नहीं- कासमी

उन्होंने कहा कि यह अत्यंत शर्मनाक है कि, कुछ लोग इस्लाम के नाम पर ऐसे जघन्य अपराध कर रहे हैं. कासमी ने जोर देकर कहा कि इस्लाम का इन आतंकियों से कोई लेना-देना नहीं है. इस्लाम एक अमन और शांति का धर्म है, जो मासूमों की हत्या को पूरे मानव समाज की हत्या मानता है. उन्होंने कहा, ‘जो लोग बेगुनाहों का खून बहाते हैं, वे इस्लाम के नहीं, बल्कि इंसानियत के भी गुनहगार हैं.’

मुफ्ती कासमी ने कहा कि आज कुछ कट्टरपंथी तत्व इस्लाम की शिक्षा को गलत तरीके से पेश कर रहे हैं. जिससे पूरी दुनिया में मुसलमानों की छवि धूमिल हो रही है. उन्होंने कहा कि इस्लाम का मूल संदेश प्रेम, भाईचारा और मानवता है. आतंकवाद की कोई भी कोशिश इस पवित्र धर्म के सिद्धांतों के खिलाफ है. ‘जो हुआ है वह इस्लाम नहीं, आतंकवाद है,’ उन्होंने जोर देकर कहा.

मदरसा बोर्ड अध्यक्ष ने एकजुट रहने की अपील की

उत्तराखंड मदरसा बोर्ड अध्यक्ष ने समाज से भी अपील की है कि वे ऐसे समय में एकजुट रहें और आतंकियों के मंसूबों को नाकाम करें. उन्होंने कहा कि आतंक का मकसद डर और नफरत फैलाना है, लेकिन हमें इसके जवाब में प्रेम, भाईचारे और एकता का संदेश देना होगा.

उन्होंने यह भी कहा कि सरकार को चाहिए कि कश्मीर जैसे संवेदनशील इलाकों में सुरक्षा व्यवस्था और मजबूत की जाए तथा आम नागरिकों की सुरक्षा के लिए हरसंभव कदम उठाए जाएं. इसके साथ ही कासमी ने उन सुरक्षा बलों का भी धन्यवाद किया जो अपनी जान की परवाह किए बिना देशवासियों की सुरक्षा में लगे हुए हैं.

आतंकवाद के खिलाफ खुलकर आवाज उठाए- मुफ्ती कासमी

मुफ्ती कासमी ने इस अवसर पर देश के तमाम धार्मिक नेताओं से भी आह्वान किया कि वे आतंकवाद के खिलाफ खुलकर आवाज उठाएं और साफ करें कि कोई भी धर्म, विशेषकर इस्लाम, निर्दोषों के कत्लेआम की इजाजत नहीं देता. देश को इस चुनौती का सामना धैर्य, हिम्मत और एकजुटता के साथ करना होगा. आतंक और नफरत की हार तय है, बस जरूरत है, मजबूत इरादों और सख्त कार्रवाई की.

उन्होंने कहा कि जब तक हम सब मिलकर आतंकवाद के खिलाफ एकजुट होकर खड़े नहीं होंगे, तब तक ऐसी घटनाएं होती रहेंगी. उन्होंने कहा कि आतंकियों के लिए इस धरती पर कोई जगह नहीं होनी चाहिए और उन्हें उनके गुनाहों की सजा जल्द से जल्द दी जानी चाहिए.

पुरानी कारें कौड़ियों के मोल! दिल्ली में 10-15 साल पुराने वाहनों पर पाबंदी से हाहाकार
संभल डेमोग्राफी रिपोर्ट: घटकर सिर्फ 15% रह गई हिंदू आबादी, आयोग ने सौंपी जांच रिपोर्ट
Transfer Breaking : जेल विभाग में बड़ी Surgery, 33 अधिकारी कर्मचारियों का हुआ तबादला, देखिए सूची
Apple Color Change Science: सेब कटते ही क्यों बदल जाता है रंग, जानिए फल के अंदर चल रही पूरी कहानी
दो ब्रिटिश सांसदों को इजरायल में नहीं मिली एंट्री, एयरपोर्ट पर ही डिटेन…भड़क उठा ब्रिटेन

Quick Link

  • My Bookmark
  • Interests
  • Contact Us
  • Blog Index
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Vaishali Nagar Development Works : वैशाली नगर में विकास को रफ्तार देंगे रिकेश सेन, 9.41 करोड़ से संवरेंगे 37 वार्ड
Vaishali Nagar Development Works : वैशाली नगर में विकास को रफ्तार देंगे रिकेश सेन, 9.41 करोड़ से संवरेंगे 37 वार्ड

वैशाली नगर विधानसभा क्षेत्र (Vaishali Nagar Development Works)…

Mahamra Anicut Robbery
Mahamra Anicut Robbery : महमरा एनीकट में मछुआरे से लूटपाट, दो आरोपी गिरफ्तार

पुलगांव थाना क्षेत्र अंतर्गत महमरा एनीकट के पास…

Community Hall
Community Hall : जांजगीर नैला, चांपा और नवागढ़ में बनेंगे सामुदायिक भवन, 30 लाख रुपये मंजूर

जांजगीर चांपा विधानसभा क्षेत्र के तीन नगरीय निकायों…

Utai Police
Utai Police : सड़क पर हथियार लहराकर दहशत फैलाने वाला आरोपी गिरफ्तार, जेल भेजा

सेलूद–धरसा मार्ग पर धारदार हथियार लहराकर राहगीरों को…

Krishak Unnati Yojana : 3 एकड़ में सुगंधित धान उगाकर शंकर प्रसाद को मिलेंगे 45 हजार रुपये
Krishak Unnati Yojana : 3 एकड़ में सुगंधित धान उगाकर शंकर प्रसाद को मिलेंगे 45 हजार रुपये

छत्तीसगढ़ के सरगुजा जिले के किसान शंकर प्रसाद…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?