CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » Ex-MLA Arrested : किसान हत्या मामले में 25 हजार के इनामी पूर्व विधायक दबोचे गए

Ex-MLA Arrested : किसान हत्या मामले में 25 हजार के इनामी पूर्व विधायक दबोचे गए

By Newsdesk Admin
26/08/2025
Share
Ex-MLA Arrested
Ex-MLA Arrested

सीजी भास्कर, 26 अगस्त : किसान की पिटाई से मौत और शव को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) में फेंकने के सनसनीखेज मामले में उत्तर प्रदेश पुलिस ने सोमवार दोपहर 25 हजार रुपये के इनामी कांग्रेस के पूर्व विधायक रामप्रसाद अहिरवार को गिरफ्तार कर लिया।

गिरफ्तार पूर्व विधायक को कोर्ट में पेश करने के बाद जेल भेज दिया गया। वहीं, 25 हजार रुपये के इनामी अमित वाल्मीकि ने जनपद न्यायालय में आत्मसमर्पण कर दिया।

इस पूरे मामले में अब तक छह आरोपित जेल भेजे जा चुके हैं, जबकि पूर्व विधायक का पौत्र राजा अभी फरार है। पुलिस का कहना है कि (Ex-MLA Arrested) मामले में फरार आरोपितों की तलाश तेज कर दी गई है।

घटना 9 अगस्त की है, जब किसान जितेंद्र अहिरवार को पूर्व विधायक अजय सिंह के पुत्र अमन और पौत्र राजा ने अपने साथी अमित के साथ मिलकर बेरहमी से पीटा था।

इसके बाद कोंच स्थित पेट्रोल पंप से उसे घर ले जाया गया, जहां पूर्व विधायक रामप्रसाद व अजय सिंह की मौजूदगी में भी पिटाई की गई।

किसान की मौत होने पर आरोपितों ने शव को सलीम अहमद और गोविंद वाल्मीकि की मदद से कोंच सीएचसी में फेंक दिया और फरार हो गए।

किसान की हत्या के बाद उसके पुत्र नितिन ने सात लोगों रामप्रसाद, अजय सिंह, अमन, राजा और अमित समेत अन्य पर गैर इरादतन हत्या का केस दर्ज कराया।

पुलिस ने 13 अगस्त को अजय सिंह व उनके पुत्र अमन को, 16 अगस्त को सलीम अहमद और गोविंद वाल्मीकि को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था।

वहीं 22 अगस्त को पुलिस ने पूर्व विधायक रामप्रसाद और अमित पर 25-25 हजार रुपये का इनाम घोषित किया।

सोमवार दोपहर करीब दो बजे कोतवाली प्रभारी अजीत सिंह ने रामप्रसाद को उनके पेट्रोल पंप के पास से गिरफ्तार किया, जबकि उसके तुरंत बाद अमित ने न्यायालय में आत्मसमर्पण कर दिया।

पूर्व विधायक रामप्रसाद कांग्रेस से 1980 से 1984 तक कोंच विधानसभा सीट से विधायक रह चुके हैं, जबकि उनके पुत्र अजय सिंह वर्ष 2007 में बसपा से विधायक बने थे।

इस पूरे (Ex-MLA Arrested) मामले को लेकर इलाके में राजनीतिक सरगर्मी भी तेज हो गई है।

Rajasthan Road Accident : भीषण सड़क हादसा: खड़े ट्रेलर में जा घुसा टेंपो ट्रेवलर, 15 की दर्दनाक मौत, सात एक ही परिवार के
बेडरूम में Boyfriend की बाहों में थी पत्नी, तभी आ धमका पति, कुल्हाड़ी से एक को काट डाला…..
ट्रंप के 145 प्रतिशत टैरिफ लगाने पर शी जिनपिंग की EU से अपील- एकतरफा ‘दादागीरी’ के खिलाफ साथ आओ
वर्क इन प्रोग्रेस… हमले में खंडहर हुए रहीम यार खान एयरबेस के ईंट और रोड़े बीन रहा पाकिस्तान, बंद हुईं उड़ानें
CG BIG BREAKING : सरकार ने जारी की निगम, मंडल, बोर्ड और आयोग में अध्यक्ष पद की सूची, देखें पूरी लिस्ट…
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Cyber Cell
Cyber Cell : 4 राज्यों तक पहुंची सुकमा पुलिस की टीम, 75 गुम और चोरी के मोबाइल बरामद, 12 लाख के फोन मालिकों को लौटाए

गुम या चोरी हुए मोबाइल की तलाश में…

Smart PDS Portal : पुराना पोर्टल बंद, नया ट्रायल में, 500 राशन कार्ड आवेदन अटके
Smart PDS Portal : पुराना पोर्टल बंद, नया ट्रायल में, 500 राशन कार्ड आवेदन अटके

राशन कार्ड आवेदन प्रक्रिया (Smart PDS Portal) नए…

B.Ed Admission 2026 : चार सूची के बाद भी 5240 सीटें खाली, आगे फिर शुरू होगी काउंसलिंग
B.Ed Admission 2026 : चार सूची के बाद भी 5240 सीटें खाली, आगे फिर शुरू होगी काउंसलिंग

छत्तीसगढ़ में बीएड प्रवेश प्रक्रिया (B.Ed Admission 2026)…

Councillor Resignation
Councillor Resignation : पुसौर में भाजपा के 8 पार्षदों ने दिया इस्तीफा, विकास कार्यों को लेकर जताई नाराजगी, संगठन में मची हलचल

पुसौर नगर पंचायत में भाजपा के 8 पार्षदों…

Pathalgaon Kunkuri Highway : 125 करोड़ से 64 किमी सड़क निर्माण को मिली गति, 24 महीने में पूरा होगा काम
Pathalgaon Kunkuri Highway : 125 करोड़ से 64 किमी सड़क निर्माण को मिली गति, 24 महीने में पूरा होगा काम

लंबे समय से अधूरे पड़े राष्ट्रीय राजमार्ग निर्माण…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?