CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » LIC के रीजनल मैनेजर की आतंकी हमले में मौके पर ही मौत, बेटी गंभीर रूप से घायल

LIC के रीजनल मैनेजर की आतंकी हमले में मौके पर ही मौत, बेटी गंभीर रूप से घायल

By Newsdesk Admin
23/04/2025
Share

सीजी भास्कर, 23 अप्रैल। Pahalgam Terror Attack: जम्मू-कश्मीर की वादियों में एक बार फिर गोलियों की गूंज ने देश को झकझोर दिया है। इस बार आतंक का शिकार 26 लोग बने हैं।

इस हमले के शिकार इंदौर के निवासी और एलआईसी अलीराजपुर के रीजनल मैनेजर, सुशील नथानियल (58) भी हुए हैं। वह अपने परिवार के साथ छुट्टियां मनाने के लिए कश्मीर गए थे, लेकिन वहां पहलगाम स्थित बैरासन घाटी में हुए आतंकी हमले में उनकी जान चली गई।

इस हमले ने न केवल एक परिवार की खुशियां छीन ली, बल्कि इससे पूरे इंदौर शहर, विशेषकर अभिनंदन नगर एमआर-10 इलाके में शोक की लहर दौड़ गई है।

जानकारी के अनुसार, सुशील नथानियल को आतंकियों की गोली लगी, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। उनका शव फिलहाल कश्मीर में ही है, जिसे जल्द ही एयरलिफ्ट कर इंदौर लाया जाएगा, जहां उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा।

सुशील की पत्नी जेनिफर नथानियल एक शासकीय स्कूल में शिक्षिका हैं। इस हादसे से पूरी तरह टूट चुकी हैं, वहीं उनकी बेटी आकांक्षा नथानियल, जो सूरत में बैंक ऑफ बड़ौदा में मैनेजर के पद पर कार्यरत हैं, इस हमले में गंभीर रूप से घायल हुई हैं।

आकांक्षा को पैर में गोली लगी है और वह वर्तमान में कश्मीर में ही इलाजरत हैं। नथानियल परिवार का यह कश्मीर दौरा एक पारिवारिक यात्रा थी, जो अब एक भयानक त्रासदी में बदल गई. परिवार का मूल गांव जोबट है, लेकिन वे पिछले करीब 30 वर्षों से इंदौर में रह रहे थे।

सुशील नथानियल की मौत की खबर जैसे ही इंदौर पहुंची, अभिनंदन नगर में शोक की लहर दौड़ गई. पड़ोसी, रिश्तेदार और मित्र उनके घर पहुंचे और परिवार को सांत्वना देने की कोशिश करते दिखे. पड़ोसियों का कहना है कि सुशील एक मिलनसार और मददगार व्यक्ति थे, जो हर किसी से अपनत्व से मिलते थे.

घटना की गंभीरता को देखते हुए इंदौर के कलेक्टर आशीष सिंह स्वयं नथानियल परिवार से मिलने पहुंचे. उन्होंने इस दर्दनाक घटना पर दुख जताया और कहा कि सुशील का शव जल्द ही इंदौर लाया जाएगा, जिसमें शासन और प्रशासन की ओर से हर संभव मदद की जाएगी। फिलहाल शव को एयरलिफ्ट कर इंदौर लाने के प्रयास किए जा रहे है।

यूपी के इस रेलवे स्टेशन से गायब होगा डॉन दाऊद का नाम
भारतीय क्षेत्रों को खाली कर दो…’, PM मोदी की टिप्पणी को ‘भ्रामक’ बताने वाले पाकिस्तान को भारत की दो टूक
Suicide Attack In Madrasa : नमाज के दौरान मदरसे में सुसाइड अटैक, 5 की मौत, 20 जख्मी
Fruit Vegetable Exporters Relief : US – ईरान युद्ध के असर से फलों-सब्जियों के निर्यातकों को राहत, बंदरगाह शुल्क में बड़ी छूट
Maoist IED Seized : बीजापुर में सुरक्षाबलों की बड़ी कामयाबी, 17 IED बरामद कर माओवादियों की साजिश नाकाम, भारी मात्रा में विस्फोटक सामग्री जब्त
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Police Job Fraud
Police Job Fraud : पुलिस आरक्षक बनाने 14 लाख रुपये की ठगी, आरोपी गिरफ्तार

झांसा देकर एक परिवार से 14 लाख रुपये…

Pendra News
Pendra News : दूरस्थ ग्राम डाहीबहरा की बालिका उर्मिला बैगा को पेण्ड्रा के पीएम श्री विद्यालय एवं छात्रावास में मिला प्रवेश

दूरस्थ ग्राम डाहीबहरा की आर्थिक रूप से कमजोर…

Bear Attack
Bear Attack : मरवाही के जंगल में अचानक भालू का हमला, एक ही दिन में तीन लोग घायल, समय रहते अस्पताल पहुंचाने से बची जान

जंगल की ओर गए लोगों पर अचानक भालू…

Gariaband Accident
Gariaband Accident : गरियाबंद में आमने सामने हुई जोरदार टक्कर, जिला पंचायत अध्यक्ष गौरीशंकर कश्यप बाल बाल बचे

बाजार चौक में उस समय लोगों की नजरें…

Leopard Video
Leopard Video : रेल सुरंग में अचानक पटरी पर दिखा तेंदुआ, वीडियो बनते ही कर्मचारियों में फैल गई दहशत

जंगल और पहाड़ियों के बीच से गुजरने वाले…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?