CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » दुर्ग में नकली पिस्टल दिखाकर बुजुर्ग महिला से लूट, रायपुर के 3 लड़कों ने सोने-चांदी के जेवरात उतरवाए, अब तीनों गिरफ्तार

दुर्ग में नकली पिस्टल दिखाकर बुजुर्ग महिला से लूट, रायपुर के 3 लड़कों ने सोने-चांदी के जेवरात उतरवाए, अब तीनों गिरफ्तार

By Newsdesk Admin
24/04/2025
Share

सीजी भास्कर, 24 अप्रैल। दुर्ग पुलिस ने नकली पिस्टल की नोक पर एक बुजुर्ग महिला से जेवर लूटकर भागने वाले 3 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने तीनों आरोपियों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। घटना रानीतरई थाना क्षेत्र की है।

Contents
  • 20 हजार रुपए से अधिक की लूट
  • ये आरोपी किए गए गिरफ्तार

जानकारी के मुताबिक, 17 अप्रैल की दोपहर 12 बजे बोरेंदा गांव में एक बुजुर्ग महिला को स्कूटी सवार तीन लोगों ने रोक लिया। पिस्टल दिखाकर डराना शुरू कर दिया। उन्होंने महिला के कान से पहने हुए टॉप्स, गले में पहनी चांदी की माला और नाक की सोने की फुल्ली लूटकर भाग गए थे।

20 हजार रुपए से अधिक की लूट

आरोपियों ने महिला से करीब 20 हजार रुपए से अधिक की झपटमारी की। जैसे ही रानीतरई पुलिस को इसकी जानकारी हुई पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी। दुर्ग एसपी विजय अग्रवाल ने इस मामले में एसीसीयू की टीम को भी जांच के लिए लगाया। दोनों ही टीमों ने मिलकर आरोपियों की पता तलाश जारी की।

उन्होंने उस गांव से लेकर आने जाने वाले सभी रास्तों के सीसीटीवी फुटेज को भी चेक किया। सीसीटीवी फुटेज में आरोपियों की तस्वीर कैद हुई। उसके बाद पुलिस ने महिला से पहचान कराकर आरोपियों को घेराबंदी कर हिरासत में लिया।

पुलिस ने जब कड़ाई से पूछताछ की तो उन्होंने महिला से सोने चांदी के गहनों को छीनना कबूल किया। उन्होंने बताया कि छीने गए सभी गहने उसकी स्कूटी की डिग्गी में है। इसके बाद रानीतराई पुलिस ने आरोपियों के पास से लूटे गए जेवर और नकली पिस्टल को जब्त कर आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज किया और उन्हें न्यायिक हिरासत में भेज दिया।

ये आरोपी किए गए गिरफ्तार

  1. इमरान खान पिता छन्नू खान (32 साल) निवासी ग्राम खोखो पारा पुरानी बस्ती रायपुर वार्ड 43
  2. गोपाल सतनामी पिता फेकू राम सतनामी (28 साल) निवासी ग्राम खोखो पारा पुरानी बस्ती रायपुर वार्ड 43
  3. विक्की टांडी पिता गुड्डी राम टांडी (23 साल) निवासी बंधवा पारा बंधवा तालाब के पास पुरानी बस्ती रायपुर
Pakistan Reaction On CJP : विरोध प्रदर्शन की गूंज पाकिस्तान तक, विशेषज्ञ बोले- स्थानीय मुद्दों पर दें ध्यान
DAVV इंदौर के सर्वर का दुरुपयोग: आईटी सेंटर से चल रही थी कोलकाता स्थित संगठन की वेबसाइट..
Indecent behavior of a minor by police officers : SP का बड़ा एक्शन, TI और महिला हेड कांस्टेबल निलंबित
Saurabh Murder Case : मुस्कान को सजा में मिलेगी छूट…? जानें प्रेग्नेंट महिलाओं के लिए क्या है जेल के नियम…
नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, 18 आरोपी गिरफ्तार कर भेजे गए जेल
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Economic Offenders Framework
Economic Offenders Framework : विदेश भागने वाले आर्थिक अपराधियों पर कसेगा शिकंजा, BRICS में भारत रखेगा बड़ा प्रस्ताव

Economic Offenders Framework :भारत 12 और 13 सितंबर…

BRICS Modi Putin Missile Deal
BRICS Modi Putin Missile Deal : BRICS में मोदी-पुतिन की मुलाकात पर टिकी नजर, मिसाइल पर हो सकती है चर्चा

BRICS Modi Putin Missile Deal : यदि भारत…

Bigg Boss 20 Controversy
Bigg Boss 20 Controversy : बिग बॉस 20 में पहले दिन ही छिड़ी जंग, निजी सवालों पर माही विज को ईशा रिखी और मैरी कॉम ने घेरा

Bigg Boss 20 Controversy : शा और मैरी…

India Rain Flood Crisis
India Rain Flood Crisis : देश के कई हिस्सों में बारिश-बाढ़ का कहर, बिहार में 27 लाख प्रभावित; यूपी में गंगा उफान पर

India Rain Flood Crisis : राजस्थान में मानसून…

Mungeli Police
Mungeli Police : मुंगेली में साइबर जागृति अभियान तेज, स्कूल के 450 बच्चों और बाजारों में 1000 लोगों को किया जागरूक

जिले में बढ़ते साइबर अपराध और ऑनलाइन ठगी…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?